logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक की पहल पर लगा मोबाइल नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया नेत्र परीक्षण बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ताल गौटिया एवं सिमरा बौरीपुर में विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा की पहल पर दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा वैन के माध्यम से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ.दीपशिखा जोशी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में डॉ.रीमा जोशी ने ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप सहित आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों को आंखों की देखभाल और नियमित नेत्र परीक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने गांव में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने पर विधायक एवं दीप चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच प्रत्येक व्यक्ति तक होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और चश्मा-दवाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ.दीपशिखा जोशी शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श, चश्मा और दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के दौरान रामदेव शर्मा और अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

23 hrs ago
user_Aditya Bhardwaj
Aditya Bhardwaj
आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago
b73d9057-9f42-4e2e-8d35-d294d86a9141

विधायक की पहल पर लगा मोबाइल नेत्र चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया नेत्र परीक्षण बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ताल गौटिया एवं सिमरा बौरीपुर में विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा की पहल पर दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा वैन के माध्यम से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ.दीपशिखा जोशी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में डॉ.रीमा जोशी ने ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के उपरांत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप सहित आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। ग्रामीणों को आंखों की देखभाल और नियमित नेत्र परीक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का

27e36922-09dc-4992-bc38-3469c1ab7e50

भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने गांव में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने पर विधायक एवं दीप चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच प्रत्येक व्यक्ति तक होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार और चश्मा-दवाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। दीप चैरिटेबल ट्रस्ट की डायरेक्टर डॉ.दीपशिखा जोशी शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मोबाइल नेत्र चिकित्सा सेवा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श, चश्मा और दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के दौरान रामदेव शर्मा और अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, 8 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम भजनई के सामने मृत पशु के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्राम भजनई निवासी भूपकिशोर की तहरीर के मुताबिक, जेसीबी से मृत पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार रोकते हुए 25 हजार रुपये देने की मांग की गई और सड़क भी बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। अलीगंज पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 270 और 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रूप किशोर कश्यप को सौंपी गई है। एफआईआर 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।
    1
    अलीगंज-सिरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, 8 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में ग्राम भजनई के सामने मृत पशु के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंतिम संस्कार रुकवाकर अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया।
ग्राम भजनई निवासी भूपकिशोर की तहरीर के मुताबिक, जेसीबी से मृत पशु के शव का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष गुप्ता, रितिक गुप्ता, नवीन ठाकुर, विकास शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हिमांशु और अमन शर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि अंतिम संस्कार रोकते हुए 25 हजार रुपये देने की मांग की गई और सड़क भी बंद कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
अलीगंज पुलिस ने 8 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 270 और 308(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रूप किशोर कश्यप को सौंपी गई है। एफआईआर 15 सितंबर 2026 को दर्ज की गई।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।* *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
    1
    *थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
*थाना कैन्ट #bareillypolice द्वारा दिनांक 26.09.2025 को बरेली में हुए दंगो के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आये 02 वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में CO CITY 1st की बाइट।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
    1
    देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा
देवरनियां पुलिस ने ट्रांसफार्मर का तेल व बिजली उपकरण चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पकड़ा
बरेली। देवरनियां थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर, सर्वो स्टेबलाइजर व अन्य बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पिता-पुत्र बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को कस्बा रिठौरा स्थित एएन इंडस्ट्रीज राइस मिल के परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ट्रांसफार्मर खोल दिया था और उसमें से तेल व पास में रखा सर्वो स्टेबलाइजर चोरी कर लिया था। मामले में देवरनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 304/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
