फ़तेसरा गांव पहुंचा अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया विरोध फ़तेसरा गांव पहुंचा अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का किया विरोध झुंझुनूं। अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को फ़तेसरा गांव का दौरा कर अतिक्रमण हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार के आदेशों पर आपत्ति जताते हुए प्रभावित परिवारों के समर्थन का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के जिला सचिव सुमेर बुडानिया, कॉमरेड सुभाष बुगालिया, महिपाल पूनिया, संजीव माथ और आशीष पचार शामिल रहे। किसान सभा के अनुसार, प्रभावित परिवारों में कुछ लोग पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से वहां निवास कर रहे हैं तथा कई परिवारों के पास पंचायत द्वारा जारी पट्टे भी हैं। इसके बावजूद उन्हें मकान खाली करने के नोटिस मिलने का दावा किया गया है। संगठन का कहना है कि अधिकांश प्रभावित परिवार भूमिहीन हैं। ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से इसी स्थान पर रह रहे हैं और अपने आशियाने नहीं छोड़ना चाहते। अखिल भारतीय किसान सभा ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो जिले के अन्य प्रभावित गांवों के लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने मांग की कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से निवास कर रहे पात्र परिवारों को उसी स्थान पर पट्टे जारी किए जाएं तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले उनके पुनर्वास और अधिकारों पर उचित निर्णय लिया जाए। गौरतलब है कि इस संबंध में प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

- झुंझुनूं: बहुजन एकता सम्मेलन की समीक्षा बैठक | संविधान की प्रतिलिपि देकर किया सम्मान1
- एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को एक्सीडेंट में सर से उठा पिता का साया, स्कूल छोड़कर आ रहे थे बच्ची को #viral #accident1
- पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद1
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय वन महोत्सव, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान1
- भामाशाहों ने बढ़ाया शिक्षा का मान, विद्यालय को कुर्सियां, पंखे और अलमारी की सौगात झुंझुनूं | जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काजड़ा में सम्मान और शिक्षा सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। व्याख्याता सहीराम चौहान की अधिवर्षिकी सेवा पूर्ण होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां भामाशाहों ने विद्यालय को उपयोगी संसाधन भेंट कर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।1
- कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1