logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लोकेशन कटनी जिला कटनी* *दिनांक – 30/03/2026 थाना बडवारा, जिला कटनी* *अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बडवारा पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त* कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बडवारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *घटना का विवरण* - दिनांक 30/03/2026 को बसाडी मोड़ पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय साहू, पिता रज्जू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बसाडी, थाना बडवारा, जिला कटनी बताया। पुलिस द्वारा रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु कहने पर चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत जब्त कर जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस अधिनियम की धारा 106 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। विशेष योगदान- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

6 hrs ago
user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
6 hrs ago
ebd07b01-2f06-4991-aa88-931ffe18865c

*लोकेशन कटनी जिला कटनी* *दिनांक – 30/03/2026 थाना बडवारा, जिला कटनी* *अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बडवारा पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त* कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बडवारा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। *घटना का विवरण* - दिनांक 30/03/2026 को बसाडी मोड़ पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अजय साहू, पिता रज्जू साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बसाडी, थाना बडवारा, जिला कटनी बताया। पुलिस द्वारा रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु कहने पर चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की। मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली को विधिवत जब्त कर जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस अधिनियम की धारा 106 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। विशेष योगदान- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक गौरीशंकर राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं* *अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश* कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 69 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं। *जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*।
    1
    *कलेक्टर श्री तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सुन रहे लोगों की समस्याएं*
*अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश*
कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में सुन रहे लोगों की समस्याएं। अधिकारियों को दे रहे निराकरण के निर्देश। कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 69 आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। 
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल,एस डी एम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी,उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं।
*जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* *जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    *रायपुर से हुई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी* 
*जमीन धोखाधड़ी मामले में ढीमरखेडा पुलिस को मिली सफलता*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली की रिपोर्ट पर आदी पटेल, मुकेश पटेल के विरूद्ध महार्षि की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई थी जो प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 63/26 धारा 318(2), 318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर. एम. फाउडेंसन ऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल एंव मुकेश पटैल को पूर्व में गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण का एक अन्य आरोपी मनीष पांडे जो की पूर्व में थाना एनकेजे  क्षेत्र में रहता था और अपना मकान बेचकर यहां से जा चुका था। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को इसके रायपुर में होने की खबर मिली तो उसे दबोचने के लिए विशेष दल रवाना किया गया और पुलिस दल ने फरार आरोपी मनीष पटेल को रायपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी, आर. पंकज सिंह, आर. डुमनदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    3
    🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो
📰 कटनी।
देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कटनी नगर//- *शुरू पब्लिक न्यूज गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया *जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    4
    कटनी नगर//-
*शुरू पब्लिक न्यूज
गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया 
*जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *बरही ब्रेकिंग* 👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें 👉🏻 गैस उपभोक्ता सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना 👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।
    1
    *बरही ब्रेकिंग*
👉🏻 गैस उपभोक्ताओं व प्रभावित लोगों का आरोप 
👉🏻बरही में गैस की किल्लत बड़ी 
👉🏻 लोगों की लग रही लंबी कतारें
👉🏻 गैस उपभोक्ता  सुबह से कतार में लगते हैं शाम को निराश वापस घर जाना पड़ता है क्यों क्योंकि सलेंडर खत्म का बहाना
👉🏻 बरही का जिम्मेदार प्रशासन नदारत नहीं है जनता की परेशानी से मतलब 
👉🏻 अच्छी खासी लुटाई चल रही हैं एजेंसी संचालक और दलालों से मिलकर 
👉🏻 क्या दलालों में लगाम लगाएगी बरही प्रशासन 
👉🏻 दलालों से मिलो सिलेंडर पाओ सरकार के आदेशों का पालन कराने में प्रशासन नाकाम जनता लाचार, हताश  परेशान खाली हाथ पसीना बहाते वापस घर आखिर कौन देखेगा, सुनेगा उनकी परेशानियां या यों चलता रहेगा एजेंसी संचालक और दलालों की मनमानी।
    user_News7india
    News7india
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
    1
    कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं।
मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया।
इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हरदुआ खमरिया *दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026* दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई पन्ना से क्राइम ब्यूरो चीफ मनीष विश्वकर्मा भारत न्यूज़ 24
    1
    हरदुआ खमरिया 
*दक्षिण वन मंडल पन्ना डीएफओ के निर्देशन में किया गया जन जागरूकता अभियान 2026*
दक्षिण वन मंडल पन्ना के अंतर्गत बीड खमरिया एवं नादान में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वन्य प्राणियों का शिकार अवैध कटाई अवैध भूमि कब्जा एवं 
वनो में आग छोड़ना गांव के सभी नागरिक को वन विभाग कर्मचारी द्वारा खमरिया बीड गार्ड  राजबहादुर सिंह एवं नंदन बीड गार्ड ओमप्रकाश लोधी जी ने वनों को देख रेख  की समझते देते हुऐ जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से समझायत दी गई
पन्ना से क्राइम ब्यूरो चीफ मनीष विश्वकर्मा भारत न्यूज़ 24
    user_पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी में भक्ति का सागर: साईं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया। साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में सहभागिता की अपील की गई है। साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।
    4
    कटनी में भक्ति का सागर: साईं जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कटनी। साई फेंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला साईं जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शहर में भव्य साईं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान साईं बाबा की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र रही। जैसे ही शोभायात्रा श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर पहुंची, वहां श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा की पालकी का भव्य स्वागत किया गया तथा महाआरती उतारी गई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर साईं बाबा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने सभी का मन मोह लिया और भक्तों को साईं भक्ति में सराबोर कर दिया।
साई फेंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अभिषेक पूजन, भजन संध्या, शोभायात्रा, हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन के तीसरे दिन आज हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति द्वारा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में सहभागिता की अपील की गई है।
साईं सोभायात्रा मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता, माही तिवारी,शिखा ख़मपरिया,रेशु गुप्ता,मंजू शर्मा,सरिता गुप्ता, रिया खंपरिया, पूजा खंपरिया,बाबू टुटेजा,सुरेन्द्र पाटक, दिनेश चेलानी,मनोज गोस्वामी सहित अन्य लोगो की मौजूदगी रही।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.