Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे स्टेशन परिसर बना सत्ताधारी दल की जागीर, बिना अनुमति के लगाया गया टेंट। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
Lokesh Soni
रेलवे स्टेशन परिसर बना सत्ताधारी दल की जागीर, बिना अनुमति के लगाया गया टेंट। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति के लगाया टेंट, जिम्मेदारों पर उठे सवाल। आबू रोड- रेलवे स्टेशन परिसर में बिना स्टेशन अधीक्षक और उच्च अधिकारियों की अनुमति के टेंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किसी सत्ताधारी पार्टी के नेता के संभावित आगमन को लेकर यह टेंट लगाया गया, लेकिन इसकी आधिकारिक स्वीकृति नहीं ली गई। स्टेशन अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई अनुमति दी है। रेलवे परिसर में इस तरह का अतिक्रमण सुरक्षा और नियमों पर सवाल खड़े करता है। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर किसकी सहमति से यह टेंट लगाया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट मुख्यमंत्री भजनलाल सूवे के पुलिस महकमें के मुखिया डीजीपी राजीव शर्मा के साथ मीटिंग की और कानून और व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए। स्पीकरओम बिरला ने केडीएल के खिलाफ मोर्चा खोल कहां की अव केड़ीएल की गरीब जनता को लूटने की नीति के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।1
- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वल्लभनगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वल्लभनगर सीओ सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मावली सीओ सर्कल को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबले की शुरुआत से ही वल्लभनगर टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और पहले सेट में बेहतरीन तालमेल व मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में मावली टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आक्रमण तेज किया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।1
- Post by Bherulal Damor1
- डूंगरपुर जिले की धंबोला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 37 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था और उस पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धंबोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश तेज की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भुरा उर्फ भुरका पिता पुना डामोर मीणा, उम्र 70 वर्ष, निवासी पलासबोर थाना कागवाणी, जिला झाबुआ (मध्यप्रदेश) है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह पिछले 37 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गलत नाम-पता बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसकी असली पहचान सामने आ गई। 37 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार टॉप-10 अपराधियों में था शामिल 1000 रुपये का इनामी बदमाश झाबुआ (मध्यप्रदेश) से पकड़ा गया पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत अन्य कई पुराने मामलों में फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो वर्षों से अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। पुलिस अधिकारी – “विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1
- धंबोला. धंबोला कस्बे के महादेव कॉलोनी क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जब परेश यादव के घर के सामने एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। स्थानीय लोगों मनी बेन एवं केसर बाई की मौजूदगी में प्रसव प्रक्रिया पूरी कराई गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय और नवजात बछड़े की देखभाल भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाय लावारिस हालत में इधर-उधर घूम रही थी और उसी दौरान उसने बछड़े को जन्म दे दिया। इस घटना ने कस्बे में बढ़ती लावारिस पशुधन की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। मनी बाई ने बताया कि गर्मियों के दिनों में कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते हैं, जिससे वे इधर-उधर भटकते रहते हैं और असुरक्षित परिस्थितियों में अपने बच्चों को जन्म देते हैं। यह न केवल पशुओं के लिए बल्कि आमजन के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग गाय का दूध निकालने तक ही उसकी देखभाल करते हैं और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे लावारिस छोड़ देते हैं। इस प्रकार की प्रवृत्ति न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए और पशुपालकों को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।1
- पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।1
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घासा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध अफीम बरामद की है। घासा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रख्यावल में नाकाबंदी की गई।1
- सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई। गुजरात रोडवेज की बस ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा रामसौर जुना गांव में हुआ। प्रशासक जयंतीलाल डामोर ने बताया कि गांव निवासी कला डामोर (45) पुत्र रूपा डामोर बुधवार शाम को अपने घर से पैदल निकले थे। वे अपने बड़े बेटे की आगामी शादी समारोह की सूचना देने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर से संतरामपुर जा रही गुजरात रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कला डामोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम छा गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़े बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by सुनील कुमार खटीक1