गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि
साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।2
- झूंसी थाना क्षेत्र के सोहम आश्रम के पास गंगा में डूबे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। विडियो वायरल झूंसी थाना क्षेत्र के सोहम आश्रम के पास गंगा में डूबे 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोचिंग से करीब 20 मिनट पहले छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र अपने तीसरे साथी के साथ सोहम आश्रम के पास पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे रुद्र प्रताप सिंह (15) और अर्पण विश्वास (15) गंगा में नहाने के लिए उतरे, जबकि उनका साथी सुमित किनारे पर मौजूद था। दोनों को डूबता देख सुमित ने तत्काल पुलिस की PRV को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तलाश के बाद दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान रुद्र प्रताप सिंह (15) और अर्पण विश्वास (15) के रूप में बताई गई है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पहले सामने आई जानकारी में दोनों युवकों के देव नगर निवासी होने और एपेक्स कोचिंग जाने की बात कही गई थी, जिसकी उस समय आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब घटना में दोनों की पहचान सामने आ गई है।1
- गौहानी में भारतीय किसान यूनियन प्रयाग की बैठक शोषित वंचित की लड़ाई लड़ेगा संगठन kk मिश्रा के नेतृत्व में होगा विस्तार प्रयागराज जसरा गौहानी, प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन प्रयाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आज गौहानी ग्राम सभा में पेट्रोल पंप के पास सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार और आगे की रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि - गरीब, मजदूर, शोषित, वंचित की आवाज बनेंगे संगठन गांव-गांव जाकर गरीबों और किसानों की समस्याओं को उठाएगा और उनकी लड़ाई लड़ेगा। संगठन विस्तार पर जोर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के संगठन को बढ़ाने का संकल्प लिया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा जी और प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजू चौबे जी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा और उनकी बताई गई रूपरेखा के अनुसार कार्य किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर संगठन को मजबूत करने का नारा लगाया जय जवान, जय किसान इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान, मजदूर मौजूद रहे।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन2
- बारिश से जलभराव से किसानों के राहत, के लिए भावी प्रधान राजकुमार सिंह ने जेसीबी से नाला की सफाई कराया पानी का निकास के लिए। बारिश से जलभराव से किसानों के राहत, के लिए भावी प्रधान राजकुमार सिंह ने जेसीबी से नाला की सफाई कराया पानी का निकास के लिए। प्रयागराज। करछना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करेहा की बगिया सिंगरौर बस्ती में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान होने लगा था और ग्रामीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों और ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए भावी प्रधान राजकुमार सिंह की ओर से जेसीबी लगाकर नाले की सफाई कराई गई, जिससे लंबे समय से जमा बारिश के पानी का निकास हो सका। नाला खुलने के बाद जलभराव से ग्रामीणों और किसानों को खुशी मिली। नाला सफाई का कार्य लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में कराया गया। मौके पर अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और जल निकासी की व्यवस्था को देखा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते नाले की सफाई और खुदाई होने से खेतों में जमा पानी निकलने लगा जिससे गांव वाशिओ को खुशी की राहत मिली । किसानों ने भावी प्रधान व राजस्व टीम द्वारा कराए गए इस कार्य की सराहना की और भविष्य में भी जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।3
- जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर। तहसील दिवस में जमीन पर कथित जबरन कब्जे और निर्माण को लेकर प्रार्थी उमेश कुमार ने अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। मामला पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है, जहां उमेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन बचाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग भी की है प्रार्थी उमेश कुमार का आरोप है कि चिंतामणि, गौरी शंकर सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों, थाना और लेखपाल से भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई1
- मिर्ज़ापुर: ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने वाहनों को मारी टक्कर, पिकअप चालक की मौत।1
- मिर्जापुर जनपद में क्रेशर प्लांट पर हुआ बड़ा हादसा। char majduron ki Hui maut क्रेशर प्लांट के पास एक कमरा ढहने से *चार मजदूरों की दबकर* हुई मौत। सूचना के बाद मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने घटनास्थल पर पहुंचकर कि मुवायना। जांच के दिए निर्देश। मृतक चारों मजदूर सोनभद्र जनपद के रहने वाले थे अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एस एस रंजन स्टोन प्लांट के पास का मामला। Bite -जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार1