अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल वैन,4 बच्चे घायल 108 एम्बुलेंस की तत्परता से मौके पर मिला प्राथमिक उपचार पीलीभीत जिले के ग्राम नवदिया दहला के स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक वैन खुजरहा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर अचानक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वैन में सवार कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी गौरव ने समझदारी दिखाते हुए आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की टीम बिना समय गंवाए महज कुछ ही मिनटों में दुर्घटनास्थल पर पहुँच गई। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी नमरूल हसन और पायलट सुरेंद्र कुमार ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायल बच्चों को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। इसके बाद कॉल सेंटर में तैनात डॉक्टर अरविंद कुमार के परामर्श पर बच्चों के वाइटल्स की जांच की गई और डॉक्टरी सलाह के अनुसार मौके पर ही बैंडेज और पेन किलर स्प्रे का उपयोग कर प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही आवश्यक दवाएं एवं इंजेक्शन देकर बच्चों के दर्द को नियंत्रित किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से अब सभी बच्चों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। 108 एम्बुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई और जीवनरक्षक सेवा से बच्चों के परिजनों ने राहत की सांस ली तथा एम्बुलेंस कर्मचारियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

- पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Puranpur: व्यापारियों की बैठक में शेरपुर रोड फ्लाइओवर को लेकर उठी माँग, 11 मीटर की जगह 8 मीटर चौड़ाई करने पर जोर। उत्तर प्रदेश के पूरनपुर में शेरपुर रोड पर प्रस्तावित फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर फ्लाइओवर की चौड़ाई 11 मीटर से घटाकर 8 मीटर करने की मांग की है। इस दौरान हंसराज गुलाटी और व्यापार मंडल की नई टीम का स्वागत भी किया गया।1
- #pilibhit #Dmpilibhit #viralreelsシ #viralvideoシ #Pilibhitpolice #facebookviral #UPPolice पीलीभीत की गौशाला में तेंदुए ने ब*छ*ड़े को बनाया नि*वा*ला,1
- जरूरत थी- नौजवान लड़कियों को जलील करने की उनको बेरहमी से पिटवाने की उन पर आंसू गोले दागने की,? पूंछता है भारत1
- #खुशखबरी | पेंशन धारकों के लिए बड़ी राहत उत्तर प्रदेश के पेंशन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशन राशि में ₹500 प्रति माह की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अब तक पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह पेंशन मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के लाखों वृद्ध, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। #YogiGovernment #UPPension #PensionHike #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #पेंशन #GoodNews1
- Post by AASHIQ ALI1
- पीलीभीत में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, साड़ी के पल्लू से गला घोंटने की आशंका घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पीलीभीत में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने कथित तौर पर साड़ी के पल्लू से पति का गला घोंट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1