Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबाला में 125 साल पुराना ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला एक बार फिर भव्य रूप में सजेगा! 21 से 23 सितंबर तक धार्मिक आयोजन, भजन, हिंडोले, भव्य शोभायात्रा और विशेष आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र। अ
Vaneet kashyap
अंबाला में 125 साल पुराना ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला एक बार फिर भव्य रूप में सजेगा! 21 से 23 सितंबर तक धार्मिक आयोजन, भजन, हिंडोले, भव्य शोभायात्रा और विशेष आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र। अ
More news from हरियाणा and nearby areas
- अंबाला में हाइवे पर कैंटर व ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत,ट्रॉली पलटी कई मजदूर घायल अंबाला में हाइवे पर कैंटर व ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत,ट्रॉली पलटी कई मजदूर घायल1
- कोई बड़ी आपदा आने को है भोलेनाथ रक्षा करना सभी की हर हर महादेव1
- हवा में उड़ा विमान, तभी फटा टायर! यात्रियों में मचा हड़कंप। देखिए प्लेन के अंदर की खौफनाक तस्वीरें। ✈️💥 ईरान की सेपेहरान एयरलाइंस (Sepehran Airlines) का बोइंग 737 (Boeing 737) विमान। मशहद (Mashhad) से करमानशाह (Kermanshah), ईरान। टेक-ऑफ (Takeoff) के दौरान विमान का एक टायर फट गया (Tire Blowout)। टायर फटने से इतना तेज कंपन (Vibration) पैदा हुआ कि केबिन के अंदर की छत (Ceiling Panels) टूटकर नीचे गिरने लगीं। अचानक हुए इस हादसे और कंपन से केबिन में हड़कंप मच गया और यात्री घबराकर प्रार्थनाएं करने लगे। पायलटों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की और विमान को मोड़कर मशहद एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से वापस उतार (Emergency Landing) लिया। इस घटना में सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे।1
- पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया पंचकूला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बृजेश ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को लौटाया1
- एजीआईएफ लोन पर लाखों की सब्सिडी का झांसा, सेना कर्मी से 10 लाख की ठगी—पंचकूला पुलिस ने आरोपी दबोचा एजीआईएफ लोन पर लाखों रुपये की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना के जवान से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी सागर गुलेरिया के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को सेना कर्मी और एजीआईएफ में क्लर्क बताकर जवान को 10 लाख के लोन पर 7 लाख और 20 लाख के लोन पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दिलाने का लालच दिया। इसके बाद आधार, पैन, कैंटीन कार्ड, वेतन पर्ची और ओटीपी हासिल कर आरोपी ने जवान के खाते से करीब 10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए।1
- अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा पंचकूला ब्रेकिंग पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में अकाली दल "वारिस पंजाब दे" सीनियर लीडरशिप की प्रेस बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूद सदस्यों सहित हरियाणा से संबंधित कई अन्य सम्मानित पाठक एवं राजनीतिक हस्तियों को पार्टी में शामिल करवाया अमृता अमृतपाल के पिता ने कहा "अकाली दल वारिस पंजाब दे,वह अच्छा समर्थन मिल रहा है अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने मीडिया को किया सम्बोधित, ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को लेकर कही बड़ी बात अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने कहा कि ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ को हरियाणा में बड़ा समर्थन मिल रहा है। आज हरियाणा में संगठन की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सचिव और एसजीपीसी सदस्य भी ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ में शामिल हुए हैं। तरसेम सिंह ने कहा कि विश्वभर के सिख इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं और पूरे देश में यूनिट बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने हरियाणा टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन जल्द बड़ा आधार खड़ा करेगा और हरियाणा में रह रहे सिखों की अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करना और युवाओं को नशे से बचाना संगठन का मुख्य एजेंडा है। इसी मुद्दे को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अलग-अलग वर्गों के लोगों को शामिल कर एक विजन तैयार किया जाएगा। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि मनप्रीत अय्याली का बयान एकतरफा फैसला होगा और वह ‘अकाली दल वारिस पंजाब’ के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि ‘अकाली दल पुनरुद्धार’ को लेकर बातचीत लगातार जारी है। अमृतपाल सिंह को असम की जेल में रखने को लेकर भी तरसेम सिंह ने सवाल उठाए। सुखबीर बादल के बयानों पर उन्होंने कहा कि वे बौखलाहट और डर की वजह से ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब में हुई घटना के लिए भी सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उनसे नाराज हैं और अकाली दल बादल भाजपा के सामने झुकने की कोशिश कर रहा है। तरसेम सिंह ने एसजीपीसी के प्रबंधन को लेकर भी सुखबीर बादल पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है।1
