logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिरिया सलेमपुर से दमा तक बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार? जालौन। छिरिया सलेमपुर स्थित देसी ठेके से लेकर ग्राम दमा तक जाने वाली सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि बाइक सवारों के लिए इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले वर्ष भी इसी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। छिरिया सलेमपुर से दमा तक जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, स्कूली बच्चे और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर छिरिया सलेमपुर के देसी ठेके से दमा तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार के विकास के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांवों की समस्याएं सिर्फ चुनाव के समय ही याद आती हैं? जब ग्रामीणों को रोज इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ता है और हादसों का खतरा बना रहता है, तो आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी? ग्रामीणों की मांग है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

1 hr ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

छिरिया सलेमपुर से दमा तक बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार? जालौन। छिरिया सलेमपुर स्थित देसी ठेके से लेकर ग्राम दमा तक जाने वाली सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि बाइक सवारों के लिए इस रास्ते से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले वर्ष भी इसी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। छिरिया सलेमपुर से दमा तक जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, स्कूली बच्चे और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़क में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर छिरिया सलेमपुर के देसी ठेके से दमा तक सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकार के विकास के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांवों की समस्याएं सिर्फ चुनाव के समय ही याद आती हैं? जब ग्रामीणों को रोज इसी बदहाल सड़क से गुजरना पड़ता है और हादसों का खतरा बना रहता है, तो आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी? ग्रामीणों की मांग है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस कालपी। रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार से करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। 100.80 मीटर तक पहुंचा जलस्तर रविवार को घटकर 100.17 मीटर रह गया। राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा था, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर घटने से ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है। फिलहाल प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की टीम यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है, इसलिए फिलहाल स्थिति खतरे के निशान से काफी नीचे है। #यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #KalpiNews #JalaunNews #YamunaRiver #UPNews
    1
    यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
कालपी। रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार से करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। 100.80 मीटर तक पहुंचा जलस्तर रविवार को घटकर 100.17 मीटर रह गया।
राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा था, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर घटने से ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है।
फिलहाल प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की टीम यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है, इसलिए फिलहाल स्थिति खतरे के निशान से काफी नीचे है।
#यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #KalpiNews #JalaunNews #YamunaRiver #UPNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    2
    कानपुर देहात में  VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया।
इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    2
    दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई।
मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने गांव के ही वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनीत कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वैभव तिवारी और राकेश तिवारी उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीत कुमार का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वह निजी कार्य से झींझक जा रहा था, तभी हवासपुर के पास वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी ने मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संदलपुर चौकी पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    1
    घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने गांव के ही वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुनीत कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वैभव तिवारी और राकेश तिवारी उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुनीत कुमार का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वह निजी कार्य से झींझक जा रहा था, तभी हवासपुर के पास वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी ने मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संदलपुर चौकी पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा 
संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर, डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त, बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें, हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की पास का हादसा।
    2
    ब्रेकिंग जालौन
जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर,
सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर,
डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त,
बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की पास का हादसा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटिहार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटिहार, सुबोध कटिहार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    3
    VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया।
इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटिहार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटिहार, सुबोध कटिहार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था। घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट:- नरेश--पड़ोसी बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी
    4
    जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था।
घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
बाइट:- नरेश--पड़ोसी
बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिर पर डंडे से हमला करने का आरोप, थाना जाते समय धमकी देने का भी दावा; वायरल वीडियो की जांच की मांग एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर हमला और धमकी के आरोप एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घनाराम वर्मा ने सोनू आहिरवार पुत्र बाबू आहिरवार और टिंकू आहिरवार पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, घटना 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना एट जाने के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा थाना क्षेत्र के पास भी कथित रूप से तमंचा दिखाकर डराया गया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो मामले को और गंभीर बना रहा है। सवाल है—क्या वायरल वीडियो की पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है? क्या पीड़ित के आरोप सही हैं? और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी? फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। आपकी क्या राय है? वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए या नहीं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #ViralVideo #Et #EtNews #Jalaun #JalaunNews #UPNews #CrimeNews #पुलिसजांच #थानाएट #एटपुलिस #जालौनपुलिस #कानूनव्यवस्था #CrimeAlert #ViralNews #LocalNews #LatestNews #UPPolice #NewsUpdate #BigBreaking #PublicVoice #Justice #LawAndOrder
    2
    सिर पर डंडे से हमला करने का आरोप, थाना जाते समय धमकी देने का भी दावा; वायरल वीडियो की जांच की मांग
एट में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, घर में घुसकर हमला और धमकी के आरोप
एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
घनाराम वर्मा ने सोनू आहिरवार पुत्र बाबू आहिरवार और टिंकू आहिरवार पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, घटना 18 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया। 
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि थाना एट जाने के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई तथा थाना क्षेत्र के पास भी कथित रूप से तमंचा दिखाकर डराया गया।
अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो मामले को और गंभीर बना रहा है। 
सवाल है—क्या वायरल वीडियो की पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी? 
वीडियो में दिखाई दे रही घटना की वास्तविकता क्या है? 
क्या पीड़ित के आरोप सही हैं?
और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपितों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी?
फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और आरोपों की सत्यता जांच का विषय है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
आपकी क्या राय है? 
वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए या नहीं? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #ViralVideo #Et #EtNews #Jalaun #JalaunNews #UPNews #CrimeNews  #पुलिसजांच #थानाएट #एटपुलिस #जालौनपुलिस #कानूनव्यवस्था #CrimeAlert
#ViralNews #LocalNews #LatestNews #UPPolice #NewsUpdate #BigBreaking #PublicVoice #Justice #LawAndOrder
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.