logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था। घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट:- नरेश--पड़ोसी बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी

10 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब

ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा

था। घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई

है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट:- नरेश--पड़ोसी बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस कालपी। रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार से करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। 100.80 मीटर तक पहुंचा जलस्तर रविवार को घटकर 100.17 मीटर रह गया। राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा था, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर घटने से ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है। फिलहाल प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की टीम यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है, इसलिए फिलहाल स्थिति खतरे के निशान से काफी नीचे है। #यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #KalpiNews #JalaunNews #YamunaRiver #UPNews
    1
    यमुना का जलस्तर घटा, प्रशासन और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
कालपी। रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार से करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है। 100.80 मीटर तक पहुंचा जलस्तर रविवार को घटकर 100.17 मीटर रह गया।
राजस्थान की नदियों से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा था, जिससे तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ गई थी। अब जलस्तर घटने से ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है।
फिलहाल प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग की टीम यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालांकि चेतावनी स्तर 107 मीटर और खतरे का निशान 108 मीटर है, इसलिए फिलहाल स्थिति खतरे के निशान से काफी नीचे है।
#यमुना_जलस्तर #कालपी #जालौन #यमुना_बाढ़ #बाढ़_अपडेट #KalpiNews #JalaunNews #YamunaRiver #UPNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।
    1
    जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई

जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई
सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी।
पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    2
    कानपुर देहात में  VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया।
इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    2
    दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई

खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई
खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद
कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई।
मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर, डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त, बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें, हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की पास का हादसा।
    2
    ब्रेकिंग जालौन
जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर
ब्रेकिंग जालौन
जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर,
सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर,
डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त,
बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की पास का हादसा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 15 अगस्त को शराब ठेके की कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप जालौन। 15 अगस्त को थाना प्रभारी से मिलने गए पत्रकार के वापस लौटते समय रामेश्वर चौराहे के पास कथित तौर पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत फैक्ट एरिया चौकी में देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, वह 15 अगस्त को थाना प्रभारी से मिलने गया था, लेकिन थाना प्रभारी के नहीं मिलने पर वह वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रामेश्वर चौराहे के पास स्थित देशी शराब का ठेका बंद दिखाई दिया। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों को शराब लेते हुए देखा, जिसकी वह कवरेज करने लगा। आरोप है कि कवरेज के दौरान ठेकेदार के लड़के मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने लगे। पत्रकार ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल में कुछ रुपये रखे थे, जिन्हें भी निकाल लिया गया। पीड़ित के मुताबिक करीब 5 से 6 घंटे बाद मोबाइल फोन चौकी में वापस किया गया। इसके बाद उसने फैक्ट एरिया चौकी में लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मारपीट, कथित जातिसूचक गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और धमकी के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    15 अगस्त को शराब ठेके की कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप
जालौन। 15 अगस्त को थाना प्रभारी से मिलने गए पत्रकार के वापस लौटते समय रामेश्वर चौराहे के पास कथित तौर पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत फैक्ट एरिया चौकी में देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, वह 15 अगस्त को थाना प्रभारी से मिलने गया था, लेकिन थाना प्रभारी के नहीं मिलने पर वह वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में रामेश्वर चौराहे के पास स्थित देशी शराब का ठेका बंद दिखाई दिया। इसी दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों को शराब लेते हुए देखा, जिसकी वह कवरेज करने लगा।
आरोप है कि कवरेज के दौरान ठेकेदार के लड़के मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने लगे। पत्रकार ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीन लिया गया। पीड़ित का कहना है कि मोबाइल में कुछ रुपये रखे थे, जिन्हें भी निकाल लिया गया।
पीड़ित के मुताबिक करीब 5 से 6 घंटे बाद मोबाइल फोन चौकी में वापस किया गया। इसके बाद उसने फैक्ट एरिया चौकी में लिखित शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मारपीट, कथित जातिसूचक गाली-गलौज, मोबाइल छीनने और धमकी के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में तमंचेबाज पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस संग गिरफ्तार!
    1
    जालौन में तमंचेबाज पर पुलिस का शिकंजा, दो कारतूस संग गिरफ्तार!
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था। घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी। बाइट:- नरेश--पड़ोसी बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी
    4
    जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी करीब 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र श्री राम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने पीछे पत्नी और पांच बेटियों व दो बेटों को छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। म्रतक की पत्नी शीला का आरोप है कि इलाज के लिए लिए गए करीब ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर प्रदीप का राज बहादुर यादव से विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्रदीप के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद भी उसे कथित बकाया रकम नहीं दी गई। शीला के मुताबिक प्रदीप करीब 6 लाख रुपये मिलने की बात कहकर लगातार न्याय की गुहार लगा रहा था।
घटना से पहले रात में दोनों के बीच रुपये को लेकर नोकझोंक होने की बात भी सामने आई है। प्रदीप के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्लॉट की रजिस्ट्री, रुपये के लेनदेन, वायरल वीडियो और धमकी के आरोपों की जांच कर रही है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
बाइट:- नरेश--पड़ोसी
बाइट:- शीला--म्रतक की पत्नी
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    1
    picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    user_Neeraj Kumar
    Neeraj Kumar
    Farmer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.