बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया पूरा चावल और ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यह चावल पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल से लाया जा रहा था, जिसे परिवहन के दौरान चोरी कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता: 24 टन चावल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किया गया पूरा चावल और ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। यह चावल पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल से लाया जा रहा था, जिसे परिवहन के दौरान चोरी कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी किए गए चावल को ट्रक सहित बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में विक्की साव और ट्रक चालक कृष्णा साह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
- नाथबाबा चौक के पास ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत मेला देखकर लौट रहे थे तीनों, गांव में पसरा मातम बेतिया (पश्चिम चंपारण): बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक नाथबाबा चौक पर लगे मेले को देखकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मृतकों की पहचान घुसपुरा गांव (वार्ड संख्या 06) निवासी आलोक कुमार (18), पिता संजय चौधरी, रौशन कुमार (15), पिता कन्हैया चौधरी और विकास कुमार (20), पिता चन्द्रमा चौधरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे तीनों युवक बगही स्थित नाथबाबा चौक पर मेला देखने गए थे। मेला घूमकर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक आपस में परिचित थे और साथ ही मेला देखने गए थे।1
- डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- नौतन प्रखंड के खड्डा गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में हिंदू नव वर्ष 2083 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रवि कुमार के नेतृत्व में पूरे गांव के लोगों ने मिलकर 5001 दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह अलौकिक छटा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। उपस्थित ग्रामवासियों में दीपक कुमार, शैलेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, केशव कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना कर नव वर्ष के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी रामाधार दास जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हमें पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने गांव के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।1
- ईद-उल-फितर के मद्देनजर बेतिया में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आज शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकालकर आमजन के बीच सुरक्षा और भरोसे का संदेश दिया गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सदर एसडीएम विकास कुमार एवं सदर डीएसपी विवेक दीप ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों, बाजारों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 21 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि सभी ईदगाहों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है और नमाज अदा करने आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर संवेदनशील स्थान पर मजिस्ट्रेट की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं सदर डीएसपी विवेक दीप ने जानकारी दी कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों—नगर थाना, मुफस्सिल थाना, मनवापुल थाना और कालीबाग थाना सहित कुल पांचों थाना क्षेत्रों की पुलिस इस फ्लैग मार्च में शामिल रही। उन्होंने कहा कि यह मार्च पूरे शहर में घूमकर लोगों के बीच यह संदेश दे रहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की अवैध या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर भी लगातार बनी हुई है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना को तुरंत रोका जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंत में एसडीएम विनोद कुमार और डीएसपी विवेक दीप ने शहरवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग इस पवित्र पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि बेतिया में एक सकारात्मक और सुरक्षित माहौल कायम रह सके।1
- सुगौली में 5 में से एक गैस एजेंसी चालू,चार बन्द। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।1
- sabse pahle hamari taraf se ap sabhi ko id mubarak1
- ईद को लेकर बेतिया में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट मोड में बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट आगामी ईद पर्व को लेकर बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 20 मार्च की शाम करीब 6 बजे शहर में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बेतिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-1 ने किया। मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सदर डीएसपी विवेक ने बताया कि 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही, पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी बनी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बेतिया पुलिस और जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ईद का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं1