भितरवार पुलिस ने लापता हुई सहेलियों को खोजा .... एक साथ लापता हुई दो सहेलियां को हरियाणा से सकुशल किया बरामद भितरवार। भितरवार थाना क्षेत्र में 9 मार्च को एक साथ लापता हुई दो सहेलियों को पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए हरियाणा से सकुशल दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों युवतियों को गुरुग्राम जिले के पटौदी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 की रहने वाली दो सहेलियां अचानक 9 मार्च की आधी रात को घर से लापता हो गई थीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने भितरवार थाने में अपरहण और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें एक युवती नाबालिग थी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की। इस पूरे अभियान को पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के निर्देशन में संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ विशेष कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी रेलवे स्टेशन पर दबिश दी, जहां से दोनों युवतियों को बुधवार की देर रात सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों युवतियां फिलहाल सुरक्षित हैं और उनकी काउंसलिंग की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि मामला केवल गुमशुदगी , अपहरण का है या इसके पीछे किसी प्रकार का प्रलोभन अथवा अन्य कारण शामिल है। वहीं इस कार्रवाई में भितरवार पुलिस की टीम ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का बेहतर उपयोग किया, जिसके चलते कम समय में सफलता मिली। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है और उनके चेहरे पर राहत साफ देखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों और युवाओं पर विशेष नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी लगे तो तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। भितरवार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और इसे पुलिस की सक्रियता का अच्छा उदाहरण माना जा रहा है। इस कार्यवाही में एएसआई संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद कुशवाह, आरक्षक प्रवीण जाट, महिला आरक्षक श्रीदेवी की सराहनीय भूमिका रही।

- नगर के काली माता प्रांगण में श्याम के लाडले परिवार के द्वारा चतुर्थ कीर्तन का आयोजन रविवार को रहेगा सभी भक्त आर्डर आमंत्रित करने के लिए श्याम भक्तों ने पीले चावलों का आज वितरण किया ।1
- Post by रिपोर्टर गिर्राज बघेल1
- Post by Pushpanra1
- *🔸ग्वालियर में हालात बदतर,,ओलावृष्टि* *▪️ग्वालियर के मौसम की दास्तानें हालत..*1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – विपिन कुमार मंगल नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।1
- भांडेर थाना क्षेत्र के हनुमन्तपुरा मोहल्ले से एक युवक की अज्ञात चोरों के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने शनिवार शाम 05 बजे भांडेर थाने पहुंचकर रिपोर्ट की है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित युवक देवेंद्र अहिरवार जोकि हनुमंतपुरम मोहल्ला में कारीगरी का काम कर रहे था। उनकी बाइक बाहर खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोरों ने उनकी हीरो होंडा कंपनी की बाइक को चोरी कर लिया वहीं पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर भांडेर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by SK NEWS 911
- नगर के काली माता मंदिर के प्रांगण में भव्य बाबा श्याम का संकीर्तन1