logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ोद 9 अगस्त योग भगाए रोग, नित्य योग करने की अपील...... बड़ोद (आगर ) नगर के हनुमान गढ़ी परिसर में योग समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों का सम्मान कर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान नगरवासियों से नियमित रूप से योग करने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान गढ़ी परिसर स्थित श्री राम ओम योग केंद्र पर नियमित योग प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षक सेवकराम प्रजापति द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। योग केंद्र से जुड़े लोगों द्वारा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नगरवासियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। लोगों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में हनुमान गढ़ी स्थित योग केंद्र पहुंचकर योग करने की अपील की गई। बैठक के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी महंत रघुनाथ दास, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, मुकेश शर्मा सहित योग समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_पिंटू बैरागी
पिंटू बैरागी
बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
adce1704-0a44-4b43-a2d3-076c93bf5351

बड़ोद 9 अगस्त योग भगाए रोग, नित्य योग करने की अपील...... बड़ोद (आगर ) नगर के हनुमान गढ़ी परिसर में योग समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों का सम्मान कर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान नगरवासियों से नियमित रूप से योग करने की अपील

की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान गढ़ी परिसर स्थित श्री राम ओम योग केंद्र पर नियमित योग प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षक सेवकराम प्रजापति द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। योग केंद्र से जुड़े लोगों द्वारा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नगरवासियों को नियमित योग

करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। लोगों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में हनुमान गढ़ी स्थित योग केंद्र

पहुंचकर योग करने की अपील की गई। बैठक के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी महंत रघुनाथ दास, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, मुकेश शर्मा सहित योग समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़ोद 9 अगस्त योग भगाए रोग, नित्य योग करने की अपील...... बड़ोद (आगर ) नगर के हनुमान गढ़ी परिसर में योग समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों का सम्मान कर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान नगरवासियों से नियमित रूप से योग करने की अपील की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान गढ़ी परिसर स्थित श्री राम ओम योग केंद्र पर नियमित योग प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षक सेवकराम प्रजापति द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। योग केंद्र से जुड़े लोगों द्वारा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नगरवासियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। लोगों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में हनुमान गढ़ी स्थित योग केंद्र पहुंचकर योग करने की अपील की गई। बैठक के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी महंत रघुनाथ दास, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, मुकेश शर्मा सहित योग समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
    4
    बड़ोद 9 अगस्त 
योग भगाए रोग, नित्य योग करने की अपील......
बड़ोद (आगर ) नगर के हनुमान गढ़ी परिसर में योग समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथियों का सम्मान कर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान नगरवासियों से नियमित रूप से योग करने की अपील की गई।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हनुमान गढ़ी परिसर स्थित श्री राम ओम योग केंद्र पर नियमित योग प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षक सेवकराम प्रजापति द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। योग केंद्र से जुड़े लोगों द्वारा स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नगरवासियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है। लोगों से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आग्रह किया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में हनुमान गढ़ी स्थित योग केंद्र पहुंचकर योग करने की अपील की गई।
बैठक के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी महंत रघुनाथ दास, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, मुकेश शर्मा सहित योग समिति के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Khabar 24 gadrwara
    1
    Post by Khabar 24 gadrwara
    user_Khabar 24 gadrwara
    Khabar 24 gadrwara
    Agar, Agar Malwa•
    2 hrs ago
  • विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 51हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक आगर मालवा में श्रावण माह के अवसर पर सोमवार को विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रविवार को मधुवन गार्डन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक मधु गहलोत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान और जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा मौजूद रहे। कलश यात्रा सोमवार सुबह पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होगी। यह यात्रा हाटपुरा, सर्राफा, नाना बाजार, झंडा चौक और छावनी नाका होते हुए प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उत्साह से शामिल होंगे। विधायक मधु गहलोत ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी विधानसभा में ग्यारह हजार कलश यात्रा निकाली गई थी। इसके अलावा उन्होंने अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह संपन्न कराए हैं। गरीबों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन कराना, जरूरतमंदों के लिए घर बनवाना और निर्धन कन्याओं के विवाह में दहेज की व्यवस्था करना जैसे सामाजिक कार्य भी वे लगातार कर रही हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस भव्य कलश यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।
    1
    विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 51हजार कलश से होगा बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक
आगर मालवा में श्रावण माह के अवसर पर सोमवार को विधायक मधु गहलोत के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रविवार को मधुवन गार्डन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें विधायक मधु गहलोत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान और जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा मौजूद रहे।
कलश यात्रा सोमवार सुबह पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू होगी। यह यात्रा हाटपुरा, सर्राफा, नाना बाजार, झंडा चौक और छावनी नाका होते हुए प्राचीन श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां श्रद्धालु भगवान बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीणजन उत्साह से शामिल होंगे।
विधायक मधु गहलोत ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनकी विधानसभा में ग्यारह हजार कलश यात्रा निकाली गई थी। इसके अलावा उन्होंने अब तक सैकड़ों कन्याओं के विवाह संपन्न कराए हैं। गरीबों का निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन कराना, जरूरतमंदों के लिए घर बनवाना और निर्धन कन्याओं के विवाह में दहेज की व्यवस्था करना जैसे सामाजिक कार्य भी वे लगातार कर रही हैं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस भव्य कलश यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिन्द और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का बना उत्साहपूर्ण माहौल झालावाड़ । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निकाली गई प्रभात फेरियों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरियों के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “जय हिन्द”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा। विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से निकली प्रभात फेरियों ने नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। प्रभात फेरियों के आयोजन के पश्चात जिलेभर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति व्यापक जागरूकता का संचार हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने का वातावरण तैयार हुआ। 10 अगस्त को “हम एक साथ हैं” संदेश के साथ निकलेगी तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। रैली में प्रतिभागियों से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रैली को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में भाग लेकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।
    2
    हाथों में तिरंगा, जुबां पर जय हिन्द और वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति का बना उत्साहपूर्ण माहौल

