Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹15,000 पीड़ित को कराया वापस शिकायतकर्ता विकास पुत्र अवधेश कुमार निवासी जसवंत नगर मुरीदपुर थाना अकबरपुर से 15,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी।जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की।वहीं थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल 15,000 रुपए वापस कराए गए।थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
Arvind sharma kanpur dehat
थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क ने शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए ₹15,000 पीड़ित को कराया वापस शिकायतकर्ता विकास पुत्र अवधेश कुमार निवासी जसवंत नगर मुरीदपुर थाना अकबरपुर से 15,000 रुपए की ऑनलाइन साइबर ठगी हो गई थी।जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की।वहीं थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कुल 15,000 रुपए वापस कराए गए।थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया। थाना अकबरपुर साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छिरिया सलेमपुर से दमा तक बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार? जालौन। छिरिया सलेमपुर स्थित देसी ठेके से लेकर ग्राम दमा तक जाने वाली सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि बाइक सवारों के लिए इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले वर्ष भी इसी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। छिरिया सलेमपुर से दमा तक जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, स्कूली बच्चे और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर छिरिया सलेमपुर के देसी ठेके से दमा तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार के विकास के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांवों की समस्याएं सिर्फ चुनाव के समय ही याद आती हैं? जब ग्रामीणों को रोज इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ता है और हादसों का खतरा बना रहता है, तो आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी? ग्रामीणों की मांग है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।1
- कालपी में आज नाग पंचमी का मेला, लंका मीनार परिसर में होगा भव्य दंगल जालौन के कालपी में नाग पंचमी के अवसर पर आज ऐतिहासिक लंका मीनार परिसर में भव्य मेला और दंगल आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे। नाग पंचमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। धर्मनगरी कालपी में नाग पंचमी के पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की तरह इस बार भी 17 अगस्त को लंका मीनार परिसर में नाग पंचमी मेले के साथ भव्य दंगल का आयोजन किया जा रहा है। मेले के आयोजनकर्ता एवं लंका मीनार के प्रबंधक श्रवण कुमार निगम एडवोकेट ने बताया कि दंगल में दूर-दराज से नामी पहलवानों को बुलाया गया है। अखाड़े में होने वाले कुश्ती मुकाबले मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे। नाग पंचमी के अवसर पर लंका मीनार परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लोग पूजा-अर्चना के साथ मेले का आनंद लेते हैं। वहीं बच्चों के लिए झूले, खिलौनों की दुकानें और खान-पान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कालपी में आयोजित होने वाला यह पारंपरिक मेला धार्मिक आस्था के साथ बुंदेलखंड की कुश्ती संस्कृति की भी पहचान है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर आयोजकों ने इस बार भी भव्य आयोजन की तैयारी की है। यानी नाग पंचमी पर कालपी में आस्था के साथ अखाड़े में पहलवानों की जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। लंका मीनार परिसर में सजने वाले इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।4
- ब्रेकिंग न्यूज़ कालपी की यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हे ब्रेकिंग न्यूज1
- जालौन : जालौन में कटखने कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को काटा!! जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर एक के बाद एक करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने की सूचना से नगर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने नगर क्षेत्र में कई लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया और उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई। चिकित्सकीय टीम ने सभी घायलों की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया तथा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी की। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर लोगों पर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ लिया। कुत्ते को पकड़ने के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई। घटना के बाद नगरवासियों में आवारा और आक्रामक कुत्तों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों की निगरानी और ऐसे कुत्तों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल सभी घायलों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन उपलब्ध करा दिया गया है और कुत्ते को नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पकड़ लिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में विभाजन विभीषका का पर किया गया व्याख्यान1
- उत्तर प्रदेश में जल्द आएगी यूथ पॉलिसी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश की नई यूथ पॉलिसी लेकर आने की तैयारी में है। इस नीति का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, नौकरी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सरकार की प्रस्तावित यूथ पॉलिसी के जरिए युवाओं की क्षमता और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। नई नीति के लागू होने के बाद प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को प्रदेश के विकास से जोड़ना है।1
- एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले को लेकर पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कराने और शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।1
- सिर पर डंडे से हमला करने का आरोप, थाना जाते समय धमकी देने का भी दावा; वायरल वीडियो की जांच की मांग एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर हमला और धमकी के आरोप एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घनाराम वर्मा ने सोनू आहिरवार पुत्र बाबू आहिरवार और टिंकू आहिरवार पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना एट जाने के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा थाना क्षेत्र के पास भी कथित रूप से तमंचा दिखाकर डराया गया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो मामले को और गंभीर बना रहा है। सवाल है—क्या वायरल वीडियो की पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है? क्या पीड़ित के आरोप सही हैं? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी? फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। आपकी क्या राय है? वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए या नहीं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #ViralVideo #Et #EtNews #Jalaun #JalaunNews #UPNews #CrimeNews #पुलिसजांच #थानाएट #एटपुलिस #जालौनपुलिस #कानूनव्यवस्था #CrimeAlert #ViralNews #LocalNews #LatestNews #UPPolice #NewsUpdate #BigBreaking #PublicVoice #Justice #LawAndOrder2