स्थाई लोक अदालत ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के दिए आदेश दौसा, 12 अगस्त। स्थाई लोक अदालत दौसा में पूर्णकालिक अध्यक्ष राजेश चंद्र गुप्ता तथा सदस्य सुरेश कुमार गोयल एवं पूनम शर्मा ने प्रार्थी रमशीलाल मीना के प्रकरण में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 15 दिवस के भीतर अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए। प्रकरण संख्या 02/2026 में रमशीलाल मीना ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी 2018 को 10 लाख रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी और सभी प्रीमियम का भुगतान नियमानुसार किया। इसके बाद उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से 7 लाख रुपये का ऋण लिया। ब्याज सहित 7 लाख 24 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जाना था। रमशीलाल ने कंपनी को 7 लाख 24 हजार रुपये का चैक दिया, लेकिन कंपनी ने चैक को भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत नहीं किया। इसके कारण भुगतान नहीं हो सका और कंपनी ने अदेय प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया। कंपनी ने चैक क्लीयर नहीं होने का कारण तकनीकी समस्या बताया। मामले में स्थाई लोक अदालत ने दोनों पक्षों की समझाइश कर 7 लाख 21 हजार रुपये में राजीनामा कराया और रमशीलाल से कंपनी के पक्ष में 7 लाख 21 हजार रुपये का चैक दिलाया। इसके बावजूद कंपनी ने चैक को भुगतान के लिए बैंक में जमा नहीं कराया। इस पर अदालत ने कंपनी से चैक बैंक में जमा कराने की तारीख बताने को कहा, लेकिन कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। मामले की सुनवाई के बाद स्थाई लोक अदालत ने कंपनी को आदेश की तारीख से 15 दिवस के भीतर रमशीलाल मीना के पक्ष में अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए।
स्थाई लोक अदालत ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के दिए आदेश दौसा, 12 अगस्त। स्थाई लोक अदालत दौसा में पूर्णकालिक अध्यक्ष राजेश चंद्र गुप्ता तथा सदस्य सुरेश कुमार गोयल एवं पूनम शर्मा ने प्रार्थी रमशीलाल मीना के प्रकरण में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 15 दिवस के भीतर अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए। प्रकरण संख्या 02/2026 में रमशीलाल मीना ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी 2018 को 10 लाख रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी और सभी प्रीमियम का भुगतान नियमानुसार किया। इसके बाद उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से 7 लाख रुपये का ऋण लिया। ब्याज सहित 7 लाख 24 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जाना था। रमशीलाल ने कंपनी को 7 लाख 24 हजार रुपये का चैक दिया, लेकिन कंपनी ने चैक को भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत नहीं किया। इसके कारण भुगतान नहीं हो सका और कंपनी ने अदेय प्रमाण पत्र भी जारी नहीं किया। कंपनी ने चैक क्लीयर नहीं होने का कारण तकनीकी समस्या बताया। मामले में स्थाई लोक अदालत ने दोनों पक्षों की समझाइश कर 7 लाख 21 हजार रुपये में राजीनामा कराया और रमशीलाल से कंपनी के पक्ष में 7 लाख 21 हजार रुपये का चैक दिलाया। इसके बावजूद कंपनी ने चैक को भुगतान के लिए बैंक में जमा नहीं कराया। इस पर अदालत ने कंपनी से चैक बैंक में जमा कराने की तारीख बताने को कहा, लेकिन कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। मामले की सुनवाई के बाद स्थाई लोक अदालत ने कंपनी को आदेश की तारीख से 15 दिवस के भीतर रमशीलाल मीना के पक्ष में अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए।
- Khemraj Joshiराहुवास, दौसा, राजस्थानसॉरी एक जीरो रह गया अब डाल रहा हूं (800085850844 min ago
- सुरज पोसवालसिकराय, दौसा, राजस्थान9784080708 मेरे नम्बर है जी47 min ago
- Khemraj Joshiराहुवास, दौसा, राजस्थानपोसवाल जी नमस्कार मेरे मोबाइल नंबर है 800858508 और यही व्हाट्सएप नंबर है53 min ago
- 13 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 12 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 13 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दौसा की गोठड़ा, बांदीकुई की कीरतपुरा, बसवा की कोलाना, सिकराय की कालाखो, महवा की हुडला, मंडावर की लोटवाड़ा, लालसोट की सूरतपुरा, रामगढ़ पचवारा की कोलीवाड़ा, लवाण की कंवरपुरा तथा सैंथल की चौरड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- दौसा जिले में इब्तिदा संस्था के द्वारा जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला का हुआ आयोजन इब्तिदा संस्था व एक्सिस बैंक फाउंडेशन क़े सहयोग से जिले में चलाये जा रहें महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम क़े अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजन किया गया. लोकेशन कोऑर्डिनेटर सतीश चंद बंसीवाल ने बताया की संस्था जिले क़े पाँच ब्लॉक में कार्य कर रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिले, साथ ही सरकार द्वारा संचालित जानकल्याणकारी योजनाओं की जागरूकता व बेहतर पहुँच क़े लिए कार्य किया जा रहा हैं, जिससे पात्र सदस्य योजनाओं से वंचित ना रहें व पारदर्शिता को बढ़ावा मिले, महिलाओं की ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, वार्ड सभा आदि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं, साथ ही गांव क़े विकास में महिलाओं की भूमिका कैसे अधिक हो सकें इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत हैं पंचायत समिति दौसा के प्रधान प्रहलाद नारायण ने महिलाओं की ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, वार्ड सभा आदि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया साहब खान ने पंचायती राज कानून के बारे मे बताते हुए ग्राम सभा सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला ,यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दौसा प्रमिला ने स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर अलग अलग पंचायतो से 39 सरपंच वार्ड पंचों,बहाला लोकेशन कॉर्डिनेटर चन्द्रकान्त व टीम, प्रतापगढ़ लोकेशन कॉर्डिनेटर रामसिंह व टीम,सहेली समिति दौसा फेडरेशन सलाहकार जैबुल निशा, मैनेजर काजल ,सचिव आशा , महावीर, नरेश, गीता अनीता कृष्ण कुमार, प्रिया, कमलेश, रोहिताश, प्रधान मीणा आदि मौजुद रहे।3
- नवगठित ग्राम पंचायत भावती में पहुचने पर ग्रामीणों ने बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा का किया भव्य स्वागत दौसा। जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के नवगठित ग्राम पंचायत भावती के पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर विधायक भागचंद सैनी टांकडा का ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंचायत गठन के बाद पहली बार मुख्यालय पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। इस दौरान भावता से चौबड़ी वाला तक करीब 6 किलोमीटर संपर्क सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक भागचंद ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा भी की। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतरसिंह रत्नावत, वार्ड पंच गोळ्या मीना, युवा मोर्चा के नरेश सैनी, पूर्व सरपंच रंगलाल मीणा, युवा कार्यकर्ता राजपाल, विकास मीणा, प्रहलाद मीणा, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल मीणा, शिवदयाल मीणा चंद्रा, सरपंच मनसुख गुर्जर, टुंडाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात प्रबंधन सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की दौसा, 11 अगस्त। अतिरिक्त जिला कलक्टर लालसोट मनमोहन मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए सुधारात्मक कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तथा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर साइनेज बोर्ड स्थापित करने, खराब कैमरों एवं डिस्प्ले बोर्डों को दुरुस्त कराने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी सुधारात्मक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आई रेड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की पेंडेंसी रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजमार्गों पर खराब लाइटों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए नियमित तौर पर खराब होते ही तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट सर्किल पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के चलते दोनों तरफ उचित स्थान पर अस्थाई बस स्टेण्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल वाहिनियों का नियमानुसार संचालन के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी अस्पतालों में पीएम-राहत पोर्टल सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए जिला अस्पताल एवं उप जिला अस्पतालों में संबंधित प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने परिवहन विभाग को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। *दौसा शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा* अतिरिक्त जिला कलक्टर ने दौसा शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए गठित समिति को टैक्सी स्टेण्ड के लिए जगह चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न सड़कों पर बने अनाधिकृत कट एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्थाई नर्सरियां नगर परिषद की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही संचालित हो और यातायात प्रभावित नहीं हो। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत, जिला परिवहन अधिकारी संजीव भारद्वाज, समिति के सदस्य सचिव फूलसिंह मीणा, एनआईसी प्रभारी वीके शर्मा, एनएचएआई एवं संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------1
- मौसम अपडेट हिंडौन सिटी में लगातार 2 दिन से हो रही झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना फसलों को मिला नया जीवनदान करौली जिले के हिंडौन तहसील एवं पूरेजिले में 2 दिन से मानसून मेहरबान मानसून की लगातार हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली और फसलों को इससे फायदा मिलने वाला है लगातार तेज धूप और गर्मी के चलते से 2 दिन उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था वहीं अब दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत जरूर महसूस की है खूब मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे निचले इलाकों में घरों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों को सामना जरूर करना पड़ता है मगर इस बार इसे मौसम सुहावना हो गया है और फसलों को फायदा पहुंचने वाला है किसने की फसलों को नया जीवनदान मिलने वाला है1
- खेड़ा जमालपुर मंडल से जिला मुख्यालय पर आयोजित तिरंगा रैली में भाजपाई हुए शामिल खेड़ा जमालपुर मंडल भारतीय जनता पार्टी खेड़ा जमालपुर मंडल की मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट के नेतृत्व में पूरी टीम तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी है। [1]पूरी टीम में उत्साह का माहौलमुख्य उपस्थिति: मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट के साथ कार्यकारिणी के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। [1]यात्रा का उद्देश्य: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देना।तैयारियां: कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं। [1] नाहर सिंह डागुर मीडिया संयोजक खेड़ा जमालपुर मंडल विधानसभा करौली कमल क्रिएटर जिला करौली1
- मीना हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर नरेश मीणा जिंदाबाद के नारे लगने पर हंगामा शुरू हो गया। इंकलाब जिंदाबाद1