logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।

2 hrs ago
user_Ritu Ratan Singh
Ritu Ratan Singh
झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago

वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • JCB उज्जैन में 1 इंच भी नहीं हिला पाई हनुमान जी की मूर्ति
    1
    JCB उज्जैन में 1 इंच भी नहीं हिला पाई हनुमान जी की मूर्ति
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।” जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।
    1
    वार्ड 15 में जनस्नेह देख भावुक हुईं सुरेश भुकर की पत्नी, बोलीं—यह प्यार और सम्मान हमेशा याद रहेगा
चिड़ावा। नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश भुकर के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान लोगों का उत्साह और अपनापन देखने को मिला। लोगों की ओर से मिल रहे प्यार और सम्मान को देखकर सुरेश भुकर की पत्नी भी खुद को बोलने से नहीं रोक पाईं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की ओर से जिस तरह का स्नेह, सम्मान और अपनापन मिल रहा है, वह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक पल है। उन्होंने वार्ड के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्यार और विश्वास उनके लिए किसी बड़ी ताकत से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि “लोगों का यह अपनापन देखकर मन भावुक हो गया। वार्डवासियों ने जिस तरह हमें अपना समझकर सम्मान दिया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”
जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी से चुनावी माहौल में भी उत्साह नजर आया। समर्थकों ने सुरेश भुकर के पक्ष में समर्थन जताते हुए वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं की उम्मीद भी व्यक्त की।
    user_Ritu Ratan Singh
    Ritu Ratan Singh
    झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप
    1
    झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय  प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप
झुंझुनू शहर के वार्ड 49 के बाहुबली भाजपा प्रत्याशी तथा विधायक के समर्थको फर्जी मतदान की तैयारी को लेकर निर्दलीय  प्रत्याशी डॉक्टर कमलचंद ने लगाये आरोप
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंडावा। राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), झुन्झुनू के आदेश की अनुपालना में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज आम चुनाव 2026 के मध्यनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी प्रथम, पोस्टर में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंशु कंवर समूह प्रथम, स्लोगन में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रेणु कंवर समूह प्रथम, प्रश्नोत्तरी में बी. एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रूचिका प्रथम तथा रंगोली में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा रेणुका कंवर समूह प्रथम रहा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने शांति पूर्वक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली तथा छात्राओं द्वारा मानव श्रृखंला बनाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य वन्दना कुमारी ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा किसी के प्रलोभन में नही आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, अविनाश कुमार मील, योगेन्द्र कुमार, रविकान्त मीणा, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, अशोक कुमार सैनी, प्रियंका कुल्हरी, सुनिता एवं दिनेश कुमार सहित समस्त विद्या संबल स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
    2
    कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मंडावा। राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), झुन्झुनू के आदेश की अनुपालना में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज आम चुनाव 2026 के मध्यनजर मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी प्रथम, पोस्टर में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा अंशु कंवर समूह प्रथम, स्लोगन में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रेणु कंवर समूह प्रथम, प्रश्नोत्तरी में बी. एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रूचिका प्रथम तथा रंगोली में बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्रा रेणुका कंवर समूह प्रथम रहा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने शांति पूर्वक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली तथा छात्राओं द्वारा मानव श्रृखंला बनाई गई। महाविद्यालय प्राचार्य वन्दना कुमारी ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने तथा किसी के प्रलोभन में नही आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, अविनाश कुमार मील, योगेन्द्र कुमार, रविकान्त मीणा, प्रियंका, डॉ. अभिलाषा, अशोक कुमार सैनी, प्रियंका कुल्हरी, सुनिता एवं दिनेश कुमार सहित समस्त विद्या संबल स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • सादुलपुर: लापता बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरवास पुलिस थाने के बाहर लापता बेटी की बरामदगी को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। विगत 10 दिनों से धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। ​धरने पर बैठे लोगों समेत छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव कानावासी की लापता युवती की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले 10 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाने के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों तक को नहीं बख्शा गया। ​सांसद कस्वां बोले- 'न्याय मांगने वालों पर लाठियां, क्या यही सुशासन है?' घटना की निंदा करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार को लाठियां थमाना पूरी तरह अमानवीय और तानाशाही पूर्ण रवैया है। ​"क्या पुलिस को यही काम सौंप दिया गया है कि कोई न्याय के लिए आवाज उठाए तो लाठियों से वार करो? निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बरसाई गई एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती।" — राहुल कस्वां, सांसद, चूरू ​क्षेत्र में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग लाठीचार्ज के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने लापता युवती की शीघ्र बरामदगी और निहत्थे लोगों पर लाठी भांजने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसपास अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
    4
    सादुलपुर: लापता बेटी की बरामदगी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, सांसद राहुल कस्वां ने सरकार को घेरा
सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के हमीरवास पुलिस थाने के बाहर लापता बेटी की बरामदगी को लेकर चल रहा धरना सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। विगत 10 दिनों से धरने पर बैठे परिजनों और ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित बर्बर लाठीचार्ज के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। मामले को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।
​धरने पर बैठे लोगों समेत छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव कानावासी की लापता युवती की सुरक्षित वापसी के लिए पिछले 10 दिन से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक धरना हटाने के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसिया कार्रवाई के दौरान रास्ते से गुजर रहे राहगीरों और पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे निर्दोष छात्रों तक को नहीं बख्शा गया।
​सांसद कस्वां बोले- 'न्याय मांगने वालों पर लाठियां, क्या यही सुशासन है?'
घटना की निंदा करते हुए सांसद राहुल कस्वां ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान पुलिस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे पीड़ित परिवार को लाठियां थमाना पूरी तरह अमानवीय और तानाशाही पूर्ण रवैया है।
​"क्या पुलिस को यही काम सौंप दिया गया है कि कोई न्याय के लिए आवाज उठाए तो लाठियों से वार करो? निर्दोष महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर बरसाई गई एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। दमनकारी नीतियों से जनता की आवाज नहीं दबाई जा सकती।"
— राहुल कस्वां, सांसद, चूरू
​क्षेत्र में तनाव, निष्पक्ष जांच की मांग
लाठीचार्ज के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। ग्रामीणों ने लापता युवती की शीघ्र बरामदगी और निहत्थे लोगों पर लाठी भांजने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसपास अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया
    1
    बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया
बारिश के पानी में गाड़ी बह कर आ जाती है, तीन बार भाजपा पर विश्वास किया
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • वार्ड 13 में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, लोगों में चेयरमैन सुमित्रा सैनी के खिलाफ नाराजगी चिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 13 में विकास कार्यों को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल में वार्ड में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर वार्ड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्डवासियों का आरोप है कि सड़क, सफाई, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से उम्मीद थी कि वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वार्ड में विकास कार्य हुए हैं तो उन्हें धरातल पर दिखाया जाए। लोगों ने कहा कि अब जनता विकास के दावों का हिसाब मांग रही है और आगामी चुनाव में काम के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।
    1
    वार्ड 13 में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, लोगों में चेयरमैन सुमित्रा सैनी के खिलाफ नाराजगी


