ऑपरेशन प्रहार-2.0: कटिहार में 26 संदिग्ध म्यूल खातों पर कार्रवाई, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा बिहार पुलिस के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2.0” के तहत कटिहार जिले में संदिग्ध म्यूल खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना कटिहार की टीम ने अब तक 26 संदिग्ध बैंक खातों का सत्यापन कर कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। पहले मामले में 9 मार्च 2026 को निशात अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और रवि शंकर रवि के विरुद्ध कांड संख्या-12/26 दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को अवैध लेनदेन के लिए उपलब्ध कराया। इन खातों के माध्यम से करीब 50 लाख 69 हजार रुपये का लेनदेन किया गया। आरोपियों ने अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए चेकबुक, मोबाइल और मोहर के खोने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में 18 मार्च 2026 को कैलाश प्रसाद साह, रिन्दु कुमार, राजेश कुमार मिश्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक कौशल कुमार के खिलाफ कांड संख्या-17/26 दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कैलाश प्रसाद साह के खाते में साइबर अपराधियों द्वारा करीब 1 करोड़ 70 लाख 92 हजार रुपये का अवैध लेनदेन किया गया। इस मामले में भी आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए झूठी सनहा दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शेष संदिग्ध खातों की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक विमल कुमार मंडल, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, बबली कुमारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
ऑपरेशन प्रहार-2.0: कटिहार में 26 संदिग्ध म्यूल खातों पर कार्रवाई, करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा बिहार पुलिस के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2.0” के तहत कटिहार जिले में संदिग्ध म्यूल खातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर थाना कटिहार की टीम ने अब तक 26 संदिग्ध बैंक खातों का सत्यापन कर कई मामलों में प्राथमिकी
दर्ज की है। पहले मामले में 9 मार्च 2026 को निशात अग्रवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) और रवि शंकर रवि के विरुद्ध कांड संख्या-12/26 दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को अवैध लेनदेन के लिए उपलब्ध कराया। इन खातों के माध्यम से करीब 50 लाख 69 हजार रुपये का लेनदेन किया गया। आरोपियों ने अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए
चेकबुक, मोबाइल और मोहर के खोने की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में 18 मार्च 2026 को कैलाश प्रसाद साह, रिन्दु कुमार, राजेश कुमार मिश्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक कौशल कुमार के खिलाफ कांड संख्या-17/26 दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कैलाश प्रसाद साह के खाते में साइबर अपराधियों द्वारा करीब 1 करोड़ 70 लाख 92 हजार रुपये
का अवैध लेनदेन किया गया। इस मामले में भी आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए झूठी सनहा दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि शेष संदिग्ध खातों की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक विमल कुमार मंडल, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, बबली कुमारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
- Post by Mukesh Kumar1
- अभी तक बच्चा का ईद का कुछ भी सामान नहीं लिए हैं घर का हालात ठीक नहीं हैं एक ही कमाने वाले थे उसी से घर चलता था आप सभी जरूर मदद करें कमेंट बॉक्स मैं स्कैनर दिया गया हैं आप सभी जरूर से जरूर मदद करें1
- Post by Pawan Pandey Press1
- आजमनगर थाना क्षेत्र के शनिचरिहाट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां महानंदा नदी में नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के रानीपत्रा निवासी गोविंद साह की पुत्री ऋतिक कुमारी के रूप में हुई है बताया जाता है कि ऋतिक कुमारी करीब एक माह पूर्व अपने मौसा राजेंद्र कुमार शाह के घर आई हुई थी घटना के दिन वह दो अन्य लड़कियों के साथ महानंदा नदी में नहाने गई थी नहाने के दौरान अचानक गहराई में जाने से तीनों लड़कियां डूबने लगीं आसपास मौजूद लोगों की मदद से दो लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन ऋतिक कुमारी को बचाया नहीं जा सका और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ महानंदा नदी के किनारे जुट गई वहीं, सूचना मिलने पर आजमनगर थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकलवाकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है1
- #SONU #DANCER #kishanganj #❤️#Bihar 🎁🫶🙏🙏🙏🙏support1
- Post by Jan jagran Sandesh1
- कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड के बल्थी महेशपुर गांव में पवित्र रमजान के अवसर पर एक भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। लाईफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कमर हाशमी के आवास पर हुए इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता का खूबसूरत संदेश दिया। डॉक्टर कमर हाशमी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में कुरसेला और समेली प्रखंड के जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मेहमानों का बुके और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर अबू बकर हाशमी, अबू जफर हाशमी और डॉक्टर कमर हाशमी समेत पूरे परिवार को उपस्थित लोगों ने रमजान की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में शांति और सद्भाव को मजबूत करते हैं। इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश-प्रदेश की अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम, चिकित्सा पदाधिकारी अमरलाल, जिला परिषद सदस्य रोशन कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल, मनीष सिंह, दीपक सिंह, आनंद जायसवाल, अमर चौधरी, नीरज जायसवाल, प्रभात चौधरी, शिक्षक मृत्युंजयम, मुबारक अली, हलीम जवाब, मनीष यादव, सुमन शर्मा, अरुण साह और संजू निषाद समेत कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।4
- Post by Mukesh Kumar1
- 🚩 जय बजरंगबली जय श्री राम 🚩1