जनगणना 2027 के लिए द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें- प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग *धार, 11 मार्च 2026।* प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग की पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिले से कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों से विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विशेष रूप से राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार Mobile Device Management (End Point Security Solution) के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए शासकीय डिजिटल उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त Digitisation of Legacy Record के अंतर्गत पुराने राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों का शीघ्र डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यवस्थित रूप से सुरक्षित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकें। बैठक में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव द्वारा अनुमोदित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण, अवैध कब्जों की कार्यवाही, भू-अभिलेखों के अद्यतन, नक्शा सुधार तथा ई-रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण की स्थिति, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर राजस्व मामलों की निगरानी करें तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनगणना 2027 के लिए द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें- प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग *धार, 11 मार्च 2026।* प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में आज राजस्व विभाग की पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिले से कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहे। प्रमुख सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों से विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विशेष रूप से राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार Mobile Device Management (End Point Security Solution) के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा करते हुए शासकीय डिजिटल उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त Digitisation of Legacy Record के अंतर्गत पुराने राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों का शीघ्र डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यवस्थित रूप से सुरक्षित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकें। बैठक में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने
के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव द्वारा अनुमोदित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण, अवैध कब्जों की कार्यवाही, भू-अभिलेखों के अद्यतन, नक्शा सुधार तथा ई-रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण की स्थिति, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर राजस्व मामलों की निगरानी करें तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- *इंस्टाग्राम से शुरू हुई मोहब्बत,फाँसी के फंदे पर हुई खत्म..*1
- चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया1
- युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Timli R Meda MedaOfficial1
- देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP1
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- Post by Surendra prasad Dubey1