logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया औरैया। श्रावण के तीसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर कांवडियों/श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दृष्टिगत देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

52 min ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
52 min ago

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया औरैया। श्रावण के तीसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर कांवडियों/श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दृष्टिगत देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नागपंचमी और श्रावण के सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने दी बाइट
    1
    नागपंचमी और श्रावण के सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने दी बाइट
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब देवकली मंदिर में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘बम-बम भोले’ और ‘जय काली’ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। दूर-दराज के कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए देवकली मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पावन महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग से दरबार की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई। सावन के तीसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।
    1
    औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
देवकली मंदिर में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘बम-बम भोले’ और ‘जय काली’ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। दूर-दराज के कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए देवकली मंदिर पहुंचे।
भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पावन महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग से दरबार की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया।
वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया गया है।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई। सावन के तीसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है। आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली
औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है।
आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा बिल्ली को पीटने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सबसुखपुर्वा निवासी संदीप पुत्र शिवचरण उम्र 26 वर्ष द्वारा एक बिल्ली को पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    1
    औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा बिल्ली को पीटने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सबसुखपुर्वा निवासी संदीप पुत्र शिवचरण उम्र 26 वर्ष द्वारा एक बिल्ली को पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया औरैया। श्रावण के तीसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर कांवडियों/श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दृष्टिगत देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
    2
    पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया
औरैया। श्रावण के तीसरे सोमवार को  पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत देवकली मन्दिर पर कांवडियों/श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किये जाने के दृष्टिगत देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली मन्दिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद *इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी* घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता बेटी अपनी मां के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद
*इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी*
घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता बेटी अपनी मां के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर नौकरी करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है।
प्रारंभिक जानकारी में बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक स्थित बड़ा चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, बड़ा चौराहे के समीप सुनील कुमार की जूते-चप्पल मरम्मत की दुकान है। रविवार देर रात उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र अंश पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंगलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने और अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. जयपाल सिंह ने सोमवार 11 बजे बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर 

सड़क पार कर रहे नाबालिग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, दोनों घायल,जिला अस्पताल रेफर 
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक स्थित बड़ा चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बड़ा चौराहे के समीप सुनील कुमार की जूते-चप्पल मरम्मत की दुकान है। रविवार देर रात उनका करीब 13 वर्षीय पुत्र अंश पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मंगलपुर की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जयपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने और अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉ. जयपाल सिंह ने सोमवार 11 बजे बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.