गुमला *नाबालिक छात्रा ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम, प्रेम प्रसंग की चर्चा* चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कसीरा ग्राम से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बिरंगाटोली, सिमडेगा की रहने वाली थी और अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने इसी वर्ष 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है और मां दिल्ली में रहकर जीविकापर्जन करती है। परिजनों ने दिन में करीब दो-तीन घंटे तक छात्रा को आसपास नहीं पाया, तो खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सभी उसके कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है की छात्रा का बगल के एक गांव के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और आशंका जताई जा रही है की छात्रा ने प्रेम प्रसंग मामले में ही आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
गुमला *नाबालिक छात्रा ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम, प्रेम प्रसंग की चर्चा* चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कसीरा ग्राम से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बिरंगाटोली, सिमडेगा की रहने वाली थी और अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने इसी वर्ष 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा के पिता की मौत हो चुकी है और मां दिल्ली में रहकर जीविकापर्जन करती है। परिजनों ने दिन
में करीब दो-तीन घंटे तक छात्रा को आसपास नहीं पाया, तो खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सभी उसके कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो छात्रा ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है की छात्रा का बगल के एक गांव के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और आशंका जताई जा रही है की छात्रा ने प्रेम प्रसंग मामले में ही आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
- Post by Dipak gupta2
- सिसई: हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय विक्रम संवत 2083 के मौके पर सिसई में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर से निकलकर मेन रोड होते हुए चौक पहुंची इसके बाद थाना रोड के स्टेच्यू लोहरा उरांव से वापस होते हुए विद्या मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी में हिन्दू नव वर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय, भारतीय संस्कृति परंपरा अमर रहें, जैसे नारे लगाए जा रहे थे। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, सभी आचार्य, आचार्या, स्कूली बच्चों के साथ गणमान्य लोग मौजूद थे1
- सिसई (गुमला)। विक्रम संवत् 2083 हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के द्वारा पथ संचलन कर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें विभाग संघसंचालक साहु प्रकाश लाल, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आनंद साहु, आशीष यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल। इस दौरान विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा "अनेकता में एकता" और सद्भावना का संदेश देते हुए पथ संचलन किया जा रहा था। वहीं वन्दे मातरम्, भारत माता की जय व विक्रम संवत् हिन्दी नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामना संदेश से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा। यह शोभायात्रा विद्या मंंदिर के प्रांगण से शुभारंभ किया गया जो मेन रोड, ब्लॉक चौक, बसिया रोड, थाना रोड होते हुए लॉन्स नायक शहीद कैप्टन लोहरा उरांव चौक तक गया और फिर वापस विद्या मंंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, आचार्य बदरी नारायण सिंह, कमल सिंह,विक्रम गुप्ता, मृत्युंजय मिश्रा, नाथू भगत, आचार्या सरिता मुखर्जी सहित सभी भैया बहनें उपस्थित थे।4
- चैनपुर: अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर वन प्रमंडल की टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाईवा को जब्त किया। यह वाहन अवैध रूप से डोका पत्थरों से लदा हुआ पाया गया।1
- चैनपुर में रामनवमी एवं चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश शोभायात्रा।1
- उगरा भगत टोली में पीसीसी पथ निर्माण में अनियमिता की शिकायत के पश्चात निर्माण कार्य बंद सुधार के बाद होगा आरम्भ1
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सदन कसीरा में आज एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान अनुप कुल्लू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिमडेगा जिले के गरज बिरंगा टोली की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने मामा के घर सदन कसीरा में रह रही थी।1
- Post by Dipak gupta2