logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

58 min ago
user_Journalist Sagar Bhartiy
Journalist Sagar Bhartiy
डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहकारी समिति पिलख में निकाली गई तिरंगा यात्रा देश भक्ति के नारों से गुंजा वातावरण
    1
    सहकारी समिति पिलख में निकाली गई तिरंगा यात्रा  देश भक्ति के नारों से गुंजा वातावरण
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मारपीट और धमकी के मामले में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा 
संदलपुर। ब्लॉक क्षेत्र के तलहुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने मंगलपुर थाने में तहरीर देकर गांव के ही वैभव तिवारी और राकेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों लोग उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
सुनीत कुमार के अनुसार, उक्त घटना के बाद वह निजी काम से झींझक जा रहा था। इसी दौरान हवासपुर में वैभव तिवारी और राकेश तिवारी के साथ उनके मामा विनय तिवारी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मामले को लेकर मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदलपुर चौकी प्रभारी द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे । अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।, वीडियो। स्लग। डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर। डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। 15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है। पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
    1
    समाजसेवी ने 15 अगस्त को दिलौलिया गांव बच्चों को स्कूल में पेन और रजिस्टर बांटे ।
अक्षय कुमार की रिपोर्ट डेरापुर।,
वीडियो।
स्लग।
डिलौलिया में समाजसेवी ने बच्चों को बांटे पेन और रजिस्टर।
डेरापुर। 80 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिलौलिया गांव में समाजसेवी अक्षय कटियार के लोगो द्वारा आदित्य कटियार ने हर साल के जैसे इस साल भी विद्यालय में पहुंचकर छात्र छात्राओं को पेन और रजिस्टर वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
15 अगस्त को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अक्षय कटियार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनके मनोबल को बढ़ावा मिलता है।
पेन और रजिस्टर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी का आभार जताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक निकालने का VIDEO वायरल सिकंदरा-झींझक मार्ग पर 28 अगस्त तक दिन में प्रतिबंध, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत ➡️ कानपुर देहात। सावन एवं कांवड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सिकंदरा-झींझक मार्ग पर दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है। ➡️ वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक परिचालक द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को मार्ग से निकलवाते हुए देखा जा रहा है। ➡️ वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पूरे मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी है। ➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निकलने को लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ➡️ अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस-प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक निकालने का VIDEO वायरल

सिकंदरा-झींझक मार्ग पर 28 अगस्त तक दिन में प्रतिबंध, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत

➡️ कानपुर देहात। सावन एवं कांवड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सिकंदरा-झींझक मार्ग पर दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है।
➡️ वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक परिचालक द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को मार्ग से निकलवाते हुए देखा जा रहा है।
➡️ वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पूरे मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी है।
➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निकलने को लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
➡️ अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस-प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    2
    दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई

खबर कानपुर देहात | सबनम 

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई
खबर कानपुर देहात | सबनम 
कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई।
मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में झूला उत्सव चारो भाइयों को झुलाया गया झूला अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रविवार को भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों का विशेष उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद उत्सव विग्रहों को कुबेर टीला ले जाया गया। यहां विधि-विधान के साथ झूला उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्सव के दौरान भगवान श्रीराम और चारों भाइयों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    1
    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में झूला उत्सव चारो भाइयों को झुलाया गया झूला 
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रविवार को भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के उत्सव विग्रहों का विशेष उत्सव आयोजित किया गया। मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों की परिक्रमा के बाद उत्सव विग्रहों को कुबेर टीला ले जाया गया। यहां विधि-विधान के साथ झूला उत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्सव के दौरान भगवान श्रीराम और चारों भाइयों के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति देखते ही बनी। मंदिर परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    1
    picap ki bhidat jo ki balraha naher me giri ek ki maut
    user_Neeraj Kumar
    Neeraj Kumar
    Farmer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक स्थित बड़ा चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बड़ा चौराहे के समीप सुनील कुमार की जूते-चप्पल मरम्मत की दुकान है। रविवार देर रात उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र अंश पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंगलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने और अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. जयपाल सिंह ने सोमवार 11 बजे बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर 

सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर 
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक स्थित बड़ा चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बड़ा चौराहे के समीप सुनील कुमार की जूते-चप्पल मरम्मत की दुकान है। रविवार देर रात उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र अंश पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंगलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने और अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉ. जयपाल सिंह ने सोमवार 11 बजे बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.