16 सितंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में प्रकाश में आए समीर पुत्र अख्तर खां, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी तथा उसके पुत्र मोइन पुत्र समीर, निवासी ग्राम घंघौर-घंघौरी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल और 1700 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अकबर पुत्र शमशाद खां के संपर्क में आए थे। उनके अनुसार गिरोह ट्रांसफार्मर से तेल, कॉयल, तांबा, लोहा और अन्य कीमती सामान निकालकर कबाड़ियों को बेचता था। आरोपियों ने देवरनियां क्षेत्र के रिठौरा स्थित राइस मिल समेत बरेली के अन्य थाना क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर का तेल और बिजली के तार व अन्य उपकरण चोरी करने की बात बताई।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्रकाश में आए पांच अन्य आरोपियों को पहले ही फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 11 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार समीर और मोइन के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने मोइन के पूर्व आपराधिक इतिहास में फतेहगंज पश्चिमी और भमोर थानों में विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा देवरनियां थाने में दर्ज मुकदमे समेत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया । इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते । उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    1
    पुलिस कर्मी का 60.000 रुपए का मामले का ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कम्प
बदायूँ जिले के चौकी रहडिया क्षेत्र के पीडित व्यक्ति के ऊपर लगी धाराओं को हटाने तथा जेल न भेजने के नाम पर 60.000/ रुपए लेने के बाद भी परिजनों को जेल भेज दिया इसके वाद पीड़ित का पैसा बापस नहीं दिया गया ।
इस पूरे मामले की ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हाँलॉकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते ।
उच्चअधिकारी जाँच कर उचित कार्रवाई करें ।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #शाहदाना वली दरगाह पर BSP की चादरपोशी, मायावती की पांचवीं बार सरकार के लिए मांगी दुआ#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#शाहदाना वली दरगाह पर BSP की चादरपोशी, मायावती की पांचवीं बार सरकार के लिए मांगी दुआ#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    1
    उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में SB Plaza बाजार स्थित विशाल मेगा मार्ट में 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। 
इस हादसे में मॉल के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। राहत की बात यह है कि घटना के समय मॉल आम ग्राहकों के लिए बंद था, जिससे कोई जनहानि या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
#badaunharpalnews #budaunharpal  #badaunharpal #kasganj #vishalmegamart  बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews
    user_सुधांशु सक्सेना
    सुधांशु सक्सेना
    Media company बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बरेली ब्यूरो रिपोर्ट आजाद समाजवादी पार्टी काशीराम ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जांच समेत चार मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
    1
    बरेली ब्यूरो रिपोर्ट आजाद समाजवादी पार्टी काशीराम ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जांच समेत चार मुख्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bareilly, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर चौधरी गांव के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीक बेग पुत्र करम बेग निवासी फरीदपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, उम्र करीब 58 वर्ष और मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद पुत्र अली अहमद निवासी फरीदपुर चौधरी, उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2025 के दंगे से संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान अब तक 66 आरोपियों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रफीक बेग का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने जारी किया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली, प्रेमनगर, इज्जतनगर और बारादरी समेत विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2004 और 2014 के मुकदमों के अलावा 2025 में दर्ज दंगा संबंधी मुकदमे भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। प्रेस नोट के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2025 को मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों को लेकर नादिरशाह की बैठक में मीटिंग शुरू हुई थी। जगह कम पड़ने पर बैठक बेग मैरिज हॉल में ले जाई गई। पुलिस के मुताबिक, इसी बैठक में 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में योजना बनाए जाने की बात सामने आई। दोनों ने बैठक में मौजूद होने और घटना वाले दिन भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने की बात भी बताई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दंगे से संबंधित वीडियो दिखाए, जिसमें उन्होंने कुछ अन्य लोगों को पहचानते हुए उनके नामों की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, कांस्टेबल शेखर नागर, हर्ष सैनी तथा थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान
बरेली दंगा मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वीडियो दिखाकर अन्य आरोपियों की हुई पहचान
बरेली। 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे में प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर चौधरी गांव के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रफीक बेग पुत्र करम बेग निवासी फरीदपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, उम्र करीब 58 वर्ष और मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद पुत्र अली अहमद निवासी फरीदपुर चौधरी, उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों को 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर 2025 के दंगे से संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान अब तक 66 आरोपियों के नाम प्रकाश में आ चुके हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
रफीक बेग का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने जारी किया है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली, प्रेमनगर, इज्जतनगर और बारादरी समेत विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं मुख्तियार अहमद उर्फ मुन्ना अहमद के खिलाफ इज्जतनगर थाने में वर्ष 2004 और 2014 के मुकदमों के अलावा 2025 में दर्ज दंगा संबंधी मुकदमे भी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2025 को मुस्लिम समुदाय से संबंधित मुद्दों को लेकर नादिरशाह की बैठक में मीटिंग शुरू हुई थी। जगह कम पड़ने पर बैठक बेग मैरिज हॉल में ले जाई गई। पुलिस के मुताबिक, इसी बैठक में 26 सितंबर 2025 को बरेली शहर में हुए दंगे के संबंध में योजना बनाए जाने की बात सामने आई। दोनों ने बैठक में मौजूद होने और घटना वाले दिन भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड की ओर जाने की बात भी बताई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को दंगे से संबंधित वीडियो दिखाए, जिसमें उन्होंने कुछ अन्य लोगों को पहचानते हुए उनके नामों की पुष्टि की। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर, कांस्टेबल शेखर नागर, हर्ष सैनी तथा थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.