*जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है? शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो। सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी? देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’। श
*जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है? शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो। सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी? देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’। श
- *अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 60-70 लोगों पर कार्रवाई की मांग!* नरसिंहपुर। 25 सितम्बर 2026 ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम मुराछ में अवैध रेत पकड़े जाने के बाद घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में मुराछ निवासी इमरत लोधी, खीरसागर लोधी, टीकाराम लोधी और रेवती बाई लोधी ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे रेत पकड़े जाने की घटना के बाद कथित रूप से राजा लोधी, छोटेलाल लोधी, बसंत लोधी, पुष्पेन्द्र लोधी, हरिओम लोधी सहित करीब 60-70 लोग तीन ट्रैक्टरों से उनके घर पहुंचे। आवेदकों का आरोप है कि लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर और लाठियों से मारपीट की। आवेदन में खीरसागर लोधी के सिर में गंभीर चोट लगने और इलाज के लिए जबलपुर रेफर किए जाने की बात कही गई है। वहीं इमरत लोधी के हाथ-पैर, टीकाराम लोधी के हाथ तथा रेवती बाई के पैर में चोट लगने का आरोप लगाया गया है। रेवती बाई के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें ठेमी थाना ले जाकर मेडिकल कराया गया। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत की पावती नहीं दी गई। शिकायतकर्ताओं ने आगे आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और रास्ता रोकने के साथ विजय कुमार की दुकान में ट्रैक्टर से तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है। उन्होंने आरोपियों के प्रभावशाली होने का दावा करते हुए सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। आवेदकगण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने, आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की है। नोट: उपरोक्त आरोप शिकायत आवेदन में लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आई है।1
- https://youtu.be/qYK3f34JZUQ?si=DfmIvlgCRcsgRS4W #Narsinghpur गुमशुदा तरवर गुर्जर के हत्याकांड की कहानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया की जुबानी #नरसिंहपुर1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल स्लग - नरसिंहपुर जिले में पहुंची सेवा ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत केरपानी में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद यात्रा दल के सदस्यों ने विकास योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद एंकर - नरसिंहपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्षों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्रा बुधवार को विक्रमपुर होते हुए जिले के ग्राम केरपानी पहुंची। सेवा ज्योति कलश यात्रा में सबसे आगे कलश एवं मशाल ज्योति चल रही है, जिसके पीछे मोटरसाइकिल सवारों की टोली शामिल है। यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण एवं विकास का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। चार राज्यों के यात्री बाइक से चलकर आ रहे हैं। ग्राम केरपानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। इन 25 वर्षों को उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ सेवा कार्यों से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में सेवा ज्योति कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो जनसेवा के संदेश को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि केरपानी में यात्रा का पहुंचना हमारे लिए गौरव का अवसर है। यात्रा में शामिल साथी कई दिनों की यात्रा पूरी कर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने केरपानी और नरसिंहपुर विधानसभा की ओर से सभी यात्रियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा ज्योति कलश यात्रा के अंतर्गत केरपानी में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रोजगार, रुचियों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, यात्रा प्रभारी प्रवीण प्रताप सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे। बाइट - प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री1
- धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा, कृत्रिम कुंड में श्रद्धालुओं ने किया बिरसर्जन तेंदूखेड़ा नगर में दसों दिन तक स्थापित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन पूरे भक्तिभाव, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया जहां ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और "गणपति बाप्पा मोरया, के जयकारों के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए वही मुख्य मार्गों से होती हुई विसर्जन यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।3
- प्रदीप शर्मा एसीएन भारत समाचार 9977447750 नरसिंहपुर जिले में पहुंची सेवा ज्योति कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत केरपानी में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विद्यार्थियों से किया संवाद यात्रा दल के सदस्यों ने विकास योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद1
- तिंदवाड़ा में स्वच्छता जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग बनखेड़ी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम तिंदवाड़ा में मंगलायतन यूनिवर्सिटी, जबलपुर के ग्रामीण कृषि अनुभव कार्यक्रम के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों की तख्तियां लेकर ग्रामीणों को खुले में कचरा नहीं फेंकने, घर व आसपास साफ रखने, स्वच्छ पेयजल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया। कृषि विज्ञान केंद्र की पोषण एवं आहार विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पांडे ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ भोजन, सुरक्षित पेयजल एवं पौष्टिक आहार अपनाने पर जोर दिया। रैली के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने तथा गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को ग्रामीण समुदाय के साथ प्रत्यक्ष संवाद का व्यावहारिक अनुभव भी मिला।1
- *जनपद मैदान के पीछे कचरे का ‘काला सच’! शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल और पानी के पाउचों का अंबार-जिम्मेदार कौन? देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 24 सितम्बर 2026 शहर के जनपद मैदान की पीछे की तरफ, सुभाष पार्क के मुख्य द्वार के सामने शराब ठेके वाली रोड पर जनपद मैदान कॉम्प्लेक्स के पास इन दिनों गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई दे रहा है। मौके पर शराब की खाली बोतलें, सीसी, पानी के पाउच, इस्तेमाल किए हुए डिस्पोजल और अन्य कचरा बड़ी मात्रा में पड़ा नजर आता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास मौजूद दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के कारण यहां अक्सर इस तरह का कचरा जमा होता है। हालांकि इस कचरे को किसी विशेष दुकानदार या शराब दुकान से जोड़ने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान के आसपास इस तरह कचरा जमा होने के बावजूद नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और निगरानी आखिर कहां है? शराब की खाली बोतलें और इस्तेमाल किए गए डिस्पोजल खुले में पड़े रहने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर यह मांग उठ रही है कि सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और यदि जांच में किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान की भूमिका सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर भी नियमों के तहत कार्रवाई हो। सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था का भी है। आखिर जनपद मैदान जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के पास कचरे का यह अंबार कब साफ होगा और जिम्मेदारी तय होगी? देखिए पोलखोल की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें- वीडियो में सामने आया जनपद मैदान के पीछे का यह ‘कचरा कांड’। श1
- कन्हवार के पास भीषण सड़क हादसा एक घायल दो गंभीर, जिला अस्पताल रिफर पिपरिया - पिपरिया बनखेड़ी रोड पर ग्राम कन्हवार के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत जिसमें तीन युवक घायल हो गए हादसा इतना भीषण था कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं । घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल पिपरिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया । रिफर किये गए घायलों की पहचान आशीष निवासी वाचावानी (39 वर्ष) और दीनानाथ निवासी तरोन (38 वर्ष) के रूप में हुई है वहीं हरमीत का इलाज जारी है । पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।2