Shuru
Apke Nagar Ki App…
Tk singh Singh
More news from Ballia and nearby areas
- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल। बेल्थरा रोड: उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार चट्टी के समीप शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार विशाल कुमार (21 वर्ष) और सरवन कुमार (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सीयर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।2
- रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच संबंधित गैस एजेंसियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए। ✔️उपभोक्ता ऑनलाइन/मिस्ड कॉल से गैस बुक करें। ✔️ OTP/DAC न होने पर भी गैस उपलब्ध ✔️ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई समस्या/जानकारी हेतु: 05568-4697153
- शुरू से अंग्रेजी नहीं पढ़ने का नतीजा#english #education #BiharBoard #BiharBoard2026 #fbviralpost2025シ #HoliOffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #viralreelsシ #reelsviralシfb #viralshorts #fbviral1

- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | सिवान 🚨 सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हबीब नगर शंकरपुर निवासी फिरोज अंसारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। #BreakingNews #Siwan #BiharNews #CrimeNews #SiwanCrime #Hussainganj #BiharBreaking #Firing2
- *डीएम के निर्देश पर कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई* *देवरिया जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ (First Come First Served) के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश OTP या DAC (Delivery Authentication Code) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची (Distribution Sheet) के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ तथा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ताओं को वहां प्रदर्शित सूचना के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ, संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद में गैस की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।1
- मैरवा प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार हेतु विशेष शिविर का आयोजन मैरवा : सीवान जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों की समस्याओं को सुना गया और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। शिविर के दौरान पेंशन से संबंधित त्रुटियों को सुधारने का काम किया गया। साथ ही जिन लाभार्थियों को अब तक पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था, उनके आवेदन भी लिए गए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया और उन्हें योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई। प्रखंड प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।1
- उभांव थाना के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल बेल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत थाने के पास बने ब्रेकर के समीप शनिवार को एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग की पहचान रामाश्रय ठाकुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रेकर के पास अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे में रामाश्रय ठाकुर के पैर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेल्थरा रोड पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया।2