ज़मीन जल रही है फिर भी चल रहा हूँ मैं, खिज़ा का वक्त है और फूल फल रहा हूँ मैं । हर तरफ आंधियाँ हैं नफरतों की, फिर भी मैं, दिया हूँ प्यार का हिम्मत से जल रहा हूँ मैं ॥ आज दीपावली भी आ ही गयी। अब यदि हो सके तो उन घरों का स्मरण कीजिये जहाँ आपने अँधेरा देखा हो। यकीनन आपकी सोसाइटी में या आपके अपार्टमेंट में ऐसा कोई घर नहीं होगा। लेकिन इस घेरे के बाहर की दुनिया में घूमने-टहलने तो निकलते ही होंगे। याद कीजिये, कि हाल फिलहाल में आपने कोई ऐसा घर, कोई ऐसी छत, कोई ऐसी मुंडेर देखी हो, जो एक दीए को तरस रही हो। आइये, अपने-अपने स्तर से कोशिश करें, कि इस दीवाली पर उनके घर भी रौशनी हो, और उनकी ये ना-उम्मीदी ख़त्म हो, कि "आखँ की छत पे टहलते रहे काले साए, कोई पलकों में उजाले नहीं भरने आया , कितनी दीवाली गयीं ,कितने दशहरे बीते, इन मुंडेरों पे कोई दीप ना धरने आया ......!" आपको पूरे परिवार सहित दीपों/ प्रकाश के त्यौहार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी सदा आपके घर एवं प्रतिष्ठान में रिद्धि सिद्धि सहित वास करें। पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत 1939] एनसीआर की हार्दिक शुभकामनाऐ शुभ दीपावली
ज़मीन जल रही है फिर भी चल रहा हूँ मैं, खिज़ा का वक्त है और फूल फल रहा हूँ मैं । हर तरफ आंधियाँ हैं नफरतों की, फिर भी मैं, दिया हूँ प्यार का हिम्मत से जल रहा हूँ मैं ॥ आज दीपावली भी आ ही गयी। अब यदि हो सके तो उन घरों का स्मरण कीजिये जहाँ
आपने अँधेरा देखा हो। यकीनन आपकी सोसाइटी में या आपके अपार्टमेंट में ऐसा कोई घर नहीं होगा। लेकिन इस घेरे के बाहर की दुनिया में घूमने-टहलने तो निकलते ही होंगे। याद कीजिये, कि हाल फिलहाल में आपने कोई ऐसा घर, कोई ऐसी छत, कोई ऐसी मुंडेर देखी हो, जो एक दीए को तरस रही हो। आइये,
अपने-अपने स्तर से कोशिश करें, कि इस दीवाली पर उनके घर भी रौशनी हो, और उनकी ये ना-उम्मीदी ख़त्म हो, कि "आखँ की छत पे टहलते रहे काले साए, कोई पलकों में उजाले नहीं भरने आया , कितनी दीवाली गयीं ,कितने दशहरे बीते, इन मुंडेरों पे कोई दीप ना धरने आया ......!" आपको पूरे
परिवार सहित दीपों/ प्रकाश के त्यौहार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी सदा आपके घर एवं प्रतिष्ठान में रिद्धि सिद्धि सहित वास करें। पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत 1939] एनसीआर की हार्दिक शुभकामनाऐ शुभ दीपावली
- ज़मीन जल रही है फिर भी चल रहा हूँ मैं, खिज़ा का वक्त है और फूल फल रहा हूँ मैं । हर तरफ आंधियाँ हैं नफरतों की, फिर भी मैं, दिया हूँ प्यार का हिम्मत से जल रहा हूँ मैं ॥ आज दीपावली भी आ ही गयी। अब यदि हो सके तो उन घरों का स्मरण कीजिये जहाँ आपने अँधेरा देखा हो। यकीनन आपकी सोसाइटी में या आपके अपार्टमेंट में ऐसा कोई घर नहीं होगा। लेकिन इस घेरे के बाहर की दुनिया में घूमने-टहलने तो निकलते ही होंगे। याद कीजिये, कि हाल फिलहाल में आपने कोई ऐसा घर, कोई ऐसी छत, कोई ऐसी मुंडेर देखी हो, जो एक दीए को तरस रही हो। आइये, अपने-अपने स्तर से कोशिश करें, कि इस दीवाली पर उनके घर भी रौशनी हो, और उनकी ये ना-उम्मीदी ख़त्म हो, कि "आखँ की छत पे टहलते रहे काले साए, कोई पलकों में उजाले नहीं भरने आया , कितनी दीवाली गयीं ,कितने दशहरे बीते, इन मुंडेरों पे कोई दीप ना धरने आया ......!" आपको पूरे परिवार सहित दीपों/ प्रकाश के त्यौहार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी सदा आपके घर एवं प्रतिष्ठान में रिद्धि सिद्धि सहित वास करें। पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक पूर्व सलाहकार पुरामहादेव परशुरामेश्वर शिव मंदिर मीडिया कार्यक्रम प्रभारी,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत 1939] एनसीआर की हार्दिक शुभकामनाऐ शुभ दीपावली4
- प्रदेश सचिव प्रमोद कश्यप निषाद पार्टी1
- लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को आया धमकी का कॉल, पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन! गाजियाबाद गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा फोन आया है, जिसका वीडियो खुद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शेयर किया है। धमकी भरा फोन करने वाले ने गाजियाबाद की पुलिस चौकी ब्लास्ट का जिक्र करते हुए नंदकिशोर गुर्जर के घर को भी उड़ने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फोन कॉल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वह किसी से डरने वाले नहीं है फोन चाहे पाकिस्तान से ही क्यों ना आए!1
- गाजियाबाद मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू आज फायर स्टेशन कोतवाली गाजियाबाद पर MDT 1222 पर सूचना प्राप्त हुई की रोडेक्स केमिकल खसरा नंबर 1143 सदीक नगर मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया केमिकल गोदाम में आग लगी है जिसकी सूचना पर तत्काल अग्निशमन अधिकारी कोतवाली सहित तीन फायर टैंडर फायर स्टेशन कोतवाली से तथा एक फायर टैंडर स्वदेशी कंपाउंड कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया से रवाना किया गया साथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद फायर स्टेशन वैशाली से 2 वॉटर बाउजर, डिजास्टर वैन सहित घटना स्थल के लिए रवाना हुए मौके पर पहुंच कर देखा की की आग एक बाहर से बन्द हुए गोदाम में लगी थी और काला धुंआ तेजी के साथ गोदाम से बाहर आ रहा था, आग गोदाम में भयंकर रूप से जल रही थी, फायर यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोदाम के दोनों तरफ के गेट पर लगे ताले को तोड़कर फायर फाइटिंग शुरू की गई, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद के नेतृत्व में फायर यूनिट ने गोदाम में फैले जहरीले धुए में घुसकर आग को चारों तरफ से घेरकर ब्रीदिंग एयर सेट का प्रयोग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाकर शांत किया गया। आग से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस व फैक्ट्री मालिक विवेक त्यागी मौजूद थे। बाद समाप्त अग्निशमन कार्य फायर सर्विस यूनिट फायर स्टेशन कोतवाली पर उपस्थित हुई।1
- शालीमार गार्डन में दीपावली की रौनक, फूलों और मिट्टी के दीयों से सजे बाजार जनपद गाजियाबाद। दीपावली के पावन पर्व को लेकर शालीमार गार्डन के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में जगह-जगह दुकानें रंग-बिरंगी सजावट के साथ सजी हुई हैं। फूलों की दुकानों पर गेंदे के पीले और नारंगी फूलों की मालाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं मिट्टी के पारंपरिक दीये, सजावटी सामान और पूजा-पाठ की सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है