*लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में 6 केन्द्रों पर शामिल होंगे 1765 परीक्षार्थी* ---------------- म.प्र. लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को दो सत्रों में जिले के 6 परीक्षा केन्द्रों पर राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में कुल 1765 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय पर शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय बायपास रोड में 300, शासकीय मनहर कन्या उ.मा. विद्यालय में 320, शासकीय आर.पी. उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 में 250, छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (कला भवन) में 350, शासकीय आर.पी. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय में 301 तथा महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उ.मा. विद्यालय में 244 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2ः15 बजे से शाम 4ः15 बजे तक निर्धारित है। कलेक्टर ऊषा परमार ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं संपर्क के लिए कलेक्टर कार्यालय पन्ना के एनआईसी कक्ष क्रमांक 55 में कंट्रोल रूम स्थापित करने संबंधी आदेश जारी किया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7701078469 है। प्रभारी जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस तरूण चौरसिया 8517061810 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे से सभी परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक के लिए कंट्रोल रूम में पटवारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक ग्रेड तीन पियूष डे एवं भृत्य राजेन्द्र अहिरवार की ड्यूटी भी लगाई गई है। नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कंट्रोल रूम में समय पर उपस्थित रहकर प्राप्त सूचनाओं से अपर कलेक्टर एवं पीएससी परीक्षा 2026 के नोडल अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे को अवगत कराया जाएगा। जिला कलेक्टर ने परीक्षा के दृष्टिगत कार्यालयीन व वित्त संबंधी कार्यों के संपादन के लिए भी तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की है। इनमें सहायक ग्रेड तीन आशीष कुमार रैकवार, सत्यम रेले एवं अजीत सिंह तथा भृत्य मिलन प्रजापति एवं संतराम प्रजापति शामिल हैं। इन कर्मचारियों को 25 अप्रैल से 26 अप्रैल को परीक्षा समाप्ति एवं गोपनीय सामग्री इंदौर भेजे जाने तक वरिष्ठ लिपिक शाखा कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहकर परीक्षा संबंधी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी ऑनलाइन जानकारी आयोग के पोर्टल पर रिपोर्ट फीडिंग के दृष्टिगत जिला ई-गवर्नेंस कार्यालय पन्ना में सहायक ग्रेड तीन नेहा चौरसिया एवं कार्यालय सहायक अंशुल साहू की ड्यूटी तय कर ई-गवर्नेंस जिला प्रबंधक के निर्देश में सभी ऑनलाइन जानकारी पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। *विशेष वाहक दल का गठन* लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिला कोषालय पन्ना से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने व परीक्षा समाप्ति पश्चात वापस जिला कोषालय में जमा कराने के लिए विशेष वाहक दल का गठन भी किया गया है। परीक्षा केन्द्र मॉडल स्कूल एवं आर.पी. उत्कृष्ट विद्यालय में प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रेषण का दायित्व जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य को सौंपा गया है। कार्य में सहयोग के लिए सहायक ग्रेड तीन धर्मेन्द शर्मा एवं भृत्य अरविंद सिंह खंगार की ड्यूटी निर्धारित की गई है। इसी तरह कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बी.के. रिछारिया छत्रसाल महाविद्यालय एवं मनहर कन्या स्कूल में गोपनीय सामग्री भिजवाने के लिए उत्तरदायी होंगे। सहयोगी कर्मचारी के रूप में सहायक ग्रेड तीन भूपेन्द्र कुमार खैरवार एवं भृत्य जगतलाल कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र आर.पी. स्कूल क्रमांक 2 एवं महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी स्कूल में गोपनीय सामग्री प्रेषण का दायित्व जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश सिंह को सौंपा गया है। सहायक ग्रेड तीन संतोष राय एवं भृत्य अयोध्या कुम्हार कार्य में सहयोग करेंगे।

