logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ऊना जिले में जिला परिषद के लिए 55 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र* *नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 31 उम्मीदवारों ने भरे परचे* ऊना, 11 मई - पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया में ऊना जिला से जिला परिषद के लिए कुल 55 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को कुल 31 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी। बता दें, जिला परिषद के लिए पहले दिन 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन (सोमवार) को उपमंडल ऊना के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों से 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दायर किए हैं। इनमें वार्ड 7 टक्का से सोमदत्त, सुचांद शर्मा और राज कुमार, वार्ड 8 चताड़ा से दीक्षा सैनी, वार्ड 9 देहलां अप्पर राम बहादुर पौंजला, अविनाश कुमार और सोनिया राणा तथा वार्ड 10 रायपुर सहोड़ां से प्रियंका शर्मा शामिल हैं। इसी तरह उपमंडल हरोली के अंतर्गत 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं। इनमें वार्ड 11 बाथू से रोजी, संयोगिता रानी और ज्योति वाला, वार्ड 13 हरोली से केवल सिंह, निर्मल कौर और वार्ड 13 हरोली से प्रेम सिंह तथा वार्ड 12 दुलैहड़ से सुलिन्द्र पाल कौर शामिल हैं। उपमंडल बंगाणा के तहत 4 प्रत्याशियों ने जिला परिषद के लिए नामांकन परचे भरे हैं। इनमें वार्ड 4 सोहारी से विशाल सिंह और पवन कुमार, वार्ड 6 धनेत से रीना देवी तथा वार्ड 5 लठियाणी से अनीता देवी शामिल हैं। उपमंडल गगरेट में 7 उम्मीदवारों ने जिला परिषद के लिए नामांकन किए हैं। इनमें वार्ड 15 अम्बोटा से पवन कुमार और मनीष राजू, वार्ड 16 चलेट से आरती देवी, प्रीति और दीपिका शर्मा तथा वार्ड 17 लोअर भंजाल से गुरमुख सिंह और विजय कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपमंडल अंब से 5 प्रत्याशियों ने जिला परिषद वार्डों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड 1 मुबारिकपुर से राजीव कुमार और संजीव कुमार, वार्ड 2 कुठेड़ा खैरला से हरजिन्दर कौर और सुनीता कुमारी तथा वार्ड 3 ठठल से सरवण सिंह शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दायर करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब 12 मई को प्रातः 10 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। -0-

2 hrs ago
user_Dinbhar channel
Dinbhar channel
Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा ऊना।
    1
    11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा
ऊना।
    user_Dinbhar channel
    Dinbhar channel
    Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    1
    महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती।
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    1
    हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    2
    जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन
जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पंजाब के रूपनगर स्थित नूरपुरबेदी में हुए गो*ली*कांड में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है।
    1
    पंजाब के रूपनगर स्थित नूरपुरबेदी में हुए गो*ली*कांड में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    1
    सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #बिलासपुर : जनसमर्थन के बीच जगदीश नड्डा ने भरा नामांकन, जांगला वार्ड में दिखा उत्साह
    1
    #बिलासपुर : जनसमर्थन के बीच जगदीश नड्डा ने भरा नामांकन, जांगला वार्ड में दिखा उत्साह
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    52 min ago
  • हमीरपुर के साई द घाट गाँव में साइकिल चलाते समय नाले में गिरने से 17 वर्षीय अंकित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा अंकित 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के पैराफिट की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
    1
    हमीरपुर के साई द घाट गाँव में साइकिल चलाते समय नाले में गिरने से 17 वर्षीय अंकित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा अंकित 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के पैराफिट की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.