Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ। बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ।
राजेश शर्मा
बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ। बरेली के थाना शाही क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास भाखड़ा नदी में दिखा मगरमच्छ।
More news from मीरगंज and nearby areas
- Bareilly :पीआरवी 112 के डीजल की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित बरेली के शाही थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दुनका चौकी क्षेत्र में 112 पीआरवी के डीजल को लेकर कथित अनियमितता का वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।1
- गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ल्यूमिनस 160 एएच और एक लिवमैक्स 240 एएच बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम दुनका निवासी नंदिन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शाही के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास पुत्र हरिनंदन, निवासी ग्राम आनंदपुर, उम्र करीब 20 वर्ष और संजीव पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम दुनका, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहदाश पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम आनंदपुर के साथ 13 सितंबर की रात आनंदपुर-दुनका के बीच स्थित खांड मिर्च के गोदाम से दोनों बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें गन्ने के खेत में छिपा दिया था। दोनों आरोपी बैटरियों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- बरेली में 20 हजार वेतन की मांग, पंप ऑपरेटरों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र बरेली में ग्रामीण जल जीवन मिशन में काम कर रहे पंप ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। ऑपरेटरों का कहना है कि वह गांवों में पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं को चलाने का काम कर रहे हैं और रोजाना पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी संभालते हैं। पंप ऑपरेटरों ने मांग की है कि सभी मौजूदा ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल किया जाए और उनका वेतन 20 हजार रुपये महीना किया जाए। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी देने की मांग की गई है। ऑपरेटरों ने दुर्घटना बीमा, साप्ताहिक छुट्टी, जरूरी सुरक्षा उपकरण और पहचान पत्र देने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि पेयजल व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्हें भी उचित वेतन और सुविधाएं मिलनी चाहिए। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से मांगों पर जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी1
- उर्वशी रौतेला के गाउन पर विवाद, रामपुर कोर्ट पहुंचा मामला | एडवोकेट रेहान खान की शिकायत रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के तिरंगे से प्रेरित गाउन को लेकर विवाद अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है। रामपुर के एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान ने इस मामले को लेकर रामपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस कार्रवाई तथा FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। मामला 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के फिनाले से जुड़ा है। कार्यक्रम में जज के तौर पर शामिल उर्वशी रौतेला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी दिखाई दिया था। इस पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब सवाल है कि एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान की शिकायत पर रामपुर कोर्ट क्या रुख अपनाती है? देखिए पूरी खबर। नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप/दावे संबंधित शिकायत और पक्षों के कथनों पर आधारित हैं। अंतिम तथ्य और कानूनी स्थिति सक्षम न्यायालय के निर्णय से निर्धारित होगी। #UrvashiRautela #Rampur #MohammadRehanKhan #RampurCourt #UrvashiRautelaNews #TirangaGown #MissUniverseIndia2026 #BreakingNews #RampurNews #HindiNews1
- सड़कों पर असर डालने वाले फ़र्ज़ी, प्रेस पुलिस लिखे हुए वाहनो को चेक करेगी रामपुर पुलिस,बोले एसपी द पंछी:वाहन चेकिंग मे अब बड़ी सख़्ती,प्रेस और पुलिस लिखे हुए वाहन भी होंगे चेक,रामपुर एसपी अनिल कुमार सिसोदिया का बड़ा बयान,बाईक चोरी वारदातो के खुलासे का बाद पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी,,प्रेस,पुलिस लिख कर असर डालने वाले फ़र्ज़ी लोगों पर कसा गया शिकंजा,मीडिया हाइलाट्स,1
- जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जनपद संभल की कोर्ट ने आज दो पुलिस कर्मियो की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि दो बदमाश एनकाउंटर में मारे गये थे। जनपद संभल की चंदौसी में स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश/विशेष न्यायधीश (पॉस्को एक्ट) ने आज दो सिपाहियों की हत्या के आरोपी बदमाश धर्मपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है, वहीं ₹1.69 लाख का जुर्माना भी लगा है उक्त हत्याकांड 17 जुलाई 2019 को हुआ था, तीन बदमाशों ने जघन्य हत्याकांड किया था, दो बदमाश घटना के बाद एनकाउंटर में मारे गए थे । सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड़ स्थित धन्नूमल तिराहे से आगे ग्रीन चंदौसी में 17 जुलाई 2019 को चंदौसी कोर्ट से आरोपी को लेकर बंदी बैन मुरादाबाद की जेल जा रही थी तभी कांस्टेबल ब्रजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी तेली नगला, थाना नांगल जनपद बिजनौर व हरेंद्र सिंह पुत्र शिवचरण सिंह निवासी चंदूपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर की आँख में लाल मिर्ची झोंककर सरकारी रायफल से फायरिंग करके धर्मपाल, कमल और शकील ने हत्या कर दी और फरार हो गए जिसमें कमल और शकील पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जबकि तीसरे आरोपी धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था उक्त मामले में सात साल बाद पॉस्को एक्ट कोर्ट के न्यायधीश अवधेश कुमार सिंह ने आरोपी धर्मपाल पुत्र देशराज खागी निवासी गांव भरतपुर, थाना बहजोई, तहसील चंदौसी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आज जिला मुरादाबाद कारागार से बदमाश धर्मपाल को कोर्ट में पेशी के लिए चंदौसी लाया गया, न्यायालय में पेशी के बाद उसे सजा सुनाने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त मामले में अभियुक्त शकील पुत्र नूर अहमद की जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र से गांव मोलनपुर के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हुई, उसके ऊपर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित था, जिसमें शकील की एनकाउंटर में मौत हो गई, इस घटना के समय संभल के एसपी यमुना प्रसाद थे वहीं अभियुक्त कमल पुत्र जंगबहादुर निवासी गांव रम्पुरा, थाना बहजोई को घने जंगल में जनपद अमरोहा की पुलिस ने घेर लिया था, अमरोहा पुलिस से हुई मुठभेड़ में कमल गोली से ढेर हो गया था । जब की धर्मपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।2
- बरेली: क्योंलडिया में तेंदुए का आतंक खत्म: वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस बरेली के क्योंलड़िया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तेंदुआ काफी दिनों से इलाके में देखा जा रहा था और उसने कई ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। इसके कारण गांव में डर का माहौल था और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। तेंदुए की लगातार मौजूदगी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशन में वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आज सुबह टीम तेंदुए को सुरक्षित तरीके से ट्रैंकुलाइज/पकड़ने में कामयाब रही। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक वास (जंगल) में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्योंलड़िया क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।1
- यूपीआई पर 0.4% MDR के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बरेली में चार दिन चलेगा जागरूकता अभियान बरेली में यूपीआई से होने वाले कुछ व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लगाए जाने के विरोध में बरेली के व्यापारी मैदान में उतर आए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आलमगीरीगंज से चार दिवसीय जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। व्यापारी बाजारों में पंपलेट बांटकर लोगों को एमडीआर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। संगठन का कहना है कि पहले से मंदी और ऑनलाइन कारोबार की चुनौती झेल रहे व्यापारियों पर यह अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अनिल अग्रवाल ने बताया कि अभियान के दौरान सर्राफा बाजार, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट, बांसमंडी हार्डवेयर मार्केट, सिविल लाइंस और सुभाष नगर समेत कई बाजारों में व्यापारियों को जानकारी दी जाएगी। व्यापारियों ने सांसद के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ज्ञापन भेजकर एमडीआर व्यवस्था पर दोबारा विचार करने की मांग की है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि 0.4 प्रतिशत शुल्क सभी यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा। यह केवल 2 हजार रुपये से अधिक के निर्धारित व्यापारी भुगतान पर लागू होगा। व्यक्ति से व्यक्ति होने वाले यूपीआई भुगतान और 2 हजार रुपये तक के व्यापारी भुगतान इससे बाहर रहेंगे। पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग शाम के 4 बजे दी गई जानकारी1
- डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के दो हार, दो कानों के झाले, चार अंगूठियां और 23,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को ग्राम चांदखेड़ी निवासी मकबूल पुत्र महबूब की तहरीर पर थाना डिलारी में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी रहीस पुत्र सफीक निवासी तगाला और अनीस पुत्र बाबू निवासी सिहाली खद्दर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 26 जुलाई को जेल भेज चुकी थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी नफीस पुत्र बाबू, निवासी सिहाली खद्दर, थाना डिलारी, उम्र करीब 25 वर्ष, को पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पुलिस की टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2