करपुरवा गाँव में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के तरफ से 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' कार्यक्रम का कैंप लगाया गया l रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के करपुरवा गाँव में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के तरफ से 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' कार्यक्रम का कैंप लगाया गया l कैंप लगाने का उद्देश्य वैसी महिलाओं तक पहुंच बनाना है जो महिलाएं ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र की होकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैँ l महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' (डिस्टि्रक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन) आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रताड़ना या आपातकालीन स्थिति में महिलाएँ इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान: इस अभियान के तहत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को भी गति दी जा रही है। शिविर में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक , फरहत दुर्रानी ने अभिभावकों को अपनी बेटियों को शिक्षित करने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। > "हमारा लक्ष्य है कि कोई भी महिला सहायता के अभाव में असुरक्षित महसूस न करे। 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' के माध्यम से हम प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जा रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुँच सके।" > — जिला प्रशासन, रोहतास > संपर्क सूत्र: अधिक जानकारी के लिए या किसी भी सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 181 या मोबाइल नंबर 9031833969 पर संपर्क किया जा सकता है।
करपुरवा गाँव में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के तरफ से 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' कार्यक्रम का कैंप लगाया गया l रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के करपुरवा गाँव में महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन रोहतास के तरफ से 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' कार्यक्रम का कैंप लगाया गया l कैंप लगाने का उद्देश्य वैसी महिलाओं तक पहुंच बनाना है जो महिलाएं ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र की होकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैँ l महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए 'DHEW
@ YOUR DOORSTEP' (डिस्टि्रक्ट हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन) आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की हिंसा, प्रताड़ना या आपातकालीन स्थिति में महिलाएँ इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान: इस अभियान के तहत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना को भी गति
दी जा रही है। शिविर में उपस्थित जिला मिशन समन्वयक , फरहत दुर्रानी ने अभिभावकों को अपनी बेटियों को शिक्षित करने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। > "हमारा लक्ष्य है कि कोई भी महिला सहायता के अभाव में असुरक्षित महसूस न करे। 'DHEW @ YOUR DOORSTEP' के माध्यम से हम प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जा रहे हैं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुँच सके।" > — जिला प्रशासन, रोहतास > संपर्क सूत्र: अधिक जानकारी के लिए या किसी भी सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर 181 या मोबाइल नंबर 9031833969 पर संपर्क किया जा सकता है।
- मध्य विद्यालय सूर्यपूरा के छात्र-छात्रों को शैक्षणिक जानकारी व व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से विद्यालय की ओर से परिभ्रमण को बोध गया मंगलवार को सुबह 08 बजे हुआ रवाना हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक, सामाजिक और शैक्षणिक जानकारियां प्राप्त कीं। परिभ्रमण दल विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में गया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें पुस्तकीय पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है।साथ में शिक्षक नीरज सिंह, लालबाबू सिंह, शिक्षिका सौम्या राज, साक्षी वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को भ्रमण स्थल के महत्व के बारे में जानकारी दी और अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। परिभ्रमण से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।1
- ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित काराकाट / रोहतास।श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह के अध्यक्षता में पंचायत जयश्री धनहरा अमौना एंव दनवार में ईद-उल-फितर एंव रामनवमी त्योहार को शांतीपूर्ण एंव सौहार्द वातावरण में मनाने हेतू सदभावना समिती की बैठक आयोजित की गई और ग्रामीणों से पर्व को शांतीपूर्ण मनाने हेतू अपील की गई। मौके पर-प्रखंड आपुर्ती पदाधिकारी राहुल सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार,थानाध्यक्ष काराकाट विवेक कुमार ,मुखिया प्रतिनिधी-रितेश सिंह,चिंटु कुमार, भैया जी जितेंन्द्र कमला देवी(धनहरा मुखिया),विकास मित्र पुनम,सरस्वती,संतोष पंचायत सचिव अविनाश कुमार ऐनूल हक इत्यादी सभी ग्रामीण भाग लिए ।4
- Rahul Gandhi sina tane pahuche sansad kya modi bhi aayenge sansad janane ke liye like comment and Sabskribe kare ♥️♥️❣️ kya aise hi lider hona chahiye tha1
- Post by Sunil Yadav1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- दलालों से सतर्क रहे सुरक्षित रहे दलालों का एड्रेस की नहीं बनाया है कुछ पत्रकार दलाल है कुछ समाजसेवी दलाल है आरा भोजपुर4
- प्रखंड प्रमुख ने इफ्तार पार्टी में गिरफ्तार होकर जस्न और भाईचारे का संदेश दिया1
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रस्तावित 02 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। बैठक में अपेक्षित संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि निर्धारित समय पर पर्याप्त सदस्य उपस्थित नहीं होने से बैठक को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की यह बैठक अब आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। बीडीओ ने सभी पंचायत समिति सदस्यों से अगली बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है, ताकि प्रखंड से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। बैठक स्थगित होने से कई प्रस्तावों पर फिलहाल निर्णय टल गया है।1