मुख्यमंत्री ने जोधपुर में किया रोड शो,अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत ट्रिपल इंजन की सरकार, करेगी नगर विकास के संकल्प को साकार : भजनलाल शर्मा जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने हमेशा से युवाओं को धोखा देने का काम किया है। पहले की कांग्रेस सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुआ करते थे, लेकिन पिछले ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। पेपर लीक करने वाले अपराधियों को जेल के पीछे पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। वे रविवार रात को जोधपुर में घंटाघर में आमजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने शहर के भीतरी क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आमजन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और झूठ पर काम करती है। यही वजह है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल के अंदर हैं। वहीं भाजपा ने हमेशा विकास को महत्व दिया। भाजपा अब नगर विकास का संकल्प पत्र लेकर आई है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है और अब आमजन के सहयोग से इसको ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलना है ताकि नगरों का विकास हो सके। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। युवाओं के सपनों को कुचलने का काम गहलोत सरकार ने किया है। वे हमसे जवाब मांग रहे हैं, जवाब तो उन्हें देना चाहिए। हमनें विधानसभा में कहा था- पांच साल बनाम दो साल के काम की तुलना कर लजिए। लेकिन, इनके लोग मैदान छोड़कर चले गए। वे बोले संकल्प पत्र में 78 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। विधायकों ने जितना मांगा उन्हें उतना बजट दिया है। ढाई साल में विधायकों को 28 करोड़ देने का काम किया है। इससे पहले निकाय चुनाव प्रचार के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार देर शाम जोधपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे जालोरी गेट सर्किल पर पहुंचे। यहां उनकी एक सभा प्रस्तावित थी लेकिन देरी से आने के कारण उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया और सीधा रोड शो शुरू कर दिया। उनके साथ में केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल भी थे। शहर के भीतरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान अचानक कुछ लोगों की ओर से अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी हलचल देखने को मिली। इसका एक वीडियो रात को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुष्प वर्षा से किया स्वागत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर रोड शो के दौरान कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया। सीएम का काफिला जैसे ही सिटी में पहुंचा, यहां शहरवासियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। घरों की छत और बालकनी से फूलों की बारिश की गई। इस दौरान सीएम ने भी लोगों पर फूल बरसाए और सभी का हाथ जोडकर अभिनंदन भी किया।

- बंगाल भाजपा अध्यक्ष बोले- बाहरी तय नहीं करेगा बंगाली क्या खाएंगे, मां काली को बकरे के मांस का भोग लगाने की परंपरा कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान लोगों से मांसाहारी भोजन से परहेज करने की अपील की थी। उन्होंने पूजा पंडालों के पीछे मांसाहारी भोजन बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई और ऐसे लोगों को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। धीरेंद्र शास्त्री की इस अपील पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने खुलकर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों के खान-पान और पहनावे का फैसला बाहर से आने वाला कोई व्यक्ति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि बंगाली वही खाएंगे जो वे परंपरागत रूप से खाते आए हैं। समिक भट्टाचार्य ने बंगाली संस्कृति और परंपरा का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन की परंपरा पुरानी है। उन्होंने कहा कि अष्टमी के दिन लुची यानी पूरी और नवमी के दिन बकरे का मांस खाने की परंपरा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां काली को बकरे की बलि और मांस का भोग लगाए जाने की परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब बंगाल की अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं तो किसी बाहरी व्यक्ति के कहने पर उन्हें क्यों बदला जाए। समिक भट्टाचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि वह धीरेंद्र शास्त्री का सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत राय को बंगाली समाज पर थोपा नहीं जा सकता। उनका कहना है कि लोगों को अपनी पसंद और परंपरा के अनुसार खान-पान तय करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री की अपील के बाद बंगाल में यह मुद्दा राजनीतिक और सांस्कृतिक बहस का विषय बन गया है। खास बात यह है कि इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने भी अपनी पार्टी के बाहर से आए धार्मिक नेता के सुझाव से अलग रुख अपनाया है।1
