logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा न्यूनतम पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा का लाभ उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट, लोगो व पोर्टल का शुभारंभ; देवरिया में 500 कर्मियों ने देखा लाइव प्रसारण देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के हितों को सुरक्षित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट, लोगो एवं पोर्टल का शुभारंभ किया। लोक भवन स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पालिका परिषद देवरिया के टाउनहाल स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के करीब 500 आउटसोर्स कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने की। निगम के माध्यम से शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम एवं बढ़े हुए पारिश्रमिक, ईपीएफ और ईएसआईसी की नियमानुसार कटौतियां, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, सेवा संरक्षण तथा प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित बीओसीडब्ल्यू (भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड) की योजनाओं का लाभ भी पात्र कर्मियों को मिल सकेगा। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विभिन्न सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से उन्हें न्यूनतम पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआईसी सहित अन्य सेवा सुविधाएं पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ कर्मियों के हितों का संरक्षण होगा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सेवा शर्तों एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने की यह पहल सराहनीय है। इससे कर्मियों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय प्रेम नारायण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय कुमार तिवारी, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, सभासदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे। निर्माण श्रमिकों को बांटे गए हितलाभ तीन लाभार्थियों को 2.25 लाख रुपये के चेक, 12 को कन्या विवाह सहायता के स्वीकृति पत्र आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो एवं वेबसाइट के शुभारंभ अवसर पर श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी निर्माण श्रमिकों को चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत तीन पात्र लाभार्थियों को कुल 2.25 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 12 लाभार्थियों को 65 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र तथा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत एक लाभार्थी को 56 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र दिया गया। विधायक ने आउटसोर्स कर्मियों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं सम्मानजनक पारिश्रमिक की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक मनरेगा एवं निर्माण श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने तथा बीओसीडब्ल्यू बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पात्र श्रमिकों को लाभ दिलाने का आह्वान किया। सहायक श्रम आयुक्त, देवरिया ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए शिक्षा, चिकित्सा, विवाह, मातृत्व एवं आवास सहित विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र श्रमिकों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    1
    देवरिया के लाल को मिली राम मंदिर की बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके। विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    1
    निराश्रित गोवंश के संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी
गोवंश की टैगिंग और अभिलेखीकरण के साथ गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने के निर्देश, चारागाह भूमि पर नेपियर चारा बोआई पर जोर
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक एवं जनपद के ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन एवं प्रबंधन की जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, पशुचिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा गोशालाओं से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंश की लगातार निगरानी की जाए और उन्हें नजदीकी गोवंश आश्रय केंद्रों में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश की टैगिंग एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ जनपद में संचालित कांजी हाउस की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए उपलब्ध चारागाह भूमि पर नेपियर चारा की बोआई कराने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश के लिए पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था हो सके।
विभागीय समीक्षा के दौरान पशुओं के उपचार, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    1
    छप्पर में छिपे थे 270 तोते, तस्कर मुबारक गिरफ्तार; पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    1
    भाटपार रानी के खामपार में उचित दर विक्रेता के पुत्र के ऊपर दर्ज हुआ 3/7 का मुकदमा
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया। देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    3
    जन्माष्टमी और डोल जुलूस को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एएसपी दक्षिणी ने किया जुलूस मार्गों का निरीक्षण
देवरिया आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल जुलूस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने थाना लार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एएसपी दक्षिणी ने कस्बा लार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक लार श्री राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर जन्माष्टमी और डोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा नजर आया।
देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, केडी चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा देवरिया। थाना बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को केडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना बघौचघाट में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 352 और 64(1) के तहत पंजीकृत है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही थी। 3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के केडी चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 39 वर्षीय संजय यादव, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।
    1
    दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, केडी चौराहे के पास से पुलिस ने दबोचा
देवरिया। थाना बघौचघाट पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को केडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना बघौचघाट में मुकदमा संख्या 158/2026 दर्ज है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(3), 352 और 64(1) के तहत पंजीकृत है। मुकदमे में वांछित अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही थी।
3 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से वांछित अभियुक्त के केडी चौराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और 39 वर्षीय संजय यादव, निवासी थाना बघौचघाट क्षेत्र, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    2
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया, 03 सितंबर। थाना बघौचघाट पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में बघौचघाट पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रदुम्न निषाद पुत्र मोतीलाल निषाद, निवासी बसडिला मैनुद्दीन, थाना बघौचघाट, उम्र 20 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त थाना बघौचघाट में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 69, 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सुशान्त पाठक, हेड कांस्टेबल शमसेर बहादुर शाही तथा महिला आरक्षीका रुपा यादव शामिल रहीं।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से मची सनसनी,रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल और चप्पल मिला,पुलिस पहचान में जुटी गोरखपुर में 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने न्यूडकर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।एक ग्रामीण ने शव पर कपड़ा ओढ़ा दिया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।घटना झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला की है। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली है। आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही चप्पल और एक मोबाइल फोन मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में सीओ चौरी चौरा ने बताया कि झगहा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। और लगभग 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है।फिलहाल महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-कुंदन कुमार सिंह सीओ चौरी चौरा गोरखपुर
    1
    गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से मची सनसनी,रेप के बाद हत्या की आशंका, मोबाइल और चप्पल मिला,पुलिस पहचान में जुटी
गोरखपुर में 35 साल की एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई।आरोपियों ने न्यूडकर उसकी डेडबॉडी सड़क किनारे खेत में फेंक दी।गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया।एक ग्रामीण ने शव पर कपड़ा ओढ़ा दिया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किया गया।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस आसपास के जिलों से मदद मांग रही है।घटना झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला की है।
झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे एक 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली है। आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटनास्थल से कुछ दूर पर ही चप्पल और एक मोबाइल फोन मिला है।
जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना पर एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।फिलहाल,लाश की पहचान नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में सीओ चौरी चौरा ने बताया कि झगहा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची। और लगभग 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है।फिलहाल महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट-कुंदन कुमार सिंह सीओ चौरी चौरा गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.