Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहकारी समिति पिलख में निकाली गई तिरंगा यात्रा देश भक्ति के नारों से गुंजा वातावरण
कुमार पंकज
सहकारी समिति पिलख में निकाली गई तिरंगा यात्रा देश भक्ति के नारों से गुंजा वातावरण
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।1
- कानपुर देहात में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटियार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटियार, सुबोध कटियार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।2
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।2
- नागपंचमी और श्रावण के सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने दी बाइट1
- औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब देवकली मंदिर में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘बम-बम भोले’ और ‘जय काली’ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। दूर-दराज के कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए देवकली मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पावन महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग से दरबार की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई। सावन के तीसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।1
- VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने पत्रकारों और सट्टी पुलिस टीम को किया सम्मानित खबर कानपुर देहात | पत्रकार इकबाल अहमद कानपुर देहात के थाना सट्टी क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में VNU ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से पत्रकार बंधुओं एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोगनीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद कटियार ने पत्रकारों और पुलिसकर्मियों का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व कुंवरपुर स्थित VNU कंपनी इंडस्ट्रीज में बैटरी समेत अन्य सामान की चोरी की घटना हुई थी। इस मामले को पत्रकार बंधुओं ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, थाना सट्टी पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया गया। इसी के उपलक्ष्य में VNU ग्रुप की टीम एवं पूर्व विधायक विनोद कटियार द्वारा पुलिस स्टाफ और पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अंकुश कटियार, मंच संचालक डॉ. केके हॉस्पिटल पनकी कानपुर, मयंक कटियार, प्रवीन राजपूत बायोटीक, सौरभ कटिहार, अंकुर रावत, अंकित राजावत, अनुज कटिहार, सुबोध कटिहार, सुमित बाजपेई सहित VNU ग्रुप के समस्त सदस्य मौजूद रहे।3
- घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच मंगलपुर थाना क्षेत्र के तल्हुआपुर गांव निवासी सुनीत कुमार ने गांव के ही वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनीत कुमार के अनुसार, कुछ दिन पहले वैभव तिवारी और राकेश तिवारी उसके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनीत कुमार का आरोप है कि पहली घटना के बाद जब वह निजी कार्य से झींझक जा रहा था, तभी हवासपुर के पास वैभव तिवारी, राकेश तिवारी और उनके मामा विनय तिवारी ने मिलकर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने मंगलपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंगलपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार शाम करीब चार बजे बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना संदलपुर चौकी पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया औरैया। श्रावण के तीसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर कांवडियों/श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दृष्टिगत देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।2
- घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद *इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी* घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता बेटी अपनी मां के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1