चिड़ावा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 13 में विकास कार्यों को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेयरमैन सुमित्रा सैनी के कार्यकाल में वार्ड में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन धरातल पर वार्ड की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
वार्डवासियों का आरोप है कि सड़क, सफाई, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से उम्मीद थी कि वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वार्ड में विकास कार्य हुए हैं तो उन्हें धरातल पर दिखाया जाए। लोगों ने कहा कि अब जनता विकास के दावों का हिसाब मांग रही है और आगामी चुनाव में काम के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।
    user_R_R Choudhary
    R_R Choudhary
    झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार चिड़ावा। चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में 15 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौत का मामला सोमवार को गरमा गया। मृतक शिवम पुत्र रामप्रसाद निवासी लूडी खुबा अपने ननिहाल बामनवास आया हुआ था। रविवार को खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक के मामा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि खेत में मकान बने हुए हैं और पड़ोसी अंकित डांगी ने अपने खेत की तारबंदी कर रखी है। आरोप है कि विद्युत पोल से तारबंदी में करंट छोड़ा गया था। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि अंकित डांगी व उसके परिवार को पहले भी इस संबंध में समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद तारबंदी में करंट छोड़ा जाता रहा। पोस्टमार्टम से किया इनकार, अस्पताल में जुटे ग्रामीण घटना के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चिड़ावा अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए शव लेने से भी मना कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर चिड़ावा सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    1
    बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
बामनवास में 15 वर्षीय बालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार
चिड़ावा। चिड़ावा क्षेत्र के बामनवास गांव में 15 वर्षीय बालक की करंट लगने से हुई मौत का मामला सोमवार को गरमा गया। मृतक शिवम पुत्र रामप्रसाद निवासी लूडी खुबा अपने ननिहाल बामनवास आया हुआ था। रविवार को खेतों की ओर जाते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के मामा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि खेत में मकान बने हुए हैं और पड़ोसी अंकित डांगी ने अपने खेत की तारबंदी कर रखी है। आरोप है कि विद्युत पोल से तारबंदी में करंट छोड़ा गया था। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि अंकित डांगी व उसके परिवार को पहले भी इस संबंध में समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद तारबंदी में करंट छोड़ा जाता रहा।
पोस्टमार्टम से किया इनकार, अस्पताल में जुटे ग्रामीण
घटना के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण चिड़ावा अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बालक का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए शव लेने से भी मना कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर चिड़ावा सीआई लक्ष्मीचंद वर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.