Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dr saved BUMS (UAU) Sexologists and general physician 9411728392 The following diseases may occur as a result of female hormonal imbalance.. consultant fee free
Dr Saved Malik
Dr saved BUMS (UAU) Sexologists and general physician 9411728392 The following diseases may occur as a result of female hormonal imbalance.. consultant fee free
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- 28 मार्च (आज) रात 8:30 से 9:30 तक ‘Earth Hour’ अभियान का हिस्सा बनें और अपनी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। आइए धरती मां के लिए एक घंटा जिएं।1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने श्रम शोषण और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्तिक एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में काम करने वाली तीन नाबालिग लड़कियों ने सिडकुल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लड़कियों का आरोप है कि फैक्ट्री के प्लांट हेड और अन्य स्टाफ ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके हाथ-पांव बांध दिए और जबरन चोरी कबूल करवाने के लिए उनका वीडियो भी बनाया। पुलिस कार्रवाई मामले की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रजनीश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर सवाल यह मामला न सिर्फ नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोपों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और अधिकारों का किस तरह उल्लंघन हो रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में और कितने लोग इस तरह के शोषण का शिकार हुए हैं।1
- सहारनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा बाजारों में अनावश्यक भीड़ लगाने वालों को हिदायत दी गई। साथ ही व्यापारियों व आमजन से अपील की गई की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है।3
- ईरान युद्ध को 1 महीना पूरा अमेरिका का लक्ष्य अभी अधूरा? क्या विश्वयुद्ध की तैयारी हो रही है?1
- The Aman Times मेला प्रशासन के प्रस्ताव पर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए खड़खड़ी और श्रीयंत्र टापू के पास 2 नए पुलों को मंजूरी दे दी है। बरसात के दौरान खड़खड़ी श्मशान घाट के पास सूखी नदी में पानी आने से हर साल नुकसान होता था—अब नए पुल से राहत मिलेगी। वहीं कनखल क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए मौजूदा पुल के साथ एक और पुल बनाया जाएगा। करीब ₹25 करोड़ की लागत से बनने वाले इन पुलों से कुंभ मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और भी सुगम होगी। 👉 मेला अधिकारी सोनिका सिंह के अनुसार, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- दिनांक 27/28.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था। आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। उक्त संबंध में कोतवाली खानपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष *बरामदगी* 1. 03 अदद देशी तमंचा (.315 बोर) 2. 01 अदद देशी तमंचा (12 बोर) 3. 40 जिन्दा कारतूस (12 बोर) *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर 2. अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह 3. हे0कानि0 भीम सिंह 4. कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)1