झालावाड़ । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निकाली गई प्रभात फेरियों में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, महिला समूहों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरियों के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और “जय हिन्द”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों से निकली प्रभात फेरियों ने नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
प्रभात फेरियों के आयोजन के पश्चात जिलेभर में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। नागरिकों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति व्यापक जागरूकता का संचार हुआ तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने का वातावरण तैयार हुआ।
10 अगस्त को “हम एक साथ हैं” संदेश के साथ निकलेगी तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 10 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत में “हम एक साथ हैं” की भावना के साथ तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
रैली में प्रतिभागियों से हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रैली को आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण और अधिक सुदृढ़ हो सके।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में तिरंगा रैली में भाग लेकर राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आगर मालवा मे 10 अगस्त को 51 हजार कलश यात्रा को लेकर क्या कहा आगर विधायक मधु गेहलोत ने ,,,,
    1
    आगर मालवा मे 10 अगस्त को 51 हजार कलश यात्रा को लेकर क्या कहा आगर विधायक मधु गेहलोत ने ,,,,
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुपर शंकर और काटर गोला लहसुन 🧄 खरीदने के लिए संपर्क करें 9755695694
    1
    सुपर शंकर और काटर गोला लहसुन 🧄 खरीदने के लिए संपर्क करें 
9755695694
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।
    1
    सुसनेर: भाजपा की जिला बैठक शुरू: संगठन को धार देने की तैयारी, राजबाग गार्डन में जुटे भाजपा के दिग्गज
आज रविवार को दोपहर 4 बजे से सुसनेर के जामुनिया रोड स्थित राजबाग गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम जिला स्तरीय बैठक शुरू हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से आगर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, जिला प्रभारी जयदीप पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय विशेष रूप से मौजूद हैं।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। नेताओं का मुख्य ध्यान इस बात पर है कि आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर पर कैसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान और जिला प्रभारी जयदीप पटेल कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन दे रहे हैं, वहीं जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगामी रणनीतियों का खाका पेश कर रहे हैं।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ौद 9 अगस्त नगर से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, मनुनिया महादेव का करेंगे जलाभिषेक बड़ौद (आगर ) सावन माह के अवसर पर रविवार को बोल बम कांवड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में नगर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा तहसील आलोट स्थित श्री मनुनिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां सोमवार, 10 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा की शुरुआत नगर के गांधी चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर से हुई। यहां श्रद्धालु कांवड़ लेकर एकत्रित हुए। कार्यक्रम में श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी रघुनाथ दासजी महाराज, क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने बाबा महाकाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कांवड़ का पूजन किया और यात्रा को रवाना किया। कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान सदर बाजार, कंकालेचौक, हाटकपुरा बाजार, बस स्टैंड एवं सुभाष मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रा संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह झलारा ने बताया कि यात्रा मनुनिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां 10 अगस्त को श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामसिंह परिहार, उपाध्यक्ष राधे ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजु-सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लालसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, सूरज सिंह झलारा, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, कमलेश जैन, बालूसिंह, करण सिंह, तूफान सिंह सहित आसपास के कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
    4
    बड़ौद 9 अगस्त 
नगर से निकली विशाल कांवड़ यात्रा, मनुनिया महादेव का करेंगे जलाभिषेक
बड़ौद (आगर ) सावन माह के अवसर पर रविवार को बोल बम कांवड़ यात्रा संघ के तत्वावधान में नगर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा तहसील आलोट स्थित श्री मनुनिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां सोमवार, 10 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत नगर के गांधी चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर से हुई। यहां श्रद्धालु कांवड़ लेकर एकत्रित हुए। कार्यक्रम में श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी रघुनाथ दासजी महाराज, क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने बाबा महाकाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कांवड़ का पूजन किया और यात्रा को रवाना किया।
कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान सदर बाजार, कंकालेचौक, हाटकपुरा बाजार, बस स्टैंड एवं सुभाष मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजते रहे।
कांवड़ यात्रा संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह झलारा ने बताया कि यात्रा मनुनिया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां 10 अगस्त को श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्यामसिंह परिहार, उपाध्यक्ष राधे ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मंजु-सचिन लववंशी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लालसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, सूरज सिंह झलारा, रामनारायण देवड़ा, खंड चालक संतोष जैन, कमलेश जैन, बालूसिंह, करण सिंह, तूफान सिंह सहित आसपास के कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.