logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर महाराज उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी में 6365 बोरियों की आवक, सरसों 6191 रुपए तक बिकी सुमेरपुर । महाराजा उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी सुमेरपुर में नीलामी के लिए जिंसाें की आवक बढ़ रहीं हैं। शीतला सप्तमी के बाद बुधवार को विभिन्न जिंसों की आवक हुई। सुबह से ही मंडी में किसानों की आवाजाही बनी रही और करीब 50 वाहनों के माध्यम से जिंस मंडी पहुंचीं। नीलामी स्थल पर कुल 6365 बोरियों की आवक दर्ज की गई, जिनमें रायड़ा, अरंडी, चना और तारामीरा शामिल रहे। नीलामी कर्ता जेठाराम ने बताया कि मंडी में सबसे अधिक रायड़ा की 2340 बोरियां पहुंचीं। इसके अलावा अरंडी की 1620 बोरियां, चना की 1538 बोरियां और तारामीरा की 867 बोरियों की आवक रही। किसानों द्वारा लाई गई उपज की मंडी परिसर में नीलामी की गई, जहां व्यापारियों ने गुणवत्ता के आधार पर बोली लगाई। मंडी में जिंसों के भाव भी संतोषजनक रहे। सरसों के भाव न्यूनतम 6025 रुपए से लेकर अधिकतम 6191 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं चना 4901 रुपए से 5410 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। अरंडी के भाव 5951 रुपए से 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा तारामीरा 4925 रुपए से 4971 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। मंडी में अच्छी आवक और भाव मिलने से किसानों में संतोष देखा गया। व्यापारी व हमाल भी दिनभर मंडी परिसर में सक्रिय रहे और नीलामी प्रक्रिया देर तक चलती रही। मंडी प्रशासन के अनुसार अब गेंहू की कटाई चल रहीं हैं ऐसे में गेंहू की भी मंडी में बंपर आवक हाेगी। करीब 15 हजार बाेरी तक एक दिन में विभिन्न जिंसाें की आवक हाेने की संभावना हैं।

on 11 March
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
on 11 March
e3520813-8701-4e0a-80f0-95572795fada

सुमेरपुर महाराज उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी में 6365 बोरियों की आवक, सरसों 6191 रुपए तक बिकी सुमेरपुर । महाराजा उम्मेदसिंह कृषि उपज मंडी सुमेरपुर में नीलामी के लिए जिंसाें की आवक बढ़ रहीं हैं। शीतला सप्तमी के बाद बुधवार को विभिन्न जिंसों की आवक हुई। सुबह से ही मंडी में किसानों की आवाजाही बनी रही और करीब 50 वाहनों के माध्यम से जिंस मंडी पहुंचीं। नीलामी स्थल पर कुल 6365 बोरियों की आवक दर्ज की गई, जिनमें रायड़ा, अरंडी, चना और तारामीरा शामिल रहे। नीलामी कर्ता जेठाराम ने बताया कि मंडी में सबसे अधिक रायड़ा की 2340 बोरियां पहुंचीं। इसके अलावा अरंडी की 1620 बोरियां, चना की 1538 बोरियां और तारामीरा की 867 बोरियों की आवक रही। किसानों द्वारा लाई गई उपज की मंडी परिसर में नीलामी की गई, जहां व्यापारियों ने

