logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवगठित ग्राम पंचायत भावती में पहुचने पर ग्रामीणों ने बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा का किया भव्य स्वागत दौसा। जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के नवगठित ग्राम पंचायत भावती के पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर विधायक भागचंद सैनी टांकडा का ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंचायत गठन के बाद पहली बार मुख्यालय पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। इस दौरान भावता से चौबड़ी वाला तक करीब 6 किलोमीटर संपर्क सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक भागचंद ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा भी की। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतरसिंह रत्नावत, वार्ड पंच गोळ्या मीना, युवा मोर्चा के नरेश सैनी, पूर्व सरपंच रंगलाल मीणा, युवा कार्यकर्ता राजपाल, विकास मीणा, प्रहलाद मीणा, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल मीणा, शिवदयाल मीणा चंद्रा, सरपंच मनसुख गुर्जर, टुंडाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
11 hrs ago

नवगठित ग्राम पंचायत भावती में पहुचने पर ग्रामीणों ने बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा का किया भव्य स्वागत दौसा। जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के नवगठित ग्राम पंचायत भावती के पंचायत मुख्यालय पर पहुंचने पर विधायक भागचंद सैनी टांकडा का ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंचायत गठन

eef898fd-f20b-4531-933c-46c958677604

के बाद पहली बार मुख्यालय पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। इस दौरान भावता से चौबड़ी वाला तक करीब 6 किलोमीटर संपर्क सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और विधायक का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने

b7ae0d7c-7e15-4023-a218-2a4666260bed

कहा कि सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक भागचंद ने ग्रामीणों की मांग पर सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा भी की। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सीताराम सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतरसिंह

e0c774ff-bab8-468c-9606-78867709dedd

रत्नावत, वार्ड पंच गोळ्या मीना, युवा मोर्चा के नरेश सैनी, पूर्व सरपंच रंगलाल मीणा, युवा कार्यकर्ता राजपाल, विकास मीणा, प्रहलाद मीणा, सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल मीणा, शिवदयाल मीणा चंद्रा, सरपंच मनसुख गुर्जर, टुंडाराम मीणा, पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में सावन माह के मेले को लेकर तीन दिवसीय भारत लक्की मेला लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर जगह-जगह समाज से भी कार्य करता हूं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन शिकंजी चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया
    1
    बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम मंदिर में सावन माह के मेले को लेकर तीन दिवसीय भारत लक्की मेला लाखों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से किया गया इस मौके पर जगह-जगह समाज से भी कार्य करता हूं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन शिकंजी  चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • जनसुनवाई केंद्र में विधायक ने की जान सुनाई लोगों की सिकराय में सिकराय विधायक विक्रम ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई बैठक के दौरान उन्होंने लोगों का मन देखा और किसी टिकट देनी है उसे लेकर भी चर्चा की गई वहीं भाजपा पार्टी के नियमों के अनुसार ही चुनाव लड़ने के लिए भी लोगों से कहा गया इस दौरान भांडारेज और सिकराय नगर पालिका के लोग मौजूद रहे।
    1
    जनसुनवाई केंद्र में विधायक ने की जान सुनाई लोगों की सिकराय में
सिकराय विधायक विक्रम ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई बैठक के दौरान उन्होंने लोगों का मन देखा और किसी टिकट देनी है उसे लेकर भी चर्चा की गई वहीं भाजपा पार्टी के नियमों के अनुसार ही चुनाव लड़ने के लिए भी लोगों से कहा गया इस दौरान भांडारेज और सिकराय नगर पालिका के लोग मौजूद रहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    2 hrs ago
  • जिला चिकित्सालय लालसोट में कार्य ग्रहण करने के लिए पहुंचा युवक, रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट में आज राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमान ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। शिविर के दौरान डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह एवं राजेश सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। स्टाफ के निरंतर प्रयासों एवं रक्तदाताओं के उत्साह के परिणामस्वरूप शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सका। रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत उपस्थित रहे। शिविर की विशेष बात यह रही कि एक युवक ने लालसोट जिला चिकित्सालय में आज ही कार्यग्रहण करने के लिए पहुंचने के दौरान रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर के समापन अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट की ओर से सभी 52 रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन से भी अपील की गई कि वे आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
    4
    जिला चिकित्सालय लालसोट में कार्य ग्रहण करने के लिए पहुंचा युवक, रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश 
राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित
लालसोट में आज राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के ब्लड स्टोरेज सेंटर परिसर में बुधवार को जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 52 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार सेहरा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमान ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
शिविर के दौरान डॉ. अभिजीत आशिका, डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर हरिसिंह एवं राजेश सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित किया। स्टाफ के निरंतर प्रयासों एवं रक्तदाताओं के उत्साह के परिणामस्वरूप शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सका।
रक्त संग्रहण के लिए जिला चिकित्सालय दौसा की ब्लड बैंक टीम के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट के पैथोलॉजिस्ट डॉ. तपेंद्र उपाध्याय एवं लैब टेक्नीशियन मनोज कुमावत उपस्थित रहे।
शिविर की विशेष बात यह रही कि एक युवक ने लालसोट जिला चिकित्सालय में आज ही कार्यग्रहण करने के लिए पहुंचने के दौरान रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
शिविर के समापन अवसर पर ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग दैमन ने स्वयं रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट की ओर से सभी 52 रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आमजन से भी अपील की गई कि वे आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ रोड गणेश मोड़ के पास महादेव सेवा फाउंडेशन के द्वारा सावन माह के मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की
    1
    बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ रोड गणेश मोड़ के पास महादेव सेवा फाउंडेशन के द्वारा सावन माह के मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सीकर में PGDCA परीक्षा में नकल का आरोप, फ्लाइंग टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप सीकर। जिले के विश्व भारती कॉलेज में आयोजित PGDCA परीक्षा के दौरान कथित तौर पर खुलेआम नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग टीम की कार्रवाई के दौरान सामने आए दृश्य ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को नकल करने की खुली छूट दी जा रही थी। फ्लाइंग टीम के निरीक्षण में नकल से जुड़ी सामग्री सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने उन विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है, जो प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि परीक्षा केंद्रों पर इस तरह नकल होती रही तो ईमानेदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य का क्या होगा? अब देखना होगा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार एवं संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं।
    1
    सीकर में PGDCA परीक्षा में नकल का आरोप, फ्लाइंग टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
सीकर। जिले के विश्व भारती कॉलेज में आयोजित PGDCA परीक्षा के दौरान कथित तौर पर खुलेआम नकल का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर फ्लाइंग टीम की कार्रवाई के दौरान सामने आए दृश्य ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोप है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को नकल करने की खुली छूट दी जा रही थी। फ्लाइंग टीम के निरीक्षण में नकल से जुड़ी सामग्री सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
इस घटना ने उन विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है, जो प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि परीक्षा केंद्रों पर इस तरह नकल होती रही तो ईमानेदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य का क्या होगा?
अब देखना होगा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार एवं संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 20 घंटे बाद प्रशासन और परिजनों में बनी सहमति, धरना समाप्त बांदीकुई। मुकरपुरा चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद करीब 20 घंटे से चल रहा परिजनों और ग्रामीणों का धरना प्रशासन की समझाइश और वार्ता के बाद समाप्त हो गया। दरअसल, कल मुकरपुरा चौराहे के पास एक चौपहिया वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि पिता और उनके दो मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत के चलते घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया था। हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना करीब 20 घंटे तक जारी रहा, जिससे प्रशासन में भी हलचल बनी रही। आज बसवा एसडीएम रविकांत सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों को लेकर समझाइश की। प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, वहीं हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में अभी भी शोक और गम का माहौल बना हुआ है।
    1
    20 घंटे बाद प्रशासन और परिजनों में बनी सहमति, धरना समाप्त
बांदीकुई। मुकरपुरा चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद करीब 20 घंटे से चल रहा परिजनों और ग्रामीणों का धरना प्रशासन की समझाइश और वार्ता के बाद समाप्त हो गया।
दरअसल, कल मुकरपुरा चौराहे के पास एक चौपहिया वाहन ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि पिता और उनके दो मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत के चलते घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया था।
हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना करीब 20 घंटे तक जारी रहा, जिससे प्रशासन में भी हलचल बनी रही।
आज बसवा एसडीएम रविकांत सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उनकी मांगों को लेकर समझाइश की। प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
धरना समाप्त होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, वहीं हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से क्षेत्र में अभी भी शोक और गम का माहौल बना हुआ है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.