Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री शनि देव दरबार , सेवा ही संकल्प है भावी जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता ऊंचाहार तृतीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊंचाहार रायबरेली #viral #reels #instagood #trending #nonfollowers1
- रेलवे की मनमानी: हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने पहुंचे अधिकारी, तीन घंटे तक बंधक बने रहे हजारों छात्र, अभिभावकों का हंगामा,,, ऊंचाहार, रायबरेली। रेलवे की तानाशाही का बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने नगर के प्रतिष्ठित एवं शासन द्वारा वित्तपोषित हरनारायण इंटर कॉलेज के मुख्य गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की, जिसके चलते विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं करीब तीन घंटे तक परिसर के अंदर कैद रहे। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके से खिसक गए। हरनारायण इंटर कॉलेज का मुख्य द्वार रेलवे लाइन की ओर खुलता है। वर्षों से छात्र, शिक्षक और कर्मचारी रेलवे लाइन के किनारे बने कच्चे रास्ते से ही विद्यालय आते-जाते हैं। हाल ही में हुई भारी बरसात के कारण रास्ते में जलभराव हो गया, जिससे मजबूरी में छात्रों को पगडंडी छोड़कर पटरी के किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा था। इसी को आधार बनाकर रेलवे ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर मुख्य गेट बंद करने का फरमान सुना दिया। कॉलेज प्रबंधन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए रेलवे से कुछ माह का समय मांगा था, लेकिन रेलवे ने मानवीय पहलू को अनदेखा कर दिया। मंगलवार दोपहर रेलवे के अधिकारी जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर गेट पर मिट्टी डालकर उसे बंद करने पहुंच गए। उस समय हजारों छात्र कक्षाओं में थे। गेट बंद होते ही अफरा-तफरी मच गई। अंदर छात्र कैद हो गए और बाहर छुट्टी का इंतजार कर रहे अभिभावक परेशान हो गए। अभिभावकों के विरोध और हंगामे को बढ़ता देख रेलवे अधिकारी बिना कार्रवाई पूरी किए ही मौके से भाग निकले, जिसके बाद छात्रों को बाहर निकाला जा सका। कॉलेज प्रबंधन और अभिभावकों ने रेलवे की इस कार्रवाई को छात्र विरोधी बताया है और जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।1
- लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, परखच्चे उड़े ऊंचाहार, रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाईपास स्थित नौवनहार के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के बाईपास पर कथित तौर पर रॉन्ग साइड से होकर कलकत्ता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से हरिद्वार जा रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से जा रहे ट्रक का चालक नशे की हालत में था। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई और कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और ऊंचाहार कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।1
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार जगतपुर, रायबरेली। थाना जगतपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी अरविंद पटेल पुत्र दिनेश निवासी पूरे लालजी का पुरवा, मजरे खेरहनी पहाड़गढ़, थाना जगतपुर ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जगतपुर पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर शारदा नहर पुलिया के पास से आरोपी अरविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां और मुख्य आरक्षी विक्रमजीत यादव शामिल रहे।1
- सीतापुर: 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वालाशी दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में घायल, टॉफी का लालच देकर खेत में ले गया था आरोपी सीतापुर: 5 साल की मासूम से दरिंदगी करने वालाशी दरिंदा पुलिस मुठभेड़ में घायल, टॉफी का लालच देकर खेत में ले गया था आरोपी सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अवधराम उर्फ भोला शंकर के रूप में हुई है। यह हैवान इलाके में एक मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर सुनसान खेत में ले गया था, जहाँ उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मौके से फरार चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई और 'लंगड़ा' करने की दास्तान वारदात के बाद से ही पुलिस और एसओजी (SOG) की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। पुलिस को जब आरोपी की लोकेशन का पता चला, तो उसे घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी अवधराम उर्फ भोला शंकर के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।1
- कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ले में कोर्ट से लौटने के बाद एक किशोर का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर पर गांव की एक लड़की को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह करीब तीन महीने जेल में रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह कोर्ट की कार्रवाई के सिलसिले में गया था। कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कौशाम्बी- कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला किशोर। मिली जानकारी अनुसार किशोर पर गांव की लड़की भगा ले जाने के मामले में लगभग तीन महीने गया था जेल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ला की है।1
- 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद1