logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है। आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 hr ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है। आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब देवकली मंदिर में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘बम-बम भोले’ और ‘जय काली’ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। दूर-दराज के कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए देवकली मंदिर पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पावन महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग से दरबार की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया गया है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई। सावन के तीसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।
    1
    औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
देवकली मंदिर में गूंजे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद
औरैया,सावन के तीसरे सोमवार को प्राचीन देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ‘बम-बम भोले’ और ‘जय काली’ के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। दूर-दराज के कई राज्यों से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए देवकली मंदिर पहुंचे।
भक्तों ने भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल अर्पित किया तथा अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन के पावन महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
डाक कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में अलग से दरबार की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया।
वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कई मार्गों पर डायवर्जन भी किया गया है।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई। सावन के तीसरे सोमवार पर देवकली मंदिर में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में शिवभक्ति और आस्था का माहौल बना दिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है। आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बिधूना-याकूबपुर में वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली
औरैया जिले की तहसील बिधूना के कस्बा याकूबपुर और कस्बा बिधूना में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को दो भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
बिधूना कस्बे के बेला रोड स्थित बंथरा बाजार से अखिल भारतीय लोधी महासभा औरैया के जिला अध्यक्ष एवं आयोजक लोधी संतोष वर्मा द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय सपा विधायक रेखा वर्मा ने किया। यात्रा बेला रोड से होते हुए कस्बे के मैन बाजार, लोहा मंडी, दुर्गा मंदिर तिराहे और फीडर रोड से भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा किशनी रोड होते हुए तहसील परिसर के समीप पहुंचकर संपन्न हो गई। इसमें बड़ी संख्या में लोधी समाज के युवाओं के अलावा चार पहिया-दो पहिया वाहनों से लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीनेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
दूसरी ओर कस्बा याकूबपुर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोधी राजपूत सेना, पट्टी ज्ञानी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निवादा नहर पुल से शुरू होकर कन्या इण्टर कॉलेज याकूबपुर पर समाप्त हुई। यात्रियों ने जय अवंती बाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा का मुख्य आकर्षण एक बालिका द्वारा प्रस्तुत वीरांगना की जीवंत झांकी रही, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत में गणमान्य लोगों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय लोधी, लोध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी रवि राजपूत ने वीरांगना के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम जगाना है।
आयोजन में लोधी रवि राजपूत, बनवारीलाल लोधी प्रधान, संजीव प्रधान, सुनील लोधी, रामबाबू लोधी, भागीरथ लोधी, विजय लोधी, मनोज लोधी, धीरज लोधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक ने किया देर रात देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
    2
    पुलिस अधीक्षक ने किया देर रात देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    4
    श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह* *कंचौसी,औरैया।* कस्बा कंचौसी में नौगवां रोड अमरपुर के निकट ब्लू बैल्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिन्न प्रकार का नृत्य,गीत, ब भाषण की विलक्षण प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया। एक चार वर्षीय बच्ची प्रख्या अवस्थी ने दिल मेरा ले गई राधा रानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज दीक्षित की पूज्य माताजी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि ब दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के प्रबंधक अरुण दीक्षित ब उनकी माताजी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला द्वारा किया गया। विद्यालय के स्टाफ में सिमरन , खुशी , सृष्टि,दिया, मीनाक्षी,शिवांगी, गोविंद दुबे, बृजेश बाथम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
    1
    *सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह*
*कंचौसी,औरैया।*  कस्बा कंचौसी में नौगवां रोड अमरपुर के निकट ब्लू बैल्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने आज  स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिन्न प्रकार का नृत्य,गीत, ब भाषण की विलक्षण प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया। एक चार वर्षीय बच्ची प्रख्या अवस्थी ने दिल मेरा ले गई  राधा रानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज दीक्षित की पूज्य माताजी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि ब दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के प्रबंधक अरुण दीक्षित ब उनकी माताजी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला द्वारा किया गया। विद्यालय के स्टाफ में सिमरन , खुशी , सृष्टि,दिया, मीनाक्षी,शिवांगी, गोविंद दुबे, बृजेश बाथम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा बिल्ली को पीटने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सबसुखपुर्वा निवासी संदीप पुत्र शिवचरण उम्र 26 वर्ष द्वारा एक बिल्ली को पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    1
    औरैया थाना दिबियापुर पुलिस टीम द्वारा बिल्ली को पीटने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार
थाना दिबियापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सबसुखपुर्वा निवासी संदीप पुत्र शिवचरण उम्र 26 वर्ष द्वारा एक बिल्ली को पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल चल रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • खबर औरैया से रानी अवंतीबाई की जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ आयोजन रानी अवंतीबाई की जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ आयोजन औरैया। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भारत की धरती ने अनेक वीर-वीरांगनाओं को जन्म दिया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा और देश की स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्हें घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण मिला था। विवाह के बाद रामगढ़ रियासत की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अंग्रेजों के हस्तक्षेप का विरोध किया। उन्होंने जनता और आसपास के जमींदारों को संगठित कर अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना के जीवन से साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की सीख मिलती है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव रंजना पाल, कप्तान सिंह यादव, राजेश राजपूत,हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे प्रतिनिधि, लालता प्रसाद शंखवार, पप्पू यादव, पप्पी गौतम, राम रतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    2
    खबर औरैया से रानी अवंतीबाई की जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ आयोजन
रानी अवंतीबाई की जयंती पर सपा कार्यालय में हुआ आयोजन
औरैया। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया।
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि भारत की धरती ने अनेक वीर-वीरांगनाओं को जन्म दिया, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा और देश की स्वतंत्रता तथा स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के मनकेहणी गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्हें घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण मिला था। विवाह के बाद रामगढ़ रियासत की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अंग्रेजों के हस्तक्षेप का विरोध किया। उन्होंने जनता और आसपास के जमींदारों को संगठित कर अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम ने कहा कि रानी अवंतीबाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना के जीवन से साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की सीख मिलती है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव  रंजना पाल, कप्तान सिंह यादव, राजेश राजपूत,हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे प्रतिनिधि, लालता प्रसाद शंखवार, पप्पू यादव, पप्पी गौतम, राम रतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवकली धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक औरैया। बीहड़ क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध देवकली धाम मंदिर में सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों की टोलियां भी देवकली धाम पहुंचीं और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    3
    देवकली धाम में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
औरैया। बीहड़ क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध देवकली धाम मंदिर में सोमवार को सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक किया। वहीं, कांवड़ियों की टोलियां भी देवकली धाम पहुंचीं और विधि-विधान से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.