सिकंदरपुर मोहल्ले में टिल्लू पंप से करंट लगने से अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम भांडेर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट आने से 49 वर्षीय अधेड़ अरविन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अरविन्द्र तिवारी की पत्नी मंदिर जाने से पहले उनसे बोली कि घर के टिल्लू पंप में करंट आ रहा है, इसे देख लेना। इसके बाद वह मंदिर चली गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां स्कूल चली गई थीं। घर पर अरविन्द्र अकेले थे। बताया जा रहा है कि जब वह टिल्लू पंप की जांच कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो उन्होंने अरविन्द्र को करंट की अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविन्द्र तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह ड्राइविंग और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। भांडेर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिकंदरपुर मोहल्ले में टिल्लू पंप से करंट लगने से अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम भांडेर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट आने से 49 वर्षीय अधेड़ अरविन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अरविन्द्र तिवारी की पत्नी मंदिर जाने से पहले उनसे बोली कि घर के टिल्लू पंप में करंट आ रहा है, इसे देख लेना। इसके बाद वह मंदिर चली गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां स्कूल चली गई थीं। घर पर अरविन्द्र अकेले थे। बताया जा रहा है कि जब वह टिल्लू पंप की जांच कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो उन्होंने अरविन्द्र को करंट की अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविन्द्र तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह ड्राइविंग और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। भांडेर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- 🗳️ आपका एक वोट, आपके क्षेत्र का भविष्य तय करेगा... मतदान जरूर करें हैशटैग: #मतदान_जरूर_करें #मेरा_वोट_मेरी_आवाज #लोकतंत्र_का_महापर्व #VoteForDemocracy #EveryVoteCounts #VoterAwareness #दतिया_उपचुनाव #LakshyaNews #निष्पक्ष_निर्भीक_जनहित_की_आवाज1
- विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 04 विशेष गठित टीमों द्वारा होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच की जाएगी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर 04 विशेष गठित टीमों द्वारा होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच की जाएगी आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में दतिया अनुभाग के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं धर्मशालाओं की सघन जांच एवं सत्यापन के लिए 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। विशेष टीमों द्वारा ठहरे हुए व्यक्तियों का पहचान एवं दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिले में बिना वैध कारण ठहरे बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर उन्हें मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक जिला सीमा से बाहर किया जाएगा। दतिया पुलिस आमजन, होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं धर्मशाला प्रबंधकों से सहयोग की अपील करती है कि वे अपने यहां ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का वैध पहचान पत्र दर्ज करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जा सके।3
- दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दौरान दतिया पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली फेक, भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर सतत निगरानी रख रही है। ऐसी पोस्ट करने, शेयर करने या प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। ✅ जिम्मेदार नागरिक बनें। ❌ फेक न्यूज़ न फैलाएं। ✔️ केवल सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान सीएम मोहन यादव की धमाकेदार एंट्री से बड़ी राजनैतिक हलचल दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में विशाल जन आशीर्वाद रैली निकाली। रैली से पहले मुख्यमंत्री ने विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा (मंगलामुखी) देवी के दर्शन-पूजन किए तथा बनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर प्रदेश और दतिया की समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री पीतांबरा पीठ के सामने आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास को नई गति देने और रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना आवश्यक है। आमसभा के बाद श्री पीतांबरा पीठ मंदिर से भव्य रैली निकाली गई, जो राजगढ़ चौराहा, दरुआ की पुलिया, किला चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और तय मार्ग पर संपन्न हुई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी पूरे समय मौजूद रहे। विशाल जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने भाजपा के चुनावी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दतिया यूपी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में हुए रोड शो को लेकर क्या कहा जीतू पटवारी ने सुनिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दतिया यूपी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में हुए रोड शो को लेकर क्या कहा जीतू पटवारी ने सुनिए1