- *महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पन्ना (म.प्र.)* *वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न* _पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश_ *पन्ना* - नगर की गौरवमयी शैक्षणिक संस्था महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। *कार्यक्रम का शुभारंभ* सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि मीना राजे परमार (जिला पंचायत अध्यक्ष), डॉ. राजेश वर्मा (गुनौर विधायक), माननीया प्रियदर्शनी देवी (संस्था अध्यक्ष), माननीया कृष्णा कुमारी (संस्था सचिव) एवं समर बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना सामूहिक नृत्य के साथ प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। *सांस्कृतिक कार्यक्रम* सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में - डिस्को दीवाने, पन्ना को हीरा, महाभारत एक्ट, चले जैसे हवाएँ, सौदा खरा-खरा, बोल न हल्के-हल्के, युगों की व्याख्या, पर्यावरण संरक्षण, एक दो तीन, कवि सम्मेलन, ऑपरेशन सिंदूर, द स्टेज क्वीन, मोरी बहु हिरानी है, एवं धुरंधर का शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। *प्रतिभा सम्मान* संस्था प्राचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा एल.के.जी. से 12वीं तक की प्रवीण्य सूची में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं तथा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। *अतिथियों का उद्बोधन* - *मीना राजे परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष*: छात्र-छात्राओं के सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जिससे सर्वांगीण विकास हो सके। - *डॉ. राजेश वर्मा, गुनौर विधायक*: कार्यक्रमों को देख कर प्रबंध समिति एवं शिक्षक परिवार की प्रशंसा की जिन्होंने छात्र-छात्राओं की कला को निखारने का मंच प्रदान किया। साथ ही संस्था की प्रगति की कामना की। - *प्रियदर्शनी देवी, संस्था अध्यक्ष एवं कृष्णा कुमारी, सचिव*: सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा की, साथ ही चयनित कार्यक्रमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। *उपस्थिति* इस अवसर पर शिक्षा विभाग से पुष्पराज सिंह परमार, सुरेश सौरव (कवि) के साथ नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार व्यक्त भवानी दीन पटेल (व्याख्याता हिंदी) के द्वारा एवं कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी पहलवान सिंह के द्वारा किया गया।4
- आओ हीरा नगरी पन्ना दिखाएँ | पन्ना का गौरवशाली दर्शन1
- वीडियो देखकर आपको आशीष चंचलक हो जाएंगे क्योंकि इस वीडियो में देखे रोमांचक करना वीडियो शेयर कैसे शिकार करता है अपने खाने के लिए1
- भव्यता व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव अजयगढ़ के किशनपुर से निकली भगवान की भव्य शोभायात्रा अजयगढ़:-अजयगढ़ में आज विप्र कुल भूषण व भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव बड़े ही भव्यता व हर्षौल्लास के साथ ओर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया इस अवसर पर अजयगढ़ के बाघराजन में पूजा अर्चना व हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसके उपरांत आए हुए सभी विप्र बंधुओं के द्वारा सुंदरकांड का पाठ व स्वस्तिवाचन किया गया।इस दौरान नगर व ग्रामीण की विप्र समाज के सम्माननीय व्यक्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।इस दौरान ग्राम किशनपुर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रथ में विराजित भगवान परशुराम बहुत ही भव्य लग रहे थे।शोभायात्रा अजयगढ़ के माधोगंज,जय स्तंभ,बरियारपुर रोड,कछीयाना,छोटे स्टैंड,त्रिवेणी चौराहा,काली माता मंदिर, खोए मोहल्ले से होते हुए बघराजन मंदिर में समाप्त हुई।शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया इसी के तहत कालीमाता मंदिर में यात्रा में शामिल विप्रजनों का शानदार स्वागत किया गया।जहां पर भगवान का जन्मोत्सव संपन्न हुआ।विप्र बंधुओं के द्वारा बताया गया कि प्रदोष काल के दौरान तृतीया तिथि होती है।