logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलहरी में बैंक पर मनमानी के आरोप, अंदर मौजूद रहे कर्मचारी—बाहर लगा “सर्वर प्रॉब्लम” बोर्ड कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

4 hrs ago
user_Shivcharan Yadav
Shivcharan Yadav
Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

बिलहरी में बैंक पर मनमानी के आरोप, अंदर मौजूद रहे कर्मचारी—बाहर लगा “सर्वर प्रॉब्लम” बोर्ड कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया। इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
    1
    कटनी। जिले के बिलहरी क्षेत्र स्थित Central Bank of India की शाखा पर मनमानी के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि बैंक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहा, जिससे ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बैंक पहुंचे ग्राहकों को अलग-अलग कारण बताए गए। किसी को “छुट्टी” होने की बात कही गई तो किसी को “सर्वर डाउन” का हवाला दिया गया। वहीं आरोप है कि बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन ग्राहकों के लिए सेवाएं बंद रखी गईं।
मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पत्रकारों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने अंदर से ही दरवाजे पर ताला लगा लिया और बातचीत से बचते रहे। कुछ समय बाद बाहर “सर्वर प्रॉब्लम” का बोर्ड लगा दिया गया।
इस घटनाक्रम से ग्राहकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और पैसा दोनों की बर्बादी हो रही है।
स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बैंक प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    3
    🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो
📰 कटनी।
देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी नगर//- *शुरू पब्लिक न्यूज गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया *जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    4
    कटनी नगर//-
*शुरू पब्लिक न्यूज
गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया 
*जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ* *घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध* कटनी। नगर निगम द्वारा बकाया करों के भुगतान पर दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए अब मात्र एक दिन शेष है। शासन द्वारा नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर दी जा रही इस छूट की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जिसके चलते निगम प्रशासन ने करदाताओं से समय रहते लाभ उठाने की अपील की है। नगर निगम के अनुसार, ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अब तक संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान नहीं कर सके हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। करदाता ऑनलाइन भुगतान अथवा शहर में लगाए गए नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपने बकाया करों का भुगतान कर सकते हैं और दोहरी राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। *चैटबॉट सेवा में भुगतान रसीद भी उपलब्ध* राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिक अधिकृत Whats App नंबर 7552465110 पर मैसेज कर चैटबॉट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस सेवा के माध्यम से नगर निगम के बकाया कर एवं छूट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। इस सुविधा की खास बात तो यह है कि भुगतान करने के बाद रसीद भी व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जाती है।  *ई-नगर पालिका पोर्टल* इसके अतिरिक्त नागरिक ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से भी संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। *शिविर स्थल* करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय माधव नगर, दुर्गा चौक खिरहनी जोन कार्यालय, सुभाष चौक, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास तथा मंडी रोड नायक सीमेंट के पास शामिल हैं। निगम प्रशासन ने शहर के सभी सम्माननीय करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक अपने बकाया करों का भुगतान कर इस विशेष छूट का लाभ अवश्य उठाएं और 1 अप्रैल से लागू होने वाली पेनाल्टी से बचें।
    1
    *नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ*
*घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध* 
कटनी। नगर निगम द्वारा बकाया करों के भुगतान पर दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए अब मात्र एक दिन शेष है। शासन द्वारा नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर दी जा रही इस छूट की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जिसके चलते निगम प्रशासन ने करदाताओं से समय रहते लाभ उठाने की अपील की है।