- अनाज मंडी में मैनहोल का ढक्कन टूटा, हादसे का खतरा, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कार्रवाई की मांग टोहाना। रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में लापरवाही का नमूना सामने आया है। मंडी के बिल्कुल गेट के सामने लगा सीवरेज मैनहोल का नया ढक्कन दो दिन में ही पूरी तरह टूट गया है। अनाज मंडी एसोसिएशन के सचिव मदन लाल ने बताया कि ढक्कन की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वह सीमेंट का नहीं बल्कि मिट्टी का बना हुआ प्रतीत होता है। सचिव मदन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टूटे ढक्कन के कारण मैनहोल आधा खुला पड़ा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मंडी में रोजाना सैकड़ों किसानों, मजदूरों और व्यापारियों का आवागमन होता है। खुले मैनहोल में गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसी के पास एक और मैनहोल पूरी तरह से खुला पड़ा है, जिसे आज तक ढका ही नहीं गया। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर टूटे ढक्कन को गुणवत्तापूर्ण ढक्कन से बदला जाए और खुले मैनहोल को भी ढकने का काम किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। इस बारे ने मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि अनाज मंडी के गेट के टूटने, सिवरेज के ढक्कन सहित अन्य सभी संस्थाओं को लेकर कंस्ट्रक्शन ब्रांच से बात हुई है जो 15 सितम्ब तक ठीक करवा देंगे।1
- जान से ज्यादा ट्रेन की सीट जरूरी है लोगों के लिए जानबूझकर करते हैं गलती जान से ज्यादा ट्रेन की सीट जरूरी है लोगों के लिए जानबूझकर करते हैं गलती1
- वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।1
- झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप1
- समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान ने गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह में मनाया शिक्षक दिवस जोधपुर। समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा आज 'गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह' में शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना (पूर्व) की थानाधिकारी/पुलिस निरीक्षक सुनीता गढ़वाल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। अरोड़ा ने बताया कि समारोह में मानसिक विमंदित गृह की प्रधानाचार्य चारू चौधरी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला थाना (पूर्व) की पुलिस निरीक्षक सुनीता गढ़वाल द्वारा मोमेंटो (स्मृति चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने गृह के सभी बच्चों के साथ मिलकर शिक्षक दिवस की खुशियाँ बांटी। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "एक अच्छा शिक्षक बच्चे के भीतर आशा जगाता है, उसकी कल्पना को प्रज्वलित करता है और सीखने के प्रति प्रेम पैदा करता है।" कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक सुनीता गढ़वाल, इंदिरा गहलोत, महिला मोर्चा अध्यक्ष विजयलक्ष्मी अरोड़ा, प्रधानाचार्य चारू चौधरी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल को 'चहुमुखी विकास' हेतु मिला प्रतिष्ठित सम्मान। टोहाना। दमकोरा रोड स्थित, ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण रहा, जब विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट प्रदीप कुमार मडिया जी को 'टाइम्स ऑफ इंडिया' (इकोनॉमिक टाइम्स) एवं 'NISA अकादमिक एक्सीलेंस' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर गुणवत्ता सुधार के प्रयासों के साथ-साथ विद्यालय के सर्वांगीण विकास को भी दर्शाता है। विद्यालय में चलाए जा रहे 'ऋग्वेदा स्कूल इंटीग्रेटेड प्रोग्राम' के अंतर्गत कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी करवाई जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ऋग्वेदा स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और कई विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचकर विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है तथा यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन दुबे जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व किसी भी संस्था को नई ऊॅंचाइयों तक पहुँचाता है। यह सम्मान विद्यालय की पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करता है। विद्यालय चेयरमैन प्रदीप कुमार मडिया जी ने गर्व महसूस करते कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है, जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचान सके और उसे सही दिशा में विकसित कर सके। विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को भी समान महत्व दिया जाता है।3
- वार्ड 13 में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, लोगों में चेयरमैन सुमित्रा सैनी के खिलाफ नाराजगी चिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 13 में विकास कार्यों को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल में वार्ड में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर वार्ड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्डवासियों का आरोप है कि सड़क, सफाई, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से उम्मीद थी कि वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वार्ड में विकास कार्य हुए हैं तो उन्हें धरातल पर दिखाया जाए। लोगों ने कहा कि अब जनता विकास के दावों का हिसाब मांग रही है और आगामी चुनाव में काम के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।1
- तीन भाइयों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक हादसा बीकानेर। पत्रकार इकबाल खान बीकानेर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों रिश्ते में भाई थे और बीकानेर शहर से बाइक पर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना एक राहगीर ने गंगाशहर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है। तीनों आपस में रिश्ते में भाई थे। पुलिस के अनुसार, तीनों बाइक पर सवार होकर बीकानेर से अपने गांव स्वरूपदेसर जा रहे थे। पिछली रात करीब एक बजे वे पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।1