logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत सेवापुरी। आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का कार्य मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संबंधित विभाग ने शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लंबे समय से परेशानी झेल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर लहिया बाजार के समीप जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती थी। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते थे और हादसे की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद मंगलवार को विभाग की ओर से गड्ढों को पेचिंग कर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई। लोगों का कहना है कि सड़क के दुरुस्त हो जाने से आवागमन सुगम होगा और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

10 hrs ago
user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत लहिया बाजार के समीप सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत सेवापुरी। आराजी लाइन विकासखंड के लहिया बाजार के समीप देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का कार्य मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संबंधित विभाग ने शुरू करा दिया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से लंबे समय से परेशानी झेल रहे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देहली विनायक-लहरतारा मार्ग पर लहिया बाजार के समीप जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती थी। हल्की बारिश होते ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते थे और हादसे की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क की बदहाल स्थिति की ओर संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके बाद मंगलवार को विभाग की ओर से गड्ढों को पेचिंग कर सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। मरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई। लोगों का कहना है कि सड़क के दुरुस्त हो जाने से आवागमन सुगम होगा और वाहन चालकों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अखिलेश यादव की तस्वीर वाले पोस्टर पर सपा ने जताई आपत्ति, जांच की मांग
    1
    अखिलेश यादव की तस्वीर वाले पोस्टर पर सपा ने जताई आपत्ति, जांच की मांग
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एशियाड 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पोडियम पर गूंजा राष्ट्रगान, कप्तान हरमनप्रीत की टीम ने जीता गोल्ड पहली बार एशियाड में बजी राष्ट्रगान की धुन, तिरंगा शान से लहराया, पूरे देश में जश्न एशियाड 2026 से पूरे देश के लिए गर्व की खबर आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। इस जीत का सबसे सुनहरा पल वो था जब विजयी पोडियम पर देश की बेटियां खड़ी हुईं, सभी के गले में गोल्ड मेडल था और पहली बार एशियाड में भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजी। हौले-हौले तिरंगा ऊपर गया और पूरे स्टेडियम में "भारत माता की जय" गूंज उठी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि पूरे देश का "हर मन" जीत लिया। पोडियम पर गर्व से मुस्कुराती हरमनप्रीत कौर की तस्वीर आज हर भारतीय के दिल में बस गई है। प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने टीम को बधाई दी है। यह जीत महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल है।
    1
    एशियाड 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, पोडियम पर गूंजा राष्ट्रगान, कप्तान हरमनप्रीत की टीम ने जीता गोल्ड
पहली बार एशियाड में बजी राष्ट्रगान की धुन, तिरंगा शान से लहराया, पूरे देश में जश्न
एशियाड 2026 से पूरे देश के लिए गर्व की खबर आई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है।
इस जीत का सबसे सुनहरा पल वो था जब विजयी पोडियम पर देश की बेटियां खड़ी हुईं, सभी के गले में गोल्ड मेडल था और पहली बार एशियाड में भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजी। हौले-हौले तिरंगा ऊपर गया और पूरे स्टेडियम में "भारत माता की जय" गूंज उठी।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि पूरे देश का "हर मन" जीत लिया। पोडियम पर गर्व से मुस्कुराती हरमनप्रीत कौर की तस्वीर आज हर भारतीय के दिल में बस गई है।
प्रधानमंत्री सहित तमाम नेताओं ने टीम को बधाई दी है। यह जीत महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी मिसाल है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कलम के तेज धार से परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में घर-दुकान तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध अयोध्या। अयोध्या नाका स्थित हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान-दुकान तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि कार्रवाई से पहले समुचित पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था। प्रशासन ने देर रात कार्रवाई कर लोगों को सामान हटाने का अवसर तक नहीं दिया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि विकास के नाम पर मानवीय संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए और प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा व पुनर्वास मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बबलू सहित अन्य मौजूद रहे।
    4
    कलम के तेज धार से
परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में घर-दुकान तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध
अयोध्या। 
अयोध्या नाका स्थित हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान-दुकान तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि कार्रवाई से पहले समुचित पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था। प्रशासन ने देर रात कार्रवाई कर लोगों को सामान हटाने का अवसर तक नहीं दिया।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि विकास के नाम पर मानवीय संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए और प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा व पुनर्वास मिलना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बबलू सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हाईवे पर अतिक्रमण, राहगीरों को परेशानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता हरीशचंद्र पटेल वाराणसी
    1
    लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हाईवे पर अतिक्रमण, राहगीरों को परेशानी
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता हरीशचंद्र पटेल वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लहरतारा वाराणसी मे दस दिन से पीने का पानी बरबाद हो रहा वाराणसी मे गेल की तरफ से पूरे शहर में खुदाई का काम चल रहा पर हर जगह खुदाई के बाद पीने के पानी की लाइन को काट कर छोड़ दिया है। जिस वजह से जल की बरबादी हो रहा है और नगर निगम वाराणसी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
    1
