*रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान* रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन, सुल्तानपुर-अयोध्या के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को आशीष हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के इस पुनीत अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में 26 लोगों का रक्तदान हेतु चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के उपरांत 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आशीष यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रजिस्टर के अनुसार श्री राजेश त्रिपाठी, परमात्मानंद, मनीराम निषाद, रामचन्द्र कोरी, आशीष दुबे, रामसागर सिंह, सुभाषकली, जगतपुर पांडेय, पूजा यादव, गोविंद कनौजिया, अमित कुमार अग्रहरी एवं प्रशान्त यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान एवं अन्य सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी 17 रक्तदाताओं, परीक्षण कराने वाले 26 लोगों, चिकित्सकीय टीम, कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश प्रदान करता है।
*रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान* रक्तदान शिविर में 26 लोगों का परीक्षण, 17 ने किया रक्तदान प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन, सुल्तानपुर-अयोध्या के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को आशीष हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के इस पुनीत
अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में 26 लोगों का रक्तदान हेतु चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिनमें से स्वास्थ्य जांच के उपरांत 17 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आशीष यादव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रजिस्टर के अनुसार
श्री राजेश त्रिपाठी, परमात्मानंद, मनीराम निषाद, रामचन्द्र कोरी, आशीष दुबे, रामसागर सिंह, सुभाषकली, जगतपुर पांडेय, पूजा यादव, गोविंद कनौजिया, अमित कुमार अग्रहरी एवं प्रशान्त यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इसी उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान एवं अन्य सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी 17 रक्तदाताओं, परीक्षण कराने वाले 26 लोगों, चिकित्सकीय टीम, कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश प्रदान करता है।
- हम सबके प्रेरणास्रोत एवं राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।* *मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी हमारे क्षेत्र रामपुर खास का गौरव हैं।* *हम सबके प्रेरणास्रोत एवं राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा का कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।* *मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” जी हमारे क्षेत्र रामपुर खास का गौरव हैं।* *_जयति जय प्रमोद तिवारी, जयति जय आराधना मिश्रा 'मोना', जयति जय रामपुर खास_* *#गोल्डन_जुबली_रामपुर_खास* *#रामपुरखास_50_वर्ष* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1
- बिजली करंट मामले के आरोपी की बेटी की मौत: अस्पताल ले जाते समय हुई मृत्यु, सीओ बोले-अफवाहों से बचें सुल्तानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र में बिजली के करंट से हुई मौत के मामले में आरोपी विनोद पांडे की बेटी शिखा पांडे (लगभग 22 वर्ष) का रविवार रात अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया। पुलिस के अनुसार, शिखा पांडे को कुछ वर्षों से बीमारी थी। आज उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। शव को गांव वापस लाया गया है। इस संबंध में जब घरवालों से मेडिकल दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को ग्राम सखौली कला में एक व्यक्ति की बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में 14 अगस्त को मु0अ0सं0- 311/26 के तहत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें विनोद पांडे भी शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि कुछ लोग इस मामले को पुरानी घटना से जोड़कर अनावश्यक रूप से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट न करें और गांव में भीड़ एकत्रित न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने पुष्टि की कि इस समय गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस लगातार घरवालों के संपर्क में है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मालीपुर में बुजुर्ग महिला की मौत पर उठे सवाल, हत्या की आशंका के बाद पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice1
- पखरौली लूटकांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व लूटी गई रकम बरामद दिनांक 14 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पखरौली में दोपहर करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति के साथ तमंचा दिखाकर लूट की घटना कारित की गई है। पीड़ित के अनुसार उससे ₹40,000 ऑनलाइन तथा ₹17,000 नकद लूटे गए। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 243/26 में लूट की सुसंगत धाराओं एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभु मिश्रा के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा लूट की कुछ धनराशि बरामद की गई। वहीं दूसरे अभियुक्त आदर्श पांडे के कब्जे से भी लूटे गए कुछ रुपये बरामद किए गए। प्रकरण में तीसरे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर की बाइट।1