d41a886e-103e-4a22-937c-90907c0ca9c1

गुणवत्ता के आधार पर बोली लगाई। मंडी में जिंसों के भाव भी संतोषजनक रहे। सरसों के भाव न्यूनतम 6025 रुपए से लेकर अधिकतम 6191 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं चना 4901 रुपए से 5410 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। अरंडी के भाव 5951 रुपए से 6200 रुपए प्रति क्विंटल तथा तारामीरा 4925 रुपए से 4971 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। मंडी में अच्छी आवक और भाव मिलने से किसानों में संतोष देखा गया। व्यापारी व हमाल भी दिनभर मंडी परिसर में सक्रिय रहे और नीलामी प्रक्रिया देर तक चलती रही। मंडी प्रशासन के अनुसार अब गेंहू की कटाई चल रहीं हैं ऐसे में गेंहू की भी मंडी में बंपर आवक हाेगी। करीब 15 हजार बाेरी तक एक दिन में विभिन्न जिंसाें की आवक हाेने की संभावना हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए। स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। 👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। #UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कानोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के सरकारी क्वार्टर में एक एएनएम (ANM) द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम अनीता मीणा (30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो राजपुरा में पदस्थापित थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि अनीता मीणा ने डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया के सरकारी क्वार्टर में यह कदम उठाया। घटना के समय डॉ. बिजारणिया की सीएचसी में नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वे बीच ड्यूटी से ही गायब हो गए।
स्थिति को संभालने के लिए डॉ. पवन जाट ने नाइट ड्यूटी संभाली। वहीं, सूत्रों के अनुसार डॉ. सुरेंद्र बिजारणिया को मगलवाड़ क्षेत्र के आसपास से पकड़कर पूछताछ के लिए लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी कानोड़ CHC पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिंडर चिकित्सालय भेजा गया है। फिलहाल कानोड़ थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
👉 इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
#UdaipurNews #Kanod #ANMSuicide #BreakingNews #RajasthanNews #PoliceInvestigation #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    5
    Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    user_प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    Grain Shop मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    1
    आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    12 hrs ago
  • धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    1
    धर्म नगरी ग्राम गोगला में 22 अप्रैल 2026 को श्री मंशापूर्ण गणपति, लक्ष्मी नारायण भगवान एवं सोमनाथ महादेव का प्रथम पाटोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे हवन से होगी, इसके बाद 10 बजे ध्वजा रोहण किया जाएगा। 11:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। दोपहर 3 बजे भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7:15 बजे महा आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रानीवाड़ा में एक बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठा हुआ है। यह अपने आप में एक गंभीर संकेत है कि उसकी समस्या कितनी बड़ी और जटिल होगी, जो उसे इस कठिन परिस्थिति में कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है। और भी दुखद पहलू यह है कि अब तक कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर इस बुजुर्ग किसान की पीड़ा को सामने नहीं ला पाया है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें, इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे और जल्द से जल्द इस बुजुर्ग किसान को न्याय मिल सके।
    1
    रानीवाड़ा में एक बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ भीषण गर्मी के बीच धरने पर बैठा हुआ है। यह अपने आप में एक गंभीर संकेत है कि उसकी समस्या कितनी बड़ी और जटिल होगी, जो उसे इस कठिन परिस्थिति में कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारी इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाल पाए हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारे लोकतंत्र की संवेदनशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।
और भी दुखद पहलू यह है कि अब तक कोई जिम्मेदार  प्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर इस बुजुर्ग किसान की पीड़ा को सामने नहीं ला पाया है।
हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को गंभीरता से लें, इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक यह आवाज पहुंचे और जल्द से जल्द इस बुजुर्ग किसान को न्याय मिल सके।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    2
    कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter Mavli, Udaipur•
    10 hrs ago
  • आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
    2
    आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल।
आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    1
    झाड़ोल पुलिस सर्कल ने वॉलीबॉल मुकाबले में मारी बाजी, ऋषभदेव को 2 सेट से हराया
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में आयोजित अंतर-वृत पुलिस सर्कल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे गोदावरी नाका में पुलिस सर्कल ऋषभदेव और पुलिस सर्कल झाड़ोल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।
मुकाबले में पुलिस सर्कल झाड़ोल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 सेट जीतकर जीत अपने नाम की और विजेता बनने का गौरव हासिल किया। खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और उत्साह का परिचय दिया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न स्थानों से विजेता बनी टीमों के बीच मुकाबले गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सायं 4:00 बजे पुलिस लाइन उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प होने की संभावना है।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    1
    उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, उप स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कार्यरत एक महिला चिकित्साकर्मी (ANM) का शव डॉक्टर के सरकारी क्वार्टर की सीढ़ियों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान अनीता मीणा के रूप में हुई है। परिजनों ने कानोड़ सीएचसी के ही डॉक्टर सुरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.