पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा। दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।
पांवटा में दूध उत्पादक संघ की बैठक के बाद प्रेस वार्ता, दूध के दाम बढ़ाने का लिया फैसला पांवटा साहिब। पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में दूध उत्पादक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद संघ की ओर से प्रेस वार्ता कर दूध उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे प्रमुख मुद्दा दूध के उचित मूल्य का रहा। दूध उत्पादक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पशुओं के चारे, दवाइयों और देखभाल का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन दूध के मौजूदा रेट किसानों के लिए पर्याप्त नहीं हैं। बैठक में मौजूद दूध उत्पादकों ने इस विषय पर चिंता जताते हुए दूध के रेट बढ़ाने का फैसला लिया। संघ ने कहा कि अब दूध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।
- ददाहू बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सवाल, क्या दो दिन बाद फिर लौटेगा पुराना हाल?1
- पोरुर उन्नीकृष्णन एक मशहूर परकशन आर्टिस्ट हैं जो दो हज़ार साल से भी पुराने शिव मंदिर के पास रहते हैं। उनसे और उनकी टीम से मिलना हमारे लिए खुशी की बात थी। हमने इस बारे में बात की कि मंदिर की कला को और बेहतर तरीके से कैसे सपोर्ट किया जा सकता है और कैसे युवा लोग आज भी इन पारंपरिक कलाओं को सीखने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं। मैंने उनसे पूछा कि उनका सपना क्या है, और उन्होंने जवाब दिया कि वे जब तक ज़िंदा हैं, ड्रम बजाते रहना चाहेंगे! (प्रियंका गांधी वाड्रा)1
- दिनेश कश्यप नाथ जी संस्थापक पंडित अशोक शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव जी प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिनेश कुमार राठौर जी अनुज बंसल जी जिला सदस्य बजरंग सेना गौ माता को राष्ट्र माता घोषित यह हमारी गौ माता पूजनीय का मध्य है सनातन धर्म की पहचान है श्रीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रार्थना है गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें बजरंग सेना के सभी पद अधिकारी कहीं विज्ञापन दे दिए हैं जल्द से जल्द यह कार्य किया जाए जय श्री राम जी3
- भाजयुमो जिला यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा में आयोजित रक्तदान शिविर में इकट्ठा हुआ रिकार्ड 303 यूनिट रक्त - पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जगाधरी में विशाल रक्तदान शिविर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर की कामयाबी ने भाजयुमो जिला यमुनानगर को हरियाणा में ऊंचा स्थान - भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी के मार्गदर्शन में भाजयुमो संगठन द्वारा पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 303 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ , रक्तदान शिविर में रक्त इकट्ठा करने के लिए पीजीआई चंडीगढ़, सिविल अस्पताल यमुनानगर एवं विश्वास फाऊंडेशन के यहां से डाक्टरों की टीम आई ।विशाल शिविर में हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौ. कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो को बधाई देते हुए कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान ने नया रिकॉर्ड बनाया और रक्तदान शिविर में 303 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे पुनीत कार्य है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजयुमो पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना से किया गया प्रत्येक कार्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को समर्पित रहे हैं। इसी भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सामाजिक सरोकारों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने सभी युवा साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम यह रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए हैं। जगाधरी विधानसभा स्तरीय रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। शिविर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं,भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।सेवा का भाव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और रक्तदान जैसे आयोजन मानवता, भाईचारे एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,युवा नेता नकुल चौधरी चुहडपुर खुर्द, जिला महामंत्री नरेन्द्र राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी मुकुल चौधरी खदरी,चेयरमैन विपुल गर्ग,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान,युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन कल्याण सिंह,प्रभा सागर,पूनम अग्रवाल,रीना रस्तोगी,अरूण गुप्ता,जयंत स्वामी,रुचि काम्बोज, भानू प्रताप सिंह, अंकित गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी देवधर, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल , संदीप राय,पंकज मंगला , प्रदुम्न सिंह लाड्डी सहित बहुत से भाजपा गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन साथ रहें।1
- वोट चोरी’ मामले पर सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का दिया हवाला सिरमौर। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर SIR (मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की ओर से कई मौकों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं। अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सामने आई जानकारियों ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता के वोट की सुरक्षा जरूरी है और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।1
- महाराष्ट्र छोटे ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आर्थिक संकट के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बुनियादी ढाँचे के विकास से जुड़े निर्माण कार्य पूरे करने के बावजूद सरकार द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते अनेक छोटे ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए नियमों में हेरफेर और भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि छोटे ठेकेदार अपने ही मेहनत के पैसे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसका असर केवल ठेकेदारों पर नहीं, बल्कि कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन व्यवसायियों, श्रमिकों और इस पूरी व्यवस्था से जुड़े हजारों परिवारों पर पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी माँगों को हर संभव मंच पर उठाऊँगा और उनके अधिकारों तथा न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करूँगा।1
- देहरादून में 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन पर सख्ती देहरादून जिले में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। खनन क्षेत्रों में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य होंगी, जबकि स्टोन क्रशरों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर भी जोर दिया गया है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक स्टोन क्रशर संचालक को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने खनन कार्य में लगे वाहनों, चालकों और श्रमिकों की सुरक्षा के साथ नियमों के पालन पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।1
- DAV PG College में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान बवाल! मतगणना के बीच हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना है। कई कुर्सियां तोड़े जाने की बात सामने आई है। तनाव को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।1
- DAV PG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा...... डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा.....कई कुर्सियां तोड़े जाने की भी सूचना है। कॉलेज परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।1