उस दिन ही परशुराम जयन्ती मनाई जाती है भगवान परशुराम के हाथ का फरसा वह दंड विधान है जिससे अत्याचारी अपना आचरण विधि के अनुरूप रखते हैं। न्याय बिना शक्ति के कभी लागू नहीं हो सकता। भगवान परशुराम की शक्ति के साथ अबद्धता न्याय स्थापित करने के लिए ही थी,उन्होंने अपने परशु द्वारा जीती गई पृथ्वी कभी अपने उपभोग के लिए नही रखी। न्याय का तकाजा यही है कि आप शक्ति के न्यासी होते हैं मालिक नही,जब भगवान राम न्याय की रक्षा हेतु अवतरित हुए तो परशुराम ने अपनी शक्ति उन्हे हस्तांतरित कर दी।अनुसुइया, लोपामुद्रा से लेकर अम्बा तक वह नारी को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे।सहस्त्रबाहु जब दत्तात्रेय द्वारा शक्ति मिलने के बाद दंभ में आकर अत्याचारी हो गया,रावण को हराने के बाद उसे लगा कि इस धरती पर केवल उसी का अधिकार है।जब उसने गायों के लालच में जमदग्नि के आश्रम पर हमला किया और ऋषि के पुत्रों समेत मार कर अग्नि कुंड में डाल दिया और गए हांक ले गया,तब राम आवेश में आए और परशु धारण कर परशुराम हुए।कार्यक्रम के दौरान विप्र समूह के द्वारा महिला शक्ति सहित परीक्षा में तहसील का नाम बढ़ाने वाले बालक बालिकाओं का सम्मान भी किया गया।इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी,जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज रवि रावत,ब्राह्मण समाज तहसील अध्यक्ष जन्मेजय अरजरिया,वरिष्ठ राम औतार तिवारी, प्रमोद तिवारी,माता प्रसाद तिवारी,संजय सुल्लेरे,पीयूष शुक्ला, योगेंद्र धुरिया,अवध तिवारी,पंकज धुरिया,भोला गौतम, रवि तिवारी,अंकित,दीपक तिवारी,रामभुवन मिश्रा,ओम शुक्ला, प्रबल नारायण,पंकज मिश्रा,द्वारिका प्रसाद उपाध्याय सहित युवा शक्ति के रूप में विवेक तिवारी,वीरेंद्र तिवारी,हिमांशू तिवारी,पंकज मिश्रा,सोलू पांडे,शिवम रावत,शनि रावत,ऋषभ, तरुण पाठक, कृष्ण,कपिल तिवारी,महिला शक्ति में प्रभा मिश्रा, किरण तिवारी सहित बड़ी संख्य में वरिष्ठ,कनिष्ठ व महिला शक्ति उपस्थित रही।4
- मध्य प्रदेश प्रदेश टॉपर कु प्रतिभा सिंह सोलंकी के द्वारा कक्षा दसवीं में 500 में से 499 अंक मध्य प्रदेश में पहला स्थान अर्जित कर समूचे जिले एवं मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया किसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी ने फोन के माध्यम से प्रदेश टॉपर कुमारी प्रतिभा सिंह सोलंकी को प्रदेश में टॉपर आने पर शुभकामनाएं देते हुए जल भविष्य की कामना की1
- गढ़ीपड़रिया में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह का भावविभोर कर देने वाला प्रसंग गढ़ीपड़रिया में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रुक्मिणी विवाह का पावन प्रसंग श्रद्धालुओं के लिए भावनाओं से भरा अविस्मरणीय क्षण बन गया। जैसे ही रुक्मिणी जी और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विवाह का वर्णन प्रारंभ हुआ, पूरा कथा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जो श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा व्यास पं. जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण शैली में रुक्मिणी जी की अटूट भक्ति, प्रेम और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण का अत्यंत सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रुक्मिणी जी ने दृढ़ विश्वास और अटूट श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मिणी हरण और विवाह का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं कई भक्तों की आंखें भावुक होकर नम हो गईं। कथा श्रोता रामभागत विश्वकर्मा सहित समस्त श्रद्धालु इस दिव्य प्रसंग का रसपान कर भक्ति में लीन नजर आए। रुक्मिणी विवाह का यह प्रसंग श्रद्धा, प्रेम और अटूट विश्वास का संदेश देता है, जिसने सभी के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।4
- अमानगंज सिमरिया रोड की हालत खराब jk सीमेंट के बड़े-बड़े ट्रक ट्रेला उड़ा रहे धूल ओर क्षेत्र में फेल रहा बहुत सारा प्रदूषण आम लोगों को आने-जाने में होती है बड़ी कठिनाई1
- टाइगर ने कैसे किया हीरोइन का शिकार अपना भोजन पानी के लिए हिरण का किया शिकार लेकिन इस तरीके से भोजन करती नजर आ रहा बानराज टाइगर को यदि भोजन के लिए करना होता है तो वह ज्यादातर हिरण का शिकार करते हैं पूरे जंगल में कहीं ना कहीं आपको हिरण और अधिक संख्या में नजर आएंगे अगर कहीं पर टाइगर आ जाता है तो उनको देखकर रफ्तार पकड़ लेते हैं हिरण लेकिन दौड़ने के बाद भी शेर का शिकार हो जाती है ऐसा ही कुछ इस वीडियो में दिख रहा है कि टाइगर ने शिकार कर लिया है1