- *सुल्तानपुर,सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रगीत का अपमान" - BJP* *कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस - चन्दन सिंह* *"राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत का भी सम्मान हो" - भाजपा* सुल्तानपुर में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। BJP जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिंह ने कहा कि पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रगीत का अपमान किया गया। चन्दन सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय पूरा देश एकजुट हुआ था। आज उसका अपमान पूरे देश का अपमान है। आपने आज पवित्र स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस कार्यालय पर श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा राष्ट्रगीत का जो अपमान हुआ है आज उसी के मद्देनजर आज भारत का युवा आक्रोशित हुआ। आज मशाल लेकर हम लोग कांग्रेस के कार्यालय के सामने राष्ट्रीय गीत पूरा गाए हैं। हम ये संदेश देना चाहते हैं कि भारत का जो भी राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत का भी उतना ही सम्मान होना चाहिए। क्योंकि हर एक सदन में इसको मान लिया गया है तो ये लोग भी अपने व्यवहार में लाए हैं।" सांसद ने कहा कि जुलूस का मुख्य मकसद कांग्रेस को बताना है कि राष्ट्रगीत के अपमान से पूरे देश का अपमान हुआ है। इसी गीत को गाकर देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। मेन मकसद यही है कि हम लोग कांग्रेसियों को बताना चाहते हैं कि जो अपमान राष्ट्रगीत का हो रहा है उससे पूरे देश का अपमान हो रहा है। इस गीत को लेकर स्वतंत्रता संग्राम के समय में पूरा देश एकजुट हुआ था। हम लोगों ने पूरे देश का चाहे हिंदू हो मुसलमान हो सब मिल के लड़ाई लड़ के स्वतंत्रता पायी थी। इसी गीत को गाकर हम लोग एकजुट हुए थे। आज उसका सम्मान अपना जो खो रहा है। जैसे पिछली बार मुस्लिम लीग को आपने देखा होगा वो अपमानित किए थे। अब कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी जी उस टाइम खड़े थे। उसको स्टाफ स्टाफ बोला गया और उसको रोकने का प्रयास किया गया। क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ये बहुत ही गलत निर्णय है।4
- प्रतापगढ़: हाउस अरेस्ट किए गए पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया, बढ़ी सरगर्मी प्रतापगढ़: हाउस अरेस्ट किए गए पूर्व विधायक को पुलिस ने हिरासत में लिया, बढ़ी सरगर्मी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह "मुन्ना यादव" को पुलिस ने सुबह से ही हाउस अरेस्ट किया है। मृतक सौरभ विश्वकर्मा की घटना के बाद चल रहे घटनाक्रमों में पुलिस प्रशासन सपा नेताओं पर रख रहा है कड़ी निगाह। इसी क्रम में हाऊस अरेस्ट किए गए पूर्व नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव को अंतू पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। उन्हें हाउस अरेस्ट के नियमों के पालन की हिदायत देते हुए थाने से घर भेज दिया गया। पुलिस के एकाएक इस कदम से जिले में बढ़ गई राजनीतिक सरगर्मी।1
- सुल्तानपुर में कुवैत से लौटे पति ने दिया तीन तलाक; दहेज में 10 लाख रुपये और थार गाड़ी मांगने का आरोप सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध और अवैध तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का निकाह 13 साल पहले मुजीबुर्रहमान (पुत्र अयूब) से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। परिजनों ने अपनी क्षमतानुसार 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, पल्सर बाइक और अन्य घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मुजीबुर्रहमान, ससुर अयूब, देवर आकिब, उबैदुर्रहमान, ननद कनीज फातिमा, कुलसुम, मन्तसा, इब्राहिम, हसीबुल निशा और सबा दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों को कम हैसियत का ताना देते हुए अतिरिक्त दहेज में 'थार गाड़ी' की मांग की। इस मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने अपने ससुर अयूब पर बुरी नजर रखने और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की, तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता के अनुसार, उसका पति कुवैत में काम करता है। कुवैत से लौटने पर जब पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई, तो पति ने भी दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि पति नशीली दवाओं का सेवन कर उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। 28 जून की रात लगभग 9 बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर पीड़िता के साथ फिर मारपीट की। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के पहने हुए कपड़े, सभी गहने-जेवर छीन लिया। इसके बाद उसे जबरन बोलेरो गाड़ी में बैठाकर मायके छोड़ दिया गया। स्थानीय थाने पर सुनवाई न होने के बाद पीड़िता ने सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर कुड़वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है।1
- गोसाईगंज में करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम कनोली से सूचना प्राप्त हुई कि गांव निवासी शिवबालक पुत्र जियालाल, उम्र करीब 20 वर्ष, गांव के ही भोला सिंह के ट्यूबवेल पर स्नान करते समय करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह की बाइट।1
- अंबेडकर नगर में आईपीएस ऑफिसर के मां की लूट के बाद बड़ी बेरहमी से हत्या... पूरे जिले में सनसनी अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूडी गांव में सनसनीखेज वारदात हुई जहां आईपीएस आशुतोष मिश्रा के मां की निर्मम हत्या लूट के बाद कर दी गई मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है जांच पड़ताल शुरू हो गया है।1