*डीएम के निर्देश पर कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई* *देवरिया जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ (First Come First Served) के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश OTP या DAC (Delivery Authentication Code) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची (Distribution Sheet) के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ तथा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ताओं को वहां प्रदर्शित सूचना के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ, संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद में गैस की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

- *डीएम के निर्देश पर कल से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई* *देवरिया जनपद में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल से जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ (First Come First Served) के आधार पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश OTP या DAC (Delivery Authentication Code) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची (Distribution Sheet) के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गैस की कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ तथा होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें तथा अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। गोदाम पर आने वाले उपभोक्ताओं को वहां प्रदर्शित सूचना के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सभी एसडीएम, सभी सीओ, संबंधित गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 05568-469715 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जनपद में गैस की समय पर और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।1
- *देवरिया DM महत्वपूर्ण सूचना:* 👆 रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच संबंधित गैस एजेंसियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए। ✔️उपभोक्ता ऑनलाइन/मिस्ड कॉल से गैस बुक करें। ✔️ OTP/DAC न होने पर भी गैस उपलब्ध ✔️ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई समस्या/जानकारी हेतु: 05568-4697151
- वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गैस सिलेंडर से तेज़ी से गैस लीक हो रही है। खतरे को समझते ही एक युवक तुरंत सिलेंडर को घर से उठाकर बाहर ले आता है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। गैस रिसाव के कारण माहौल बेहद खतरनाक बन गया था, क्योंकि जरा सी चिंगारी भी बड़ा विस्फोट कर सकती थी। समय रहते उठाए गए इस कदम से बड़ा हादसा टल गया।1
- मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल! देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान: 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी 53 नए आधार कार्ड बने 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत 21 को CM आवास का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।1
- देवरिया। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल स्वेता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर श्वेता सिंह ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र बेहद आवश्यक हैं। ऐसे केंद्र न केवल छात्रों को शांत वातावरण में पढ़ाई का अवसर देते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी यह काफी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि रस अकैडमी एवं लाइब्रेरी सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षिक संसाधन और अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अध्ययन केंद्रों के खुलने से युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- महत्वपूर्ण सूचना 🚥🚥🚥🚥🚥 रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच संबंधित गैस एजेंसियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए। ✔️उपभोक्ता ऑनलाइन/मिस्ड कॉल से गैस बुक करें। ✔️ OTP/DAC न होने पर भी गैस उपलब्ध ✔️ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई समस्या/जानकारी हेतु: 05568-4697151
- कुशीनगर( निर्वाण टाइम्स जिला क्राइम रिपोर्टर)। हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) के बावजूद विवादित जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रार्थी विद्यासागर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट पीड़रा, तपा बंचरा, तहसील हाटा ने बताया कि मौजा जगदीशपुर में स्थित आराजी संख्या 1145 समेत अन्य भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर के न्यायालय में वाद संख्या D-20220544000075 लंबित है, जिसमें न्यायालय द्वारा मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सिविल कोर्ट कुशीनगर (सीनियर डिवीजन) में भी वाद संख्या 0278/2024 लंबित है, जहां से भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मोतीचंद, किशोरी, ईश्वर पुत्रगण पूर्णवासी व उनके परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि आराजी संख्या 1141 व 1145 पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। विद्यासागर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “काम बंद हो गया है”। जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है और मकान लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह पुलिस की लापरवाही और टालमटोल जारी रही तो न्यायालय के स्थगन आदेश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और जल्द ही पूरा मकान तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि इस मामले में तहसीलदार हाटा द्वारा भी 03 मार्च 2026 को अवैध निर्माण रोकने के लिए आदेश जारी कर थाना हाटा को पत्र संख्या 243 के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1