    लहरतारा वाराणसी मे दस दिन से पीने का पानी बरबाद हो रहा 
वाराणसी मे गेल की तरफ से पूरे शहर में खुदाई का काम चल रहा पर हर जगह खुदाई के बाद पीने के पानी की लाइन को काट कर छोड़ दिया है।
जिस वजह से जल की बरबादी हो रहा है और नगर निगम वाराणसी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
    user_आवाज News
    आवाज News
    Nurse सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में कलाकार सम्मानित प्रयागराज सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान न्यूज टू इंडिया से संवाददाता प्रांजल त्रिपाठी की खास रिपोर्ट त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में सम्मानित हुए कलाकार, सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान प्रयागराज, ललिता ट्रस्ट गोरखपुर और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सम्मानित हुए इस आयोजन के मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन एवं संस्कृति कर्मी-समाजसेवी अचिंत्य लाहिरी थे, कार्यक्रम में पहली बार स्वर्गीया अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान-2026 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा को डॉ रोली बिंदल लाठ एवं ललिता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ भारत भूषण द्वारा प्रदान किया गया सुदेश शर्मा की अनुपस्थिति में यह सम्मान, मोमेंटो और धनराशि का चेक और अंगवस्त्र उनके प्रतिनिधि नारायण आर्ट अकादमी के डायरेक्टर डॉ रवीन्द्र कुशवाहा को दिया गया कार्यशाला में प्रख्यात कवयित्री सुधा मोदी, डॉ वी.के.सिंह, डॉ रोली बिंदल लाठ, श्रीलंका के कलाकार कोपाला पिल्लई माथिसकुमार, सुथर्शन, जगदीश कुमार, अजीत वर्मा, मनोज पवार, डॉ एम.सी.बागोड़ी, डॉ रवीन्द्र कुशवाहा, डॉ सुदीप्ता बी.भूषण सहित कई कलाकारों को मोमेंटो एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 4 वर्षीय सबसे कम उम्र के चित्रकार सारांश शिवानील को भी सम्मानित किया गया प्रख्यात चित्रकार डॉ. भारत भूषण को नारायण आर्ट अकादमी प्रयागराज के डायरेक्टर रवीन्द्र कुशवाहा द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
    1
    त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में कलाकार सम्मानित प्रयागराज सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता प्रांजल त्रिपाठी की खास रिपोर्ट 
त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में सम्मानित हुए कलाकार, सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान प्रयागराज, ललिता ट्रस्ट गोरखपुर और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सम्मानित हुए इस आयोजन के मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन एवं संस्कृति कर्मी-समाजसेवी अचिंत्य लाहिरी थे, कार्यक्रम में पहली बार स्वर्गीया अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान-2026 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा को डॉ रोली बिंदल लाठ एवं ललिता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ भारत भूषण द्वारा प्रदान किया गया सुदेश शर्मा की अनुपस्थिति में यह सम्मान, मोमेंटो और धनराशि का चेक और अंगवस्त्र उनके प्रतिनिधि नारायण आर्ट अकादमी के डायरेक्टर डॉ रवीन्द्र कुशवाहा को दिया गया कार्यशाला में प्रख्यात कवयित्री सुधा मोदी, डॉ वी.के.सिंह, डॉ रोली बिंदल लाठ, श्रीलंका के कलाकार कोपाला पिल्लई माथिसकुमार, सुथर्शन, जगदीश कुमार, अजीत वर्मा, मनोज पवार, डॉ एम.सी.बागोड़ी, डॉ रवीन्द्र कुशवाहा, डॉ सुदीप्ता बी.भूषण सहित कई कलाकारों को मोमेंटो एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 4 वर्षीय सबसे कम उम्र के चित्रकार सारांश शिवानील को भी सम्मानित किया गया प्रख्यात चित्रकार डॉ. भारत भूषण को नारायण आर्ट अकादमी प्रयागराज के डायरेक्टर रवीन्द्र कुशवाहा द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान-2026: 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
    1
    सेवा संकल्प अभियान-2026: 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कलम के तेज धार से प्रभावित परिवारों की होगी पुनर्वास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति देखी और प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात में मानकों के उल्लंघन के आरोपों पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुछ कार्रवाई टाली जा सकती थी। जिन परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास और दुकान प्रभावितों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक कर सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। विधायक ने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग निर्माण पूरा करने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन प्रभावितों की परेशानी का दुख है। भविष्य में कार्रवाई से पहले लोगों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता सहित प्रभावित परिवार मौजूद रहे।
    4
    कलम के तेज धार से
प्रभावित परिवारों की होगी पुनर्वास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या। 
चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति देखी और प्रभावितों की समस्याएं सुनीं।
विधायक ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात में मानकों के उल्लंघन के आरोपों पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि कुछ कार्रवाई टाली जा सकती थी। जिन परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास और दुकान प्रभावितों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक कर सभी मुद्दों पर चर्चा होगी।
विधायक ने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग निर्माण पूरा करने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन प्रभावितों की परेशानी का दुख है। भविष्य में कार्रवाई से पहले लोगों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता सहित प्रभावित परिवार मौजूद रहे।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • वाराणसी के शिवपुर में युवती से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार न्यूज टू इंडिया से संवाददाता बिपूल गुप्ता की खास रिपोर्ट वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत शिवपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह सफलता हासिल की है पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सागर को चांदमारी रिंग रोड अंडरपास से धर दबोचा 34 वर्षीय आरोपी सागर कानूडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    वाराणसी के शिवपुर में युवती से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता बिपूल गुप्ता की खास रिपोर्ट 
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत शिवपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर यह सफलता हासिल की है पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सागर को चांदमारी रिंग रोड अंडरपास से धर दबोचा 34 वर्षीय आरोपी सागर कानूडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.