logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुगौली में 5 में से एक गैस एजेंसी चालू,चार बन्द। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।

2 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

सुगौली में 5 में से एक गैस एजेंसी चालू,चार बन्द। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली में 5 में से एक गैस एजेंसी चालू,चार बन्द। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
    1
    सुगौली में 5 में से एक गैस एजेंसी चालू,चार बन्द। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    डबरिया में मक्का के खेत से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर की पहचान कर हुई प्राथमिकी दर्ज 
नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    40 min ago
  • बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    बेतिया जिले के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भठना टोला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगे भाइयों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पानी गिराने को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी भाई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • बताते चलें कि बिन मौसम बरसात मौसम के बाद मानव जीवन पर तबीयत खराब होने की काफी संभावना दिख रही है साथ ही बिन मौसम बरसात के बाद किसने की फसल में गेहूं आम लीची जैसे फसलों पर इस बड़े-बड़े पत्थर का चोट से फसल की नुकसान हो सकती है।
    1
    बताते चलें कि बिन मौसम बरसात मौसम के बाद मानव जीवन पर तबीयत खराब होने की काफी संभावना दिख रही है साथ ही बिन मौसम बरसात के बाद किसने की फसल में गेहूं आम लीची जैसे फसलों पर इस बड़े-बड़े पत्थर का चोट से फसल की नुकसान हो सकती है।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • घरारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर धारदार हथियार व भाला से हमला, एक भाई की हालत नाजुक बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की घटना, सभी आरोपी फरार बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार एवं भाला से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घरारी जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य भाइयों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कमलेश पटेल भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    घरारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर
धारदार हथियार व भाला से हमला, एक भाई की हालत नाजुक
बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की घटना, सभी आरोपी फरार
बेतिया से अमित शुक्ला की रिपोर्ट
बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान पिता और बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार एवं भाला से हमला कर दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घरारी जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
आरोप है कि पिता और बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य भाइयों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं कमलेश पटेल भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के खड्डा गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में हिंदू नव वर्ष 2083 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रवि कुमार के नेतृत्व में पूरे गांव के लोगों ने मिलकर 5001 दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह अलौकिक छटा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। उपस्थित ग्रामवासियों में दीपक कुमार, शैलेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, केशव कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना कर नव वर्ष के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी रामाधार दास जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हमें पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने गांव के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।
    1
    नौतन प्रखंड के खड्डा गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में हिंदू नव वर्ष 2083 का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रवि कुमार के नेतृत्व में पूरे गांव के लोगों ने मिलकर 5001 दीप प्रज्वलित किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की यह अलौकिक छटा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। उपस्थित ग्रामवासियों में दीपक कुमार, शैलेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, केशव कुमार सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पूजा-अर्चना कर नव वर्ष के सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर के पुजारी रामाधार दास जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हमें पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर उभरा, जिसने गांव के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 19 मार्च 2026- सिरहाकोठी:-अनुमंडल फायर स्टेशन पकड़ीदयाल अंतर्गत पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा विभिन्न जगहों पर अग्नि सुरक्षा किया गया एवं बिजली विभाग के साथ अग्नि सुरक्षा बैठक की गई जिस पर झुग्गी झोपड़ियां में आग ना लगे उसकी बारे में विशेष बातचीत की गई। कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों एवं अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक उपस्थित जनों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय बताया गया।
    3
    (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार)
सिरहाकोठी 19 मार्च 2026- सिरहाकोठी:-अनुमंडल फायर स्टेशन पकड़ीदयाल अंतर्गत पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा विभिन्न जगहों पर अग्नि सुरक्षा किया गया एवं बिजली विभाग के साथ अग्नि सुरक्षा बैठक की गई जिस पर झुग्गी झोपड़ियां में आग ना लगे उसकी बारे में विशेष बातचीत की गई। कार्यक्रम के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों एवं अग्निशमन पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक उपस्थित जनों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपाय बताया गया।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • भितहा मठिया गांव में पानी के विवाद में खूनी झड़प एक की मौत, दो घायल तनावपूर्ण स्थीती पुलिस का कैंप बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह करीब सात बजे पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 रजनीकांत प्रियदर्शी और बैरिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    1
    भितहा मठिया गांव में पानी के विवाद में खूनी झड़प एक की मौत, दो घायल तनावपूर्ण स्थीती पुलिस का कैंप 
बैरिया प्रखंड क्षेत्र के भितहा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार के सुबह करीब सात बजे पानी गिरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते-देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में विजय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अखिलेश पटेल और कमलेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। चिकित्सकों ने एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी-2 रजनीकांत प्रियदर्शी और बैरिया थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.