नगर निगम के अनुसार, ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अब तक संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान नहीं कर सके हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। करदाता ऑनलाइन भुगतान अथवा शहर में लगाए गए नजदीकी शिविरों में पहुंचकर अपने बकाया करों का भुगतान कर सकते हैं और दोहरी राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
*चैटबॉट सेवा में भुगतान रसीद भी उपलब्ध*
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिक अधिकृत Whats App नंबर 7552465110 पर मैसेज कर चैटबॉट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। इस सेवा के माध्यम से नगर निगम के बकाया कर एवं छूट से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का लाभ भी प्राप्त कर सकते है। इस सुविधा की खास बात तो यह है कि भुगतान करने के बाद रसीद भी व्हाट्सएप पर ही प्राप्त हो जाती है।  
*ई-नगर पालिका पोर्टल*
इसके अतिरिक्त नागरिक ई-नगर पालिका पोर्टल 
के माध्यम से भी संपत्ति कर एवं जल उपभोक्ता प्रभार का भुगतान कर अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
*शिविर स्थल* 
करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय माधव नगर, दुर्गा चौक खिरहनी जोन कार्यालय, सुभाष चौक, बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास तथा मंडी रोड नायक सीमेंट के पास शामिल हैं।
निगम प्रशासन ने शहर के सभी सम्माननीय करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक अपने बकाया करों का भुगतान कर इस विशेष छूट का लाभ अवश्य उठाएं और 1 अप्रैल से लागू होने वाली पेनाल्टी से बचें।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पटेरा -कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य शक्ति सुरभि दीपांश सुशीला जैन परिवार छिंदवाड़ा, अनिल शांतिलाल निखिल हिमांश जैन बांसवाड़ा, अनिकेत अवधेश जैन टीकमगढ़, नितिन अक्षत जैन फिरोजाबाद, कमला अशोक भानु नेहा हर्ष जैन परिवार बेगमगंज, शांतिलाल सुशील कुमार जैन जयपुर, शिखरचंद्र रविकांत सचिन लक्ष्य जैन शिवपुरी ,राजकुमार राहुल सर्वज्ञ राजीव जैन सागर ,आकांक्षा शिल्पी कुसुम देवी जैन परिवार सागर ,अंकित अनंत श्रेयांश जैन गाजियाबाद सचिन मोहिनी अपेक्षा आदिति जैन परिवार इंदौर, शैंकी राजकुमार पाटनी मंदसौर आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा यात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।
    1
    पटेरा -कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार ,भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैनधर्म के चौबीसवे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30मार्च 2026 चैत शुक्ल तेरस  सोमवार को धूमधाम से मनाया गया ।
इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती,महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य शक्ति सुरभि दीपांश सुशीला जैन परिवार छिंदवाड़ा, अनिल शांतिलाल निखिल हिमांश जैन बांसवाड़ा, अनिकेत अवधेश जैन टीकमगढ़, नितिन अक्षत जैन फिरोजाबाद, कमला अशोक भानु नेहा हर्ष जैन परिवार बेगमगंज, शांतिलाल सुशील कुमार जैन जयपुर, शिखरचंद्र रविकांत सचिन लक्ष्य जैन शिवपुरी ,राजकुमार राहुल सर्वज्ञ राजीव जैन सागर ,आकांक्षा शिल्पी कुसुम देवी जैन परिवार सागर ,अंकित अनंत श्रेयांश जैन गाजियाबाद सचिन मोहिनी अपेक्षा आदिति जैन परिवार इंदौर, शैंकी राजकुमार पाटनी मंदसौर आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।
दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्री जी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली  गई जो कुण्डलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्या भवन पहुंची।शोभायात्रा यात्रा में जगह-जगह श्री जी की आरती की गई। विद्याभवन में अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुये।
सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती हुई ।
    user_REEPORT100 NEWS ALBELA
    REEPORT100 NEWS ALBELA
    Insurance Agent पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Bottle girte hi humari umeed bhi toot gayi 😭😂 socha tha free mein mil jayegi! . . #ComedyVideo #FunnyMoment #DesiComedy #ViralReel
    1
    Bottle girte hi humari umeed bhi toot gayi 😭😂 socha tha free mein mil jayegi!
.
.
#ComedyVideo #FunnyMoment #DesiComedy #ViralReel
    user_Rahul Lakhera
    Rahul Lakhera
    Actor सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दतिया ग्राम औरीना के अपराधी फईम खान एवं सकूर खान एक महिला समेत चार आरोपि 302 एवं डकैती के खनियाधाना पुलिस एवं दतिया हलिङ यूपी पुलिस को किया हवाले
    1
    दतिया ग्राम औरीना के अपराधी फईम खान एवं सकूर खान एक महिला समेत चार आरोपि 302 एवं डकैती के खनियाधाना पुलिस एवं दतिया हलिङ यूपी पुलिस को किया हवाले
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात बच्ची, जिला अस्पताल के ICU में भर्ती
    1
    कटनी: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात बच्ची, जिला अस्पताल के ICU में भर्ती
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.