Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुक्षी में दिनदहाड़े बाइक बनी आग का गोला, भीड़ में मची भगदड़! . . . #Kukshi #MPNews #BreakingNews #FireViral #ReelNews #ViralNews #KDNewsMp #IndiaNews 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुक्षी 🚨 कुक्षी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
यशवंत खराड़ी
कुक्षी में दिनदहाड़े बाइक बनी आग का गोला, भीड़ में मची भगदड़! . . . #Kukshi #MPNews #BreakingNews #FireViral #ReelNews #ViralNews #KDNewsMp #IndiaNews 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुक्षी 🚨 कुक्षी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Journalist Akki1
- गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2700 करने की मांगः नालछा में कांग्रेस का प्रदर्शन; पूर्व विधायक पाचीलाल मेड़ा ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 नालछा न्यूज/धार जिले के नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2700 प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर किसानों से किए गए वादों से मुकरने और उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। राजस्थान की तर्ज पर ₹2700 भाव देने की मांग नालछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि सरकार ₹2700 के बजाय ₹2250 के भाव पर खरीदी का प्रयास कर रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पड़ोसी राज्य राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी गेहूं का दाम ₹2700 सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खरीदी प्रक्रिया तत्काल शुरू कर मंडियों में बारदान और पानी की व्यवस्था करने की बात कही गई।नुकसानी के मुआवजे और नोटिस वापसी की मांग पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने कहा कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला। कांग्रेस ने मांग की है कि पराली जलाने के मामले में किसानों को दिए गए नोटिस वापस लिए जाएं और गेहूं खरीदी की मात्रा पर लगी सीमा (लिमिट) को तुरंत खत्म किया जाए। डिफॉल्टर किसानों को नियमित करने का मुद्दा ज्ञापन में सोसायटियों में डिफॉल्टर घोषित हो चुके किसानों को नियमित करने की मांग भी उठाई गई है ताकि वे आगामी सत्र के लिए खाद-बीज प्राप्त कर सकें। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और राहत नहीं मिली, तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश डॉड, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश भूरिया, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, कांग्रेस के नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्की सेन , पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल और मांडव नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाबर सहित बड़ी संख्या में सरपंच और पार्षद उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।3
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कुक्षी 🚨 कुक्षी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक खड़ी मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।1
- *कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की करवा दी हत्या। हत्या को लुट बताकर रची थी घटना की साजिश* *प्रियंका बनी सोनम,अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट* लोकेशन -धार धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में खौफनाक वारदात सामने आई है। उक्त घटनाक्रम ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात को दोहरा दिया है। कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतरवा दिया। और पूरी घटना को लुट की साजिश बताकर खौफनाक हत्याकांड की भयावह घटना कर अपने ही पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत की दहलीज पर पहुंचा दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सनसनीखेज घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है। मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पिता लक्ष्मण पुरोहित को अपनी ही पत्नी प्रियंका ने उसके प्रेमी कमलेश और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राजोद पुलिस ने धार एसपी मयंक अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाकर घटना के 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। उक्त घटनाक्रम में मृतक की आरोपी पत्नी प्रियंका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा धार एसपी मयंक अवस्थी द्वारा किया गया पुलिस को महिला के बयानों पर शक हुआ था और गांव में महिला के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक की महिला और मृतक के बीच संबंध काफी खटास पूर्ण थे और महिला कभी-कभी ही ससुराल में रहती थी अन्यथा इसके मायके में ज्यादा समय रहती थी. जबकि शादी को लगभग 8 से 10 साल हो गए थे.. पुलिस ने इन्हीं बिंदुओं पर और फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गुत्थी कुछ घंटे में ही सुलझा ली थी. पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने शुरू में पुलिस को गुमराह किया लेकिन बाद में आरोपी पत्नी ने पुरा गुनाह कबूल कर लिया महिला ने बताया की राजगढ़ के रहने वाले कमलेश पुरोहित से उसके संबंध थे और इसी बात को लेकर उसका पति उससे आए दिन झगड़ा करता था और विरोध करता था ...