Shuru
Apke Nagar Ki App…
महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। चाईबासा : झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के गोईलकेरा के पास स्थित महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने उद्घाटन किया। मौके पर सांसद और विधायक ने मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। दोनों ने श्रावणी मेला को लेकर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना दिया। यहां श्रावणी मेला में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महादेवशाल धाम में चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा 22 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है, जो शुरू हो चुका है।
CITI LIVE Jharkhand
महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। चाईबासा : झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के गोईलकेरा के पास स्थित महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने उद्घाटन किया। मौके पर सांसद और विधायक ने मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। दोनों ने श्रावणी मेला को लेकर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना दिया। यहां श्रावणी मेला में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महादेवशाल धाम में चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा 22 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है, जो शुरू हो चुका है।
More news from झारखंड and nearby areas
- महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। चाईबासा : झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन। झारखंड के दूसरे बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के गोईलकेरा के पास स्थित महादेवशाल धाम में श्रावणी मेला का सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने उद्घाटन किया। मौके पर सांसद और विधायक ने मंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। दोनों ने श्रावणी मेला को लेकर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना दिया। यहां श्रावणी मेला में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महादेवशाल धाम में चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा 22 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है, जो शुरू हो चुका है।1
- गालियां देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं , जंतर - मंतर प्रोटेस्ट पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर बड़ा मैसेज दिया। रात तकरीबन 11:00 के बाद पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर लाइव आए और Zen-z को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने कहा फ्रेंड्स आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर मंतर पर जो कुछ भी हुआ देश और दुनिया ने देखा है कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी भद्दी गलियां बोली , किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे। इसे शब्दों का प्रयोग किया गया मुझे तो गालियां दी गई मेरे स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गई। न जाने कितना भद्दा स्वरूप था। लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती है और बचपन में गलतियों के सुधारने का अवसर भी होता है और यही तो बचपना है। इसलिए मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है उसको भली भांति समझ सकता हूं। एक कल्चरल शाॅक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती है? प्रधानमंत्री ने आगे कहा ,कि समय है इन बच्चों को गले लगा कर की राह दिखाने काम ये गुमराह बच्चे हैं उनको राह दिखाना हमारा काम है। इनको सजा देना अदालतों के चक्कर कटवाना समाज में उनको प्रताड़ित करना इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे मैं उन्हें माफ करना चाहता हूॅं। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करें, क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है कभी-कभी दांतों तले हमारे जीव आ जाती है खून निकल जाता है लेकिन हम दांतों तोड़ते नहीं क्योंकि दांत से भी हमारे हैं जीभ भी हमारी है। पीएम नरेंद्र ने कहा कि , बच्चे भी हमारे हैं ,उन्हें राह दिखाना हमारा काम है, गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है लेकिन कठिन कामों को करना है। इसलिए आओ मैं इन बच्चों को कहता हूं कि बच्चों आओ हम देश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़े। कुछ नया सीखे। गलतियों से भी सीखें अपने सपनों का से लेकर के चल पड़े। देश बहुत आगे बढ़ रहा है आगे बढ़ने वाला है और आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो। यही मेरा सपना है मैं आपके लिए जीता हूं। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूं और हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाए। बहुत-बहुत धन्यवाद दोस्तों ,बस आओ गलतियों से सीखो और आगे बढ़ो। बता दे की पीएम मोदी ने इस वीडियो मैसेज को जंतर मंतर पर प्रोटेक्ट के दौरान हुए गाली गलौज से ही जोड़ का देखा जा रहा है। इसे जुड़े ही एक मामले में 25 साल की युवती रुचिका के खिलाफ नोएडा ने जीरो अफेयर दर्ज हुई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। यह मामला 23 जुलाई 2026 का है। उसे दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र और युवा प्रर्दशन कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह नाम की युवती का एक वीडियो सामने आया , जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तोर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करती दिखाई दी। वीडियो सोशल मीडिया पर 23 से वायरल हुआ जिसके बाद इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी ।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि युवती द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है और इससे समाज में वैमनस्य फैलाने तथा सार्वजनिक शांति भंग होने के आशंका पैदा होती है।1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट शूरु ऐप न्यूज़ चैनल से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा सरायकेला : जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में रविवार को सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। इस फ्लैग मार्च में सरायकेला पुलिस के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे। पूरे मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस प्रकार के फ्लैग मार्च और गश्ती अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर शूरु ऐप न्यूज़ चैनल4
- मंझारी प्रखंड बड़ा लागड़ा, कुम्हार टोला में, पानी का बहुत समस्या है, मुखिया वार्ड मेंबर P.S जिला परिषद से मेरा अनुरोध हे कि जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करें, ओडिशा बॉडर 2किलो मीटर पैदेदल से पानी लहरें है थोड़ा सा मदद करते तो अच्छा होता, जोहार3
- चाईबासा : ग्राम सभा का निर्णय सर्पोपरि : कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय चाईबासा : बाईपास चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम सिंहभूम की ओर से आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोइपाई ने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि संविधान द्वारा प्रदत्त ग्राम सभा के अधिकार एवं उनका निर्णय सर्पोपरि है। अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा केवल एक औपचारिक संस्था नहीं , बल्कि स्थानीय स्वशासन ,जन भागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे मजबूत इकाई है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सभा में सर्वसम्मति से कोई निर्णय लिया है तो उसका सम्मान सभी राजनीतिक दलों संगठनों एवं प्रशासन को करना चाहिए। किसी भी सार्वजनिक निर्माण , प्रतिभा सम्मान अथवा अन्य कार्य में संबंधित ग्राम सभा की सहमति और संवैधानिक प्रक्रिया का पालन आवश्यक है । दिशुम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन की महानायक है। जल ,जंगल ,जमीन और आदिवासी मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को कांग्रेस पूर्ण सम्मान देती है। उनके योगदान को कभी भी काम करके नहीं आंका जा सकता। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि यह विषय ग्रामसभा बनाम गुरु जी का नहीं है। कांग्रेस का मानना है कि ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है और गुरु जी का सम्मान भी सर्वोपरि है। दोनों का सम्मान संविधान , लोकतंत्र और झारखंड की अस्मिता के अनुरूप होना चाहिए। त्रिशानु राय ने सभी पक्षों से अपील किया कि इस विषय को राजनीतिक विवाद का रूप देने के बजाय संवाद , सहमति और संवैधानिक व्यवस्था के माध्यम से समाधान किया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द आपसी भाईचारा और झारखंड की गौरवशाली परंपरा अक्षुण्ण बनी रहे।1
- 🚨अरगुंडी गांव में युवक की हत्या, नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस1