logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा #JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP

4 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
4 hrs ago

जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा #JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा #JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP
    1
    जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी
सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला
अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा
#JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चतुर्थ चरण के पंचायती राज चुनाव के नामांकन का तीसरा दिन, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 122 नामांकन पत्र दाखिल बदनौर में 37, रायपुर में 39 एवं मसूदा में 46 नामांकन पत्र हुए जमा बदनोर पंचायत समिति के चौथे चरण में होगा मतदान तीन दिनों में 190 उम्मीदवारों ने दाखिल किए कुल 199 नामांकन पत्र आसींद/ ब्यावर, 03 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को 118 उम्मीदवारों ने कुल 122 नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि तीसरे दिन बदनौर पंचायत समिति में 35 उम्मीदवारों ने 37, रायपुर में 37 उम्मीदवारों ने 39 तथा मसूदा पंचायत समिति में 46 उम्मीदवारों ने 46 नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीनों दिनों में अब तक कुल 190 उम्मीदवारों द्वारा 199 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आसींद मंजूर 9413889596
    1
    चतुर्थ चरण के पंचायती राज चुनाव के नामांकन का तीसरा दिन, पंचायत समिति सदस्यों के लिए 122 नामांकन पत्र दाखिल
बदनौर में 37, रायपुर में 39 एवं मसूदा में 46 नामांकन पत्र हुए जमा
बदनोर पंचायत समिति के चौथे चरण में होगा मतदान
तीन दिनों में 190 उम्मीदवारों ने दाखिल किए कुल 199 नामांकन पत्र
आसींद/
ब्यावर, 03 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को 118 उम्मीदवारों ने कुल 122 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने बताया कि तीसरे दिन बदनौर पंचायत समिति में 35 उम्मीदवारों ने 37, रायपुर में 37 उम्मीदवारों ने 39 तथा मसूदा पंचायत समिति में 46 उम्मीदवारों ने 46 नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीनों दिनों में अब तक कुल 190 उम्मीदवारों द्वारा 199 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    7 hrs ago
  • *दिनदहाड़े सांवरिया सेठ मंदिर में अज्ञात चोर ने 2 लाख के चांदी के जेवरात चुराए* देखिए पूरी खबर जी राजस्थान पर आपके पास भी है कोई खबर या सूचना तो कॉल या व्हाट्सएप करे
    1
    *दिनदहाड़े सांवरिया सेठ मंदिर में अज्ञात चोर ने 2 लाख के चांदी के जेवरात चुराए* देखिए पूरी खबर जी राजस्थान पर आपके पास भी है कोई खबर या सूचना तो कॉल या व्हाट्सएप करे
    user_Narayan Lal Gurjar
    Narayan Lal Gurjar
    मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • खाद्य सुरक्षा विभाग का जिले में बड़ा एक्शन, 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज, 250 किलो खराब मावा मौके पर करवाया नष्ट, गणेश उद्योग और श्री गणेश ऑयल पर कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए अजमेर भेजे भीलवाड़ा। दीपावली के त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीमों ने जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा दो प्रतिष्ठानों से कुल 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया गया। वहीं, बनेड़ा ब्लॉक के ग्राम कासोरिया स्थित मावा प्लांट से 250 किलोग्राम खराब एवं अनुपयोगी मावा मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए गए। दो प्रतिष्ठानों से 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भीलवाड़ा स्थित गणेश उद्योग का निरीक्षण कर वहां से 3000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। इसी प्रकार अजमेर रोड स्थित श्री गणेश ऑयल से 2000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मावा प्लांट पर कार्रवाई, 250 किलो खराब मावा नष्ट इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने बनेड़ा ब्लॉक के ग्राम कासोरिया स्थित मावा प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 250 किलोग्राम खराब एवं अनुपयोगी मावा पाया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही संबंधित फर्म को खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शाम की सब्जी मण्डी वार्ड नम्बर 31 में श्री फूड्स का निरीक्षण कर मैदा का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, नीरज मीणा एवं संजय वर्मा, कुलदीप चैधरी, अंकित शर्मा सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    खाद्य सुरक्षा विभाग का जिले में बड़ा एक्शन, 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज, 250 किलो खराब मावा मौके पर करवाया नष्ट, गणेश उद्योग और श्री गणेश ऑयल पर कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए अजमेर भेजे
भीलवाड़ा। दीपावली के त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा टीमों ने जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन कार्रवाई की। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा दो प्रतिष्ठानों से कुल 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया गया। वहीं, बनेड़ा ब्लॉक के ग्राम कासोरिया स्थित मावा प्लांट से 250 किलोग्राम खराब एवं अनुपयोगी मावा मौके पर ही नष्ट करवाया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए गए।
दो प्रतिष्ठानों से 5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भीलवाड़ा स्थित गणेश उद्योग का निरीक्षण कर वहां से 3000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। इसी प्रकार अजमेर रोड स्थित श्री गणेश ऑयल से 2000 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य तेल के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मावा प्लांट पर कार्रवाई, 250 किलो खराब मावा नष्ट
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने बनेड़ा ब्लॉक के ग्राम कासोरिया स्थित मावा प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान करीब 250 किलोग्राम खराब एवं अनुपयोगी मावा पाया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही संबंधित फर्म को खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा शाम की सब्जी मण्डी वार्ड नम्बर 31 में श्री फूड्स का निरीक्षण कर मैदा का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया गया।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता, नीरज मीणा एवं संजय वर्मा, कुलदीप चैधरी, अंकित शर्मा सहित अन्य जांच अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Yogesh Limani
    Yogesh Limani
    Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जय श्री मेवाड़ के राजा जी गढ़बोर चारभुजा नाथ जी को प्रणाम भीलवाड़ा की पावन धरा पर भव्य विवाह हो रहा है
    1
    जय श्री मेवाड़ के राजा जी गढ़बोर चारभुजा नाथ जी को प्रणाम भीलवाड़ा की पावन धरा पर भव्य विवाह हो रहा है
    user_Shankar Mali
    Shankar Mali
    आटो रिक्शा चालक है भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया ‘एक दीया गौ माता के नाम’ का आह्वान भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 3 नवम्बर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया ‘एक दीया गौ माता के नाम’ का आह्वान भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 3 नवम्बर राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के अवसर पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अभियान को लेकर शहर में जनजागरण किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का सद् साहित्य भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर उपस्थित सभी नागरिकों को वितरित किया। विधायक कोठारी ने अयोध्या धाम से श्री रामलला के पावन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व केवल दीप प्रज्वलित करने का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर भी है। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस दीपावली पर गौ माता का पूजन कर उनके सम्मान में ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अवश्य प्रज्वलित करें। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्वदेशी की भावना मजबूत होगी। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के शुभ संकल्प पूर्ण हों, यही मंगलकामना है। विधायक कोठारी ने कहा कि जगत में दो नाम सबसे सुंदर हैं, चाहे कृष्ण कहो या राम। गौ माता एवं श्री नंदी बाबा ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय हैं। गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाना चाहिए। इस अवसर पर विचार परिवार के रविंद्र जाजू, कैलाश सोमानी, भाजपा नेता भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर वी.पी. सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र पाल सिंह सुरास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी हुआ पाठे का विमोचन एवं वितरण विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक ने राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन एवं वितरण भी किया गया। अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी जी महाराज, विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत श्री लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में तहत श्री लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज खड़ेश्वर धाम पर बापू तेज सिंह पुरावत के सानिध्य में गजराज सिंह , मोडु राम गायक, खेमाराम देवासी, किशन सिंह, रामेश्वर दास, राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा का वितरण किया गया। हाथी भाटा आश्रम में महंत संत दास जी महाराज के सानिध्य में लक्ष्मी पूजन के पाठे का वितरण किया गया। रिकोक्षेत्र तृतीय फेज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी मुरारी पांडे के सानिध्य में मीडिया प्रभारी गोविंद पुरोहित, श्यामलाल ,जमुना दास, कालू लाल, कृष्ण गोपाल दवे, कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल, धोलू राम, सांवरमल, राजेश, कमला, रेखा, लीलाराम, व भूराराम की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा वितरण किया गया। आजाद नगर स्थित सगस जी महाराज के स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि बादल सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जाट, दीपेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, शेर सिंह, सूरज जाट, विनोद जाट, बद्रीलाल, अंकित शर्मा, सोनू सोनी, किशन लाल ने श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पाठा वितरित कर इस दिवाली एक दीप गौ माता के नाम पर प्रज्वलित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस दीपावली पर अपने घरों में गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें तथा गौ सेवा, गौ संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
    4
    विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया ‘एक दीया गौ माता के नाम’ का आह्वान

भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण

दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 3 नवम्बर    
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने किया ‘एक दीया गौ माता के नाम’ का आह्वान
भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का किया अभिनंदन, लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर किया वितरण
दीपोत्सव पर गौ माता के पूजन के साथ स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने का दिया संदेश
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 3 नवम्बर                                  राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव के अवसर पर ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अभियान को लेकर शहर में जनजागरण किया जा रहा है। इसी क्रम में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने कार्यालय में भरक ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच का सद् साहित्य भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक कोठारी ने श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन कर उपस्थित सभी नागरिकों को वितरित किया।
विधायक कोठारी ने अयोध्या धाम से श्री रामलला के पावन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व केवल दीप प्रज्वलित करने का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर भी है। राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस दीपावली पर गौ माता का पूजन कर उनके सम्मान में ‘एक दीया गौ माता के नाम’ अवश्य प्रज्वलित करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और स्वदेशी की भावना मजबूत होगी। मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा सभी के शुभ संकल्प पूर्ण हों, यही मंगलकामना है।
विधायक कोठारी ने कहा कि जगत में दो नाम सबसे सुंदर हैं, चाहे कृष्ण कहो या राम। गौ माता एवं श्री नंदी बाबा ठाकुरजी को अत्यंत प्रिय हैं। गौ माता की सेवा, रक्षा और सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्रत्येक परिवार को गौ सेवा के संकल्प के साथ दीपोत्सव मनाना चाहिए।
इस अवसर पर विचार परिवार के रविंद्र जाजू, कैलाश सोमानी, भाजपा नेता भगवान सिंह चौहान, सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर वी.पी. सिंह, पूर्व सरपंच महेंद्र पाल सिंह सुरास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी हुआ पाठे का विमोचन एवं वितरण
विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक ने राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर संत-महात्माओं और गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में श्री लक्ष्मी पूजन के पाठे का विमोचन एवं वितरण भी किया गया।
अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन महाराज, महामंडलेश्वर बाबू गिरी जी महाराज, विधायक अशोक कुमार कोठारी, जिला संत श्री लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नंदलाल साहू एवं जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में  तहत श्री लक्ष्मी पूजन पाठे वितरित किए जा रहे हैं।
इसी के अंतर्गत आज खड़ेश्वर धाम पर बापू तेज सिंह पुरावत के सानिध्य में गजराज सिंह , मोडु राम गायक, खेमाराम देवासी, किशन सिंह, रामेश्वर दास, राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा का वितरण किया गया। हाथी भाटा आश्रम में महंत संत दास जी महाराज के सानिध्य में लक्ष्मी पूजन के पाठे का  वितरण किया गया। रिकोक्षेत्र तृतीय फेज स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पुजारी  मुरारी पांडे के सानिध्य में मीडिया प्रभारी गोविंद पुरोहित, श्यामलाल ,जमुना दास, कालू लाल, कृष्ण गोपाल दवे, कृष्ण कुमार, कृष्ण गोपाल, धोलू राम, सांवरमल, राजेश, कमला, रेखा, लीलाराम, व भूराराम की मौजूदगी में लक्ष्मी पाठा वितरण किया गया। आजाद नगर स्थित सगस जी महाराज के स्थान पर पार्षद प्रतिनिधि बादल सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश जाट, दीपेंद्र सिंह, पराक्रम सिंह, शेर सिंह, सूरज जाट, विनोद जाट, बद्रीलाल, अंकित शर्मा, सोनू सोनी, किशन लाल ने श्रद्धालुओं को लक्ष्मी पाठा वितरित कर इस दिवाली एक दीप गौ माता के नाम पर प्रज्वलित करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि इस दीपावली पर अपने घरों में गौ माता के सम्मान में एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें तथा गौ सेवा, गौ संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक सहभागिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • संभागीय आयुक्त, आईजी अजमेर रेंज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्यावर में किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों का लिया जायजा आसींद/ ब्यावर, 3 नवंबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, आईजी अजमेर रेंज डॉ रवि, जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के साथ जैतारण एवं रास क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आसींद मंजूर 9413889596
    2
    संभागीय आयुक्त, आईजी अजमेर रेंज, जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्यावर में किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण
निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र चुनाव सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
आसींद/
ब्यावर, 3 नवंबर।  पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान के दौरान संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़, आईजी अजमेर रेंज डॉ रवि, जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना ने जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के साथ जैतारण एवं रास क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने  निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही  मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    8 hrs ago
  • पाली रोड पर दो बाइक भीड़ी एक की मौत तीन घायल; गंभीर घायल में दो को किया जोधपुर रेफर, सिगराणी गांव के पास हुआ हादसा सिंगरानी पाली रोड पर दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के सिंगरानी गांव के पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार सोनाई लाखा गांव निवासी श्रवण पुत्र जोगाराम पटेल तनु पुत्री राजाराम अमीषा पटेल पुत्री सरवन राम थे। दूसरी बाइक पर सोनाई लाखा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चंद्राराम मेघवाल था। दोनों की बाइक में सिगरानी गांव पुलिया के निकट एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सोनाई लाखा का निवासी श्रवण पटेल की मौत हो गई। वही भीमाराम व मनीषा को जोधपुर रेफर किया गया।
    1
    पाली रोड पर दो बाइक भीड़ी एक की मौत तीन घायल; गंभीर घायल में दो को किया जोधपुर रेफर, सिगराणी गांव के पास हुआ हादसा
सिंगरानी पाली रोड पर दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन जने घायल हो गए। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के सिंगरानी गांव के पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार सोनाई लाखा गांव निवासी श्रवण पुत्र जोगाराम पटेल तनु पुत्री राजाराम अमीषा पटेल पुत्री सरवन राम थे। दूसरी बाइक पर सोनाई लाखा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चंद्राराम मेघवाल था। दोनों की बाइक में सिगरानी गांव पुलिया के निकट एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सोनाई लाखा का निवासी श्रवण पटेल की मौत हो गई। वही भीमाराम व मनीषा को जोधपुर रेफर किया गया।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.