महिला और उसके प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची और इस साजिश के तहत प्रेमी ने अपने एक दोस्त सुरेंद्र को ₹100000 की फिरौती दी थी.. और हत्या का प्लान बनाया ,उसी प्लान के तहत महिला ने रात में दरवाजा खुला रखा और इस दौरान आरोपी घर में घुसे और बिस्तर पर सोए हुए देवकृष्ण पुरोहित की धारदार हथियार से हमला करके उसकी हत्या कर दी पुलिस ने इस मामले में प्रेमी कमलेश पुरोहित और मृतक की पत्नी आरोपी प्रियंका पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है जब की एक आरोपी सुरेंद्र फरार है। उक्त घटनाक्रम के खुलासे में धार एसपी मयंक अवस्थी एएसपी पारुल बेलापुरकर के निर्देशन में सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार थाना प्रभारी रामसिंह राठौर के साथ ही राजोद थाना पुलिसबल का योगदान रहा।1
- मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक सगाई समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने डंडों और हाथों से हमला कर दिया। इस दौरान 18 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कितने लोग शामिल थे। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।1
- Post by Aarti Raikwar1
- श्रीमदभागवत कथा का तृतीय दिवस -सुनीति का मतलब नीति से,अनुशासन से चले वह सुनीति -नारद वह जो संसार में भटके हुए लोगों को परमात्मा से मिलादें भगवान सदा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं - डां मनोज मोहन शास्त्री इंदौर। भक्त प्रह्लाद और भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार श्रद्धा से मनाते है । भगवान नृसिंह का अवतार अधर्म पर धर्म की जीत और अटूट भक्ति का प्रतीक है। भगवान नृसिंह ने अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए खंभा फाड़कर नरसिंह ने आधा सिंह रूप में अवतार लेकर अहंकारी हिरण्यकशिपु का वध किया । आज कथा में शिव पुराण का महत्व बताया गया। सुनीति का मतलब नीति, अनुशासन से चले वह सुनीति। हैं। ध्रुव ने देवश्री नारद से कहा आप नारद जी नहीं है। नारद वह जो संसार में भटके हुए लोगों को परमात्मा से मिलादें। फिर नारद जी ने भगवान के लिए बीज मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय दिया। ध्रुव ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र से परमातम्मा की प्राप्ति की। आज श्रीमद्भागवत के तृतीय दिवस में मुख्य यजमान नंद किशोर पिपलावा, श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल, विजय पांडेय,अध्यक्ष खांडल समाज म प्र, रामदास जी गोयल , संजय गोयल मनिषा जोशी, विशाल जोशी, सोनाली शर्मा, केदार शर्मा, अलका अलका खंडेलवाल, अर्चना खंडेलवाल ,दिवाकर बिरथरे, मंगिलाल, गोदावरी, श्याम सुंदर,दामोदर प्रसाद, महेश शर्मा, सत्यनारायण मंगिलाल शर्मा ने किया। दैत्यराज हिरण्यकशिपु का पुत्र होने के बाद भी प्रह्लाद भगवान विष्णु के परमभक्त थे। हिरण्यकशिपु ने विष्णु भक्त होने के कारण अपने ही पुत्र प्रह्लाद को मारने के अनेक प्रयास किए। पहाड़ से फेंक दिया, विष दिया । हिरण्यकशिपु ने बहन होलिका को प्रह्लाद गोद में बिठाने का आदेश दिया। होलिका को अग्नि में न जला पाने के कारण, उनकी बुआ होलिका जिसे अग्नि से न जलने का वरदान था जलकर राख हो गई। पर भगवान विष्णु कृपा से प्रह्लाद बच गए। हिरण्यकशिपु को ब्रह्मा जी से वरदान था कि मनुष्य, पशु, दिन - रात, अस्त्र शस्त्र नहीं मर सकता था। हिरण्यकशिपु ने भगवान पर सवाल उठाया, तब भगवान विष्णु नृसिंह रूप में खंभे से प्रकट हुए। भगवान नृसिंह ने संध्या के समय, घर की देहरी पर, अपने नाखूनों से हिरण्यकशिपु का वध कर दिया। प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य "*डॉ. मनोज मोहन जी शास्त्री*, वृंदावन के मुखार बिंद से *श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन*स्थान :- *श्री खजराना गणेश मंदिर, सत्संग हाल*, इंदौर में हो रहा हैं। *श्रीमद्भागवत कथा में प्रसंग* 10 अप्रेल - *श्रीकृष्ण जन्मोत्सव*,11 अप्रेल - *श्रीकृष्ण बाललीलाएँ एवं गिरिराज पूजन,12 अप्रेल - *महारास एवं रुक्मिणी विवाह13 अप्रेल - को श्री शुकदेव विदाई एवं व्यास पूजन* होगा। श्रीमद्भागवत जी की सैकडो लोगों ने आरती उतारी। अंत में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।1
- धार के बियाबानी मेले में बुधवार रात हिंदू संगठन एवं समाज द्वारा प्राचीन भेरूबाबा मंदिर में विधि-विधान से चोला चढ़ाकर धर्म ध्वजा बदली गई। इमली चौक से निकले जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती की गई। आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाएं संभाली। उर्स और मेले में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में भाईचारे और समरसता की मिसाल पेश की। 👉 बियाबानी मेला आस्था और एकता का प्रतीक बनकर उभरा।1