- लूट का माल हे लूटो पर वोट मन से दो कहते हुए जीतू पटवारी का भाजपा पर प्रहार #fbreels #trendingreel #datia #datiabyelection लूट का माल हे लूटो पर वोट मन से दो कहते हुए जीतू पटवारी का भाजपा पर प्रहार #fbreels #trendingreel #datia #datiabyelection1
- सिकंदरपुर मोहल्ले में टिल्लू पंप से करंट लगने से अधेड़ की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम भांडेर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर मोहल्ले में मंगलवार सुबह टिल्लू पंप में करंट आने से 49 वर्षीय अधेड़ अरविन्द्र तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अरविन्द्र तिवारी की पत्नी मंदिर जाने से पहले उनसे बोली कि घर के टिल्लू पंप में करंट आ रहा है, इसे देख लेना। इसके बाद वह मंदिर चली गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां स्कूल चली गई थीं। घर पर अरविन्द्र अकेले थे। बताया जा रहा है कि जब वह टिल्लू पंप की जांच कर रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद पत्नी घर लौटी तो उन्होंने अरविन्द्र को करंट की अवस्था में पड़ा देखा। परिजन तत्काल उन्हें भांडेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अरविन्द्र तिवारी परिवार के इकलौते पुत्र थे। वह ड्राइविंग और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। भांडेर पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- दतिया में चुनावी शोर हुआ बंद, कलेक्टर-एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए दिशा-निर्देश हैशटैग: #DatiaByElection #दतियाउपचुनाव #Election2026 #DatiaNews #MadhyaPradesh #Collector #SP #VotingDay #LakshyaNews #BreakingNews1
- विधानसभा उपचुनाव-2026 : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु दतिया पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से तैयार की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था विधानसभा उपचुनाव-2026 : निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु दतिया पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से तैयार की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था *प्रत्येक मतदान केंद्र पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस एवं अर्धसैन्य बल* दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिरीक्षक चंबल संभाग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिलेभर में व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 1. निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 16 कंपनियों के लगभग 1600 अधिकारी प्राप्त हुए है। 2. विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लगभग 150 अधिकारी एवं जवान, 3. 200 होमगार्ड तथा 600 दतिया पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की संयुक्त रूप से तैनाती की जाएगी। 4. मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई है 5. दतिया विधानसभा के 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस अधिकारी सहित छह सुरक्षा कर्मियों *अर्धसैन्य बल* की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी, जिससे प्रत्येक मतदाता निर्भीक, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। 6. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मतदान केंद्रों को सामान्य, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसी के अनुरूप पुलिस बल की तैनाती की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। 7. मतदान केंद्र के ऊपर प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर पुलिस टीम लगातार भ्रमण करेगी। किसी भी सूचना अथवा आकस्मिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित सेक्टर की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी 8. मतदान दिवस पर जिले में 36 पुलिस पेट्रोलिंग टीमों एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम अर्ध सैन्य बल सहित (QRT) की तैनाती की गई है, जो ब्लॉक स्तर पर निरंतर क्षेत्र में भ्रमण कर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेंगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगी। 9. सभी पुलिस पेट्रोलिंग टीमें मोबाइल संचार एवं वायरलेस नेटवर्क के माध्यम से कंट्रोल रूम से निरंतर जुड़ी रहेंगी तथा निर्धारित अंतराल पर अपनी लोकेशन एवं स्थिति की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराती रहेंगी। 10. संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी की जाएगी तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 11. ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ 24×7 निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनी रहे। 12. इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में रिजर्व पुलिस बल भी उपलब्ध कराया गया है, जो किसी भी आकस्मिक सूचना, कानून-व्यवस्था की स्थिति अथवा आपात आवश्यकता पर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना होकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। 13. मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी। जिससे प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके तथा आवश्यकता पड़ने पर उसका परीक्षण किया जा सके। दतिया पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे निर्भीक एवं निष्पक्ष वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना अथवा समस्या की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस अधिकारी, संबंधित थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। दतिया पुलिस प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।2