- बकतुआ में किराए की दुकान से बीपीएल के लिए भेजी गई 387 बोरी चीनी बरामद, 119 बोरियों का हिसाब जांच के दायरे में सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकान सील, संबंधित एजेंसी के लाइसेंस पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नारायणगढ़। गांव बकतुआ के मुख्य अड्डे पर एक निजी दुकान में बीपीएल कार्डधारकों के लिए भेजी गई सरकारी चीनी की बड़ी खेप मिलने से सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 387 बोरी चीनी बरामद की। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि संबंधित सप्लायर द्वारा 13 सितंबर को शाहाबाद स्थित चीनी मिल से 506 बोरी चीनी उठाई गई थी, जबकि मौके पर 387 बोरियां ही मिलीं। शेष 119 बोरियों के संबंध में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहाबाद चीनी मिल से यह चीनी अंबाला कैंट स्थित कॉन्फेड के गोदाम में पहुंचाई जानी थी और वहां से निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित राशन डिपो होल्डरों को इसकी आपूर्ति होनी थी। बताया गया है कि 13 सितंबर को लक्ष्मी कोऑपरेटिव सोसायटी के सप्लायर विनय द्वारा बकतुआ में एक दुकान किराए पर लेकर चीनी का स्टॉक वहां उतरवाया गया। निजी दुकान में सरकारी चीनी मिलने पर जांच शुरू सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सप्लायर को मौके पर बुलाकर दुकान खुलवाई और चीनी की गिनती करवाई। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार, मौके पर सप्लायर सरकारी चीनी को बकतुआ की दुकान में रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई के साथ संबंधित एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है। उठान से डिपो तक सरकारी राशन की निगरानी पर सवाल मामले ने सरकारी राशन की सप्लाई व्यवस्था में उठान से लेकर डिपो तक निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी खाद्यान्न की आपूर्ति में राशन की मात्रा, परिवहन, दस्तावेज, निर्धारित भंडारण स्थल और संबंधित डिपो पर प्राप्ति का रिकॉर्ड महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी होगा कि बरामद चीनी किस डिपो के लिए आवंटित थी और उसकी सप्लाई चेन में किस स्तर पर बकतुआ की निजी दुकान तक पहुंची। 119 बोरियां कहां गईं, जांच में सामने आएगा सच सबसे महत्वपूर्ण सवाल 506 बोरियों के उठान और मौके पर मिली 387 बोरियों के बीच का अंतर है। 119 बोरियां कहां गईं और उनका स्टॉक रिकॉर्ड में किस प्रकार दर्ज है, इसका स्पष्ट पता विभागीय जांच के बाद ही चल सकेगा। जांच में यह भी स्पष्ट होना है कि चीनी किस राशन डिपो के लिए आवंटित की गई थी। 506 बोरियों का उठान किस दस्तावेज के आधार पर हुआ। बकतुआ की दुकान तक चीनी किस वाहन से पहुंची। निजी दुकान में सरकारी चीनी रखने की अनुमति किस स्तर से मिली संबंधित विभागीय अधिकारियों और डिपो संचालक को इसकी जानकारी थी या नहीं 506 और 387 बोरियों के बीच 119 बोरियों का अंतर कैसे आया चीनी के परिवहन और भंडारण से संबंधित रिकॉर्ड में क्या दर्ज है सिर्फ बरामदगी नहीं, पूरी सप्लाई चेन की जांच जरूरी बकतुआ में सरकारी चीनी की खेप मिलने के बाद अब मामला केवल 387 बोरियों की बरामदगी तक सीमित नहीं है। उठान से लेकर परिवहन, भंडारण और संबंधित डिपो तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच महत्वपूर्ण होगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सरकारी राशन की आवाजाही हुई थी या नहीं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर 119 बोरियों के अंतर, निजी दुकान में स्टॉक रखे जाने और संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सहित पूरे मामले का वास्तविक तथ्य विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। अब निगाह इस बात पर है कि जांच में 119 बोरियों का क्या हिसाब सामने आता है और सरकारी चीनी के निजी दुकान तक पहुंचने की पूरी कड़ी में जिम्मेदारी किस स्तर पर निर्धारित होती है, सरकारी राशन उठान से लेकर डिपो संचालकों तक सुरक्षित राशन पहुंचाने की असली जिम्मेदारी किसी होती है ?1
- क्या आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में असफलताओं से जूझ रहे हैं? चाहे वह करियर की चिंता हो, व्यापार में घाटा, या विवाह में आ रही रुकावटें, आपकी किस्मत आपके सितारों पर निर्भर करती है! 'अम्बे एसोसिएट्स - जय अम्बे ज्योतिष रत्न केन्द्र' (अम्बाला) आपको हर मुश्किल का सटीक समाधान देता है। हमारे अनुभवी पंडित जी पंडित अस्य के शास्त्री निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करते हैं: ✅ हस्त रेखा विश्लेषण ✅ जन्मपत्री निर्माण व विश्लेषण ✅ सभी प्रकार के गृह दोषों की शांति ✅ विवाह में बाधा निवारण के उपाय ✅ सटीक करियर व व्यापार सुझाव ✅ शुद्ध राशि रत्नों का परामर्श और प्रमाणीकरण ✅ पूजा-पाठ और अनुष्ठान आपका विश्वास ही हमारी शक्ति है। एक सही दिशा और खुशहाल जीवन के लिए आज ही संपर्क करें! 📞 [994, Sec. 7, Urban Estate Ambala के पते पर आएं या 94662-89151 पर कॉल करें] #Astrology #Jyotish #LifeSolutions #Gemstones #Kundli #CareerGuidance #MarriageAdvice #AmbalaAstrologer #SuccessTips #IndianCulture #AmbayAssociates1