अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
- अमेठी तहसील में विराजे गणपति बप्पा, आरती-पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल अमेठी तहसील में गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना अमेठी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के दिन प्रातःकाल से दिनभर प्रतिमा स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहा। इसी क्रम में अमेठी तहसील परिसर में भी विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। बुधवार सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से तहसील परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा स्थापित कर धार्मिक आयोजन शुरू किए हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।1
- जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जमीनी विवाद में मारपीट, युवक घायल, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, निर्माण कार्य को लेकर विवाद का आरोप, जगदीशपुर(अमेठी)। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के सिधयांवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि निर्माण कार्य रोकने के लिए पहुंचने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें युवक घायल हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाई स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।4
- डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह अमेठी। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार जी की जयंती के अवसर पर प्रजापति समाज प्रतिभा एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में समाज की प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी अनुराग प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान करने का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करना और वरिष्ठजनों के अनुभव एवं योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे बढ़कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से युवाओं का उत्साह बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और बेहतर प्रयास करते हैं। वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। मुख्य अतिथि विधायक महाराजी प्रजापति ने सम्मानित प्रतिभाओं और वरिष्ठजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार जताया।2
- नशे में ई-रिक्शा चलाने का आरोप, पाइप लदा ई-रिक्शा सड़क किनारे पलटा अमेठी। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में सड़क पर पाइप लादकर जा रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक को चोटें आईं। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पर पाइप लादकर चालक अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में यादव चूना के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे में चालक को चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की मदद की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।4
- *ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ त्रिसुंडी, अमेठी का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया *अमेठी।* ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिसुंडी अमेठी का 19वां स्थापना दिवस सोमवार दिनांक 15/09/2026 को मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 15/09/2026 को ग्रुप केन्द्र परिसर में एक भव्य मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईजी श्री मदन कुमार द्वारा किया गया। मेले में अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड पर मुख्य अतिथि श्री मदन कुमार, डीआईजी ग्रुप केन्द्र अमेठी को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद डीआईजी महोदय द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया गया। संध्या में खेल-कूद प्रतियोगिता एवं रात्रि में बड़े खाने का आयोजन किया गया है।4
- प्रभारी मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत का लिया जाएगा संकल्प जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ-प्रभारी मंत्री अमेठी।उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री तथा जनपद अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.,मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा,सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का एक व्यापक जनआंदोलन है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ थीम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प के प्रतीक स्वरूप सायं 7 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों सहित आम नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों,सरकारी भवनों,विकास परियोजनाओं,सार्वजनिक स्थलों तथा आवासों पर दीप जलाकर राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागिता करेंगे।साथ ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों,युवाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से ‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ अपने फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने की अपील भी की गई है।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड में एक सप्ताह तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को उनके द्वार पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करें। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।इनमें ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’ डिजिटल एवं रील्स अभियान, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के संग-राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों का अद्यतन एवं प्रमाणिक डाटा बैंक तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसंपर्क गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सटीक आंकड़ों का होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों के चिन्हीकरण, रूट व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार तथा विभागीय समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न सामाजिक संगठन एकजुट होकर इस अभियान में सहभागिता करेंगे, तभी विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिम्मेदारी, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि अमेठी जनपद इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रदेश में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।1
- हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल हर मंगलवार जामो रोड पर गूंजते हैं हनुमान जी के जयकारे सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण से भक्तिमय होता है माहौल गौरीगंज (अमेठी)। शहर के जामो रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय युवाओं की पहल पर मंदिर परिसर में हर मंगलवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते हैं। आयोजन के मुख्य संयोजक बबलू दुबे अपने साथी मित्रों के साथ मिलकर इस सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक रूप से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। आयोजक बबलू दुबे ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को भक्ति एवं सेवा के मार्ग से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से सभी मित्रों ने हर मंगलवार को नियमित रूप से सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण का संकल्प लिया है। इसमें क्षेत्रवासियों का भी लगातार सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो जाता है। पाठ के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बनने के साथ लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।2
- हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रीकृष्ण की बरही पर भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अमेठी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी के बाद मंगलवार को अमेठी के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बरही का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी, सब्जी और नुक्ती का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार भंडारा देर रात 11 बजे तक चलेगा। करीब 4,500 श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। शाम होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर में पहुंचे और जमीन पर बैठकर हरे पत्तल में बरही का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद रही।1