logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परमात्मा के सच्चे अनन्य भक्त जनों को ईश्वर संसार में सर्वत्र दिखाई देना चाहिए। यही सच्चा तत्व ज्ञान है। यही परमात्मा की उच्च कोटि की भक्ति है।

22 hrs ago
user_दधिवल मानव
दधिवल मानव
Farmer Birsa, Balaghat•
22 hrs ago

परमात्मा के सच्चे अनन्य भक्त जनों को ईश्वर संसार में सर्वत्र दिखाई देना चाहिए। यही सच्चा तत्व ज्ञान है। यही परमात्मा की उच्च कोटि की भक्ति है।

More news from Balaghat and nearby areas
  • Post by दधिवल मानव
    1
    Post by दधिवल मानव
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Birsa, Balaghat•
    22 hrs ago
  • बता दे की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम में पदस्थ मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त कर न केवल वन विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन कि हैँ बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास वन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिनांक 05 से 07 मार्च 2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। मिना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में 42 किलोग्राम (स्नेच) एवं 55 किलोग्राम (क्लीन एंड जर्क) सहित कुल 97 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल द्वारा मिना धुर्वे को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वनमंडल परिवार द्वारा भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    1
    बता दे की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम में पदस्थ मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त कर न केवल वन विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन  कि हैँ  बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास वन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि  केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिनांक 05 से 07 मार्च 2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
मिना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में 42 किलोग्राम (स्नेच) एवं 55 किलोग्राम (क्लीन एंड जर्क) सहित कुल 97 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है।
वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल द्वारा मिना धुर्वे को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वनमंडल परिवार द्वारा भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • तेज तूफान में भी नहीं टूटा हौसला डटे रहे d.ed अभ्यर्थी, पंडाल टूट गया लेकिन धरना अभी भी जारी!
    1
    तेज तूफान में भी नहीं टूटा हौसला डटे रहे d.ed अभ्यर्थी, पंडाल टूट गया लेकिन धरना अभी भी जारी!
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • नवागढ़ चौंक में भयंकर सड़क हादसा।। दुकान में जा घुसा पिकअप #trending #news #bemetra #viral #reels
    1
    नवागढ़ चौंक में भयंकर सड़क हादसा।। दुकान में जा घुसा पिकअप #trending #news #bemetra #viral #reels
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • लालबर्रा के पास बुधवार 18 मार्च को एक हृदयविदारक घटना में एक तेज रफ्तार कार चालक ने शराब के नशे में चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लालबर्रा के पास बोरी एवं बोरीटोला के पास की है। बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार दुर्गेश मेश्राम आयु लगभग 29 वर्ष अपनी पत्नी एवं अपने दो बच्चों के साथ लालबर्रा से वापस अपने घर बोरी टोला जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी जिसमे मोटरसाइकिल चला रहे दुर्गेश एवं उसके एवं उसके 4 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं मृतक की लड़की छिटककर दूर जा गिरी व पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है । कार क्रमांक MP 09 सीपी 5490 स्विफ्ट का चालक विजय मंडावी शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल टक्कर मार दी। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का एक हाथ धड़ से अलग होकर कार के अंदर गिर गया और कार भी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए गोंदिया महाराष्ट्र अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है ।मृतक के पिता दोनों पैरो से विकलांग है और मृतक ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और 4 वर्षीय मृतक का पुत्र भी परिवार का इकलौता था जिसकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई लालबर्रा अस्पताल में लाशों को देखकर भीड़ का उग्र रुप देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई जहां सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक चौधरी द्वारा मृतक के परिजन को यथासंभव कार्यवाही का भरोसा देकर न्यायसंगत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार करगैर इरादतन हत्या की बीएनएस धारा 105 सहित अन्य धाराओं सहित मामला पंजीबद्ध किया गया है।
    1
    लालबर्रा के पास बुधवार 18 मार्च को एक हृदयविदारक घटना में  एक तेज रफ्तार कार चालक ने शराब के नशे में चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लालबर्रा के पास बोरी एवं बोरीटोला के पास की है। बताया जा रहा है मोटर साइकिल सवार दुर्गेश मेश्राम आयु लगभग 29 वर्ष अपनी पत्नी एवं अपने दो बच्चों के साथ लालबर्रा से वापस अपने घर बोरी टोला जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी  जिसमे मोटरसाइकिल चला रहे दुर्गेश एवं उसके एवं उसके 4 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं मृतक की लड़की छिटककर दूर जा गिरी व पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है । कार क्रमांक MP 09 सीपी 5490 स्विफ्ट का चालक विजय मंडावी शराब के नशे में धुत था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल टक्कर मार दी। कार की रफ्तार का  अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का एक हाथ धड़ से अलग होकर कार के अंदर गिर गया और कार भी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए गोंदिया महाराष्ट्र अस्पताल पहुंचाया, जहां  महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है ।मृतक के पिता दोनों पैरो से विकलांग है और मृतक ही अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और 4 वर्षीय मृतक का पुत्र भी परिवार का  इकलौता था जिसकी भी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई 
लालबर्रा अस्पताल में लाशों को देखकर भीड़ का उग्र रुप देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई जहां सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक चौधरी द्वारा मृतक के परिजन को यथासंभव कार्यवाही का भरोसा देकर न्यायसंगत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार करगैर इरादतन हत्या की बीएनएस धारा 105 सहित अन्य धाराओं सहित मामला पंजीबद्ध किया गया है।
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • ***** पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने मंडला में बढ़ती गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी ठोस आधार के फैसले ले रही है और आम जनता परेशान हो रही है। तिवारी ने तंज कसते हुए कहा, “खाता ना बही, जो मोदी कहें वही सही,” और गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
    1
    *****
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने मंडला में बढ़ती गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी ठोस आधार के फैसले ले रही है और आम जनता परेशान हो रही है। तिवारी ने तंज कसते हुए कहा, “खाता ना बही, जो मोदी कहें वही सही,” और गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
    user_प्रशांत पटैल
    प्रशांत पटैल
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    55 min ago
  • चुटका परमाणु विद्युत परियोजना में सर्वे कार्य ग्रामीणों ने जताया विरोध मौके पर टिकारिया पुलिस मौजूद
    1
    चुटका परमाणु विद्युत परियोजना में सर्वे कार्य ग्रामीणों ने जताया विरोध मौके पर टिकारिया पुलिस मौजूद
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • समोदा झेंझरी की सीमा पर अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। ढाबा में डोडा का चूर्ण सप्लाई किया गया था। कवर्धा जिले राजस्थानी भोजनालय ढाबा बंजारी माता मंदिर के पास चिल्फी रोड पालक से मदरूपा राम विश्नोई को पकड़ा गया है। आरोपी मदरुपा जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढाबा में दबिश देकर डोडा चूर्ण से मिले रकम 42 हजार नकद, मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस अब तक अफीम मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध में पुलिस ने अब तक विकास विश्वनोई, भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते 15 मार्च को पुलिस ने ढाबा संचालक रणछोड़ राम उर्फ रणजीत, सुनील देवासी को पकड़ा है। इनके पास से अफीम डोडा, नकदी राशि जब्त किया था। जांच के दौरान पुलिस ने विकास विश्नोई के बयान में कई तथ्य सामने आए। पुलिस उसी को आधार मानकर जांच का दायरा आगे बढ़ाया। इसके बाद मदरूपा राम विश्नोई को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पालक राजस्थानी ढाबा से पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया। दबिश की कार्रवाई में आरोपी के ढाबा काउंटर से अफीम डोडा चूर्ण पाया गया। जांच के दौरान आरोपी मदरूपा राम विश्नोई मामले में शामिल होना पाया गया। उसके खिलाई कई साक्ष्य पुलिस को मिले है। थाना बोड़ला जिলো कबीरधाम को भी सूचना दी गई। आरोपी के पास से मादक पदार्थ की बिक्री रकम पाया गया। इनका तस्करी करने का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है पुलिस उसे तोड़ने में जुटी हुई है।
    1
    समोदा झेंझरी की सीमा पर अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। ढाबा में डोडा का चूर्ण सप्लाई किया गया था। कवर्धा जिले राजस्थानी भोजनालय ढाबा बंजारी माता मंदिर के पास चिल्फी रोड पालक से मदरूपा राम विश्नोई को पकड़ा गया है। आरोपी मदरुपा जिला जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढाबा में दबिश देकर डोडा चूर्ण से मिले रकम 42 हजार नकद, मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस अब तक अफीम मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अपराध में पुलिस ने अब तक विकास विश्वनोई, भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते 15 मार्च को पुलिस ने ढाबा संचालक रणछोड़ राम उर्फ रणजीत, सुनील देवासी को पकड़ा है। इनके पास से अफीम डोडा, नकदी राशि जब्त किया था। जांच के दौरान पुलिस ने विकास विश्नोई के बयान में कई तथ्य सामने आए। पुलिस उसी को आधार मानकर जांच का दायरा आगे बढ़ाया। इसके बाद मदरूपा राम विश्नोई को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पालक राजस्थानी ढाबा से पकड़ा  गया।
पुलिस टीम द्वारा गवाहों की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया। दबिश की कार्रवाई में आरोपी के ढाबा काउंटर से अफीम डोडा चूर्ण पाया गया। जांच के दौरान आरोपी मदरूपा राम विश्नोई मामले में शामिल होना पाया गया। उसके खिलाई कई साक्ष्य पुलिस को मिले है। थाना बोड़ला जिলো कबीरधाम को भी सूचना दी गई। आरोपी के पास से मादक पदार्थ की बिक्री रकम पाया गया। इनका तस्करी करने का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है पुलिस उसे तोड़ने में जुटी हुई है।
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.