अघोषित बिजली कटौती और फसल नुकसान के विरुद्ध तिलोई में कांग्रेस का प्रदर्शन फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: प्रदीप सिंहल कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी तिलोई को दिया ज्ञापन अमेठी। विधानसभा क्षेत्र तिलोई में अघोषित बिजली कटौती और मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पैदल मार्च निकालकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद उपजिलाधिकारी तिलोई को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने कहा कि तिलोई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हाल में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस ने प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों और किसानों का जनजीवन प्रभावित है। बारिश ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार तत्काल फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करे। कांग्रेस किसानों और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।” ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बारिश से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीता सिंह, इकबाल अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
अघोषित बिजली कटौती और फसल नुकसान के विरुद्ध तिलोई में कांग्रेस का प्रदर्शन फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार: प्रदीप सिंहल कांग्रेस नेताओं ने उपजिलाधिकारी तिलोई को दिया ज्ञापन अमेठी। विधानसभा क्षेत्र तिलोई में अघोषित बिजली कटौती और मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पैदल मार्च निकालकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद उपजिलाधिकारी तिलोई को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने कहा कि तिलोई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम लोगों के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हाल में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस
ने प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों और किसानों का जनजीवन प्रभावित है। बारिश ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी है। सरकार तत्काल फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दे और बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करे। कांग्रेस किसानों और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।” ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बारिश से प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनीता सिंह, इकबाल अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
- सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र त्रिसुण्डी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, तीन दिन चले कार्यक्रम* *अमेठी।* ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ त्रिसुण्डी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर के आयोजन और सायंकाल वृक्षारोपण के साथ हुआ। मुख्य समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया गया। इस दिन ग्रुप केंद्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सलामी के बाद डीआईजी महोदय ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए सभी को पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सायंकाल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रात्रि में सभी के लिए सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया। सायंकाल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। समारोह का उद्देश्य बल के गौरवशाली इतिहास एवं परम्पराओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों में एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं संगठनात्मक भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।4
- अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।1
- जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जगदीशपुर(अमेठी)। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।4
- डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।2
- चरवाहों की लापरवाही से ट्रेन की चपेट में आई कई बकरियां ,ड्राइवर की सूझबूझ से बचे चरवाहे पूरा मामला अमेठी से सटे जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा के एक गांव का के पास बने रेलवे लाइन का बताया जा रहा है जहां ट्रेन की चपेट में आने से कई दर्जन बकरियां मारी गई ड्राइवर की सूझबूझ से चरवाहों की बची जान सावधान रहें रेल की पटरियों पर जानवर को चराने से बचे साथ ही कुछ लोग शौचालय के रूप में इस्तेमाल करते हैं वो भी सावधान रहें सुरक्षित रहें वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।2
- ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकारियों की हुई मौत। बाल बाल बची महिलाए प्रतापगढ़। रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर 30 से ज्यादा बकरियों की मौत, महिलाएं बाल-बाल बचीं प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र (कुंडा के पास) स्थित 'कृष्णा राम का पुरवा' रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बकरियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। बकरियां चरा रही महिलाएं ट्रेन को आता देख समय रहते ट्रैक से हट गईं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आरपीएफ (RPF) टीम ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक साफ कराया।1
- दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के पूरे जवाहिर सिंह मजरे संग्रामपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। राधेश्याम सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह के घरों से करीब 15 से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। सुबह चंदन सिंह के बड़े भाई का बेटा कार्तिक सिंह शौचालय जा रहा था, तभी उसकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने परिजनों, ग्राम प्रधान व चचेरे भाई इन्द्रभान सिंह रिंकू को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीआरवी टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सूचना पर हल्का दरोगा विनोद तिवारी भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। तहरीर के मुताबिक चोरों ने पहले राधेश्याम सिंह के घर का ताला तोड़ा। वहां से उन्हें एक सब्बल मिला, जिसे कपड़े में पकड़कर चंदन सिंह के घर ले गए और ताला तोड़कर चोरी की। चोर अंगूठी, पायल, बिछुआ समेत अन्य आभूषण ले गए। घटना के समय दोनों घरों में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4