Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jharkhand : congratulation to all for Independence day ! #viral स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
Bishnu mahapatra
Jharkhand : congratulation to all for Independence day ! #viral स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...
More news from झारखंड and nearby areas
- 15 अगस्त पर चांडिल पुलिस की कार्रवाई, 5 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त; स्टंटबाजों को सख्त चेतावनी 15 अगस्त पर चांडिल पुलिस की कार्रवाई, 5 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त; स्टंटबाजों को सख्त चेतावनी चांडिल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चांडिल पुलिस ने सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बाइक जब्त कीं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क पर तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले स्टंट से बचें।1
- NH-33 पर ‘भारत सरकार’ लिखे वाहन में यातायात नियमों की अनदेखी, युवक कौन और किस पद पर? वीडियो में NH-33 स्थित दिल्ली दरबार के पास ‘भारत सरकार’ लिखे वाहन पर युवक यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। सवाल उठता है—आखिर ये युवक कौन हैं और भारत सरकार के किस विभाग के अधीन किस पद पर हैं? संबंधित विभाग से स्पष्टता जरूरी है। #NH33 #भारतसरकार #यातायातनियम #सड़कसुरक्षा #जमशेदपुर #Jharkhand #TrafficRules1
- डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में मुखिया निमाई सोरेन के द्वारा झंडा झंडोत्तोलन राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में डुमरडीहा पंचायत का मुखिया महोदय निमाय सोरेन के द्वारा 80वें स्वतंत्रता झंडोत्तोलन किया गया एवं तिरंगा को सलामी दी गई। निमाई सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया । सभी को आपसी भाईचारे बनाए रखते हुए देश हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। देश की स्वतंत्रता उनके वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की संकल्प लिया। इसके साथ डुमरडीहा पंचायत के 15 मैट्रिक टाॅपरों छात्रों को सम्मानित किया गया। रोशन पुरती पंचायत सचिव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमें ऊपर से दिशा निर्देश दिया गया है कि 15 अगस्त के दिन में एक विशेष ग्राम सभा का विशेष गहन परीक्षण (SIR) को जानकारी लोगों तक पहुंचना है । अभी इसके लिए काफी हलचल है, 5 अगस्त को मतदाता सूची के प्रकाशन हुआ है। इसके बाद अभी फिलहाल 4 सितंबर तक फॉर्म 6 और 8 भर कर मतदान सूची में नाम जोड़ने तथा आवश्यक संशोधन अथवा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन कर सकते हैं। इसके बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। भारतीय नागरिकों की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष अथवा अधिक हो जाएगी ,जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वे फॉर्म -6 एवं घोषणा पत्र भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। डुमरडीहा पंचायत सचिवालय में समाजसेवी श्री गणेश चंद्र महतो के द्वारा आज पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित में रोशन पुरती पंचायत सचिव , निमाई सोरेन डुमरडीहा पंचायत मुखिया , बबिता महतो उपमुखिया , ग्राम प्रधान -महादेव पति, छुटू राम महतो, राम प्रसाद महतो, सुसेन महतो , लखिन्द्र महतो ,सेविका - सादेश्वरी महतो , दीपिका महतो ,पविता महतो ,कंचन कुमारी ,सुसारी महतो, वार्ड मेंबर -सोना महतो , राईमोत मुर्मू। समाजसेवी -सुभाष चंद्र महतो,बलराम कैर्वत ,पूर्ण चंद्र साहू , योगेश्वर महतो, अकालिया सरदार , सुदर्शन मुर्मू ,मोटू पूर्ति, मोतीलाल महतो ,गणेश चंद्र महतो, कृष्ण चंद्र महतो ,रहित महतो भूतपूर्व प्रधानाध्यापक नुनु राम महतो के आदि उपस्थित थे।1
- *80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरायकेला बी आर सी में लहराया तिरंगा* सरायकेला - 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार दंडपात ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राजाराम महतो, गौतम कुमार, तथा प्रखंड के सभी सी आर पी ,बी आर पी, तथा प्रखंड के सभी कर्मचारी ,बालक मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। *80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरायकेला बी आर सी में लहराया तिरंगा* सरायकेला - 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया। समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार दंडपात ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित राजाराम महतो, गौतम कुमार, तथा प्रखंड के सभी सी आर पी ,बी आर पी, तथा प्रखंड के सभी कर्मचारी ,बालक मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- सरायकेला में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट | सरायकेला सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। समारोह में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से परेड में हिस्सा लेकर समारोह की शोभा बढ़ाई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गूंज उठा और सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में नगर पंचायत के कर्मियों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी उनके बेहतर कार्य एवं योगदान के लिए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पूरा स्टेडियम देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर रहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।4
- रानी सती मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी किया मंदिर का दानपेटी और रूपये बरामद चाईबासा के आमला टोली स्थित रानी सती मंदिर में विगत 13-14 अगस्त की रात को हुए चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में मंदिर में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मनोहरपुर के हाकागुई गाँव निवासी आरोपी युवक सोमा अंगारिया उर्फ राहुल अंगारिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर चोरी की गई दान पेटी और दान पेटी में रखे 11 हजार 730 रुपया भी बरामद किया गया है। आरोपी युवक का अपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ चाईबासा, चक्रधरपुर, गोइलकेरा और मनोहरपुर थाना में कुल सात मामले दर्ज हैं, जिसमें अधिकांश चोरी के मामले हैं। आरोपी युवक मनोहरपुर के हाकागुई गाँव का मूल निवासी है और वर्तमान में चाईबासा के मेरी टोला में रहता है। Byte - बहामन टूटी, एसडीपीओ, चाईबासा1
- 🚨रानी सती मंदिर से चोरी की दान पेटी और 11,730 रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार1
- गुवा सेल खदान में कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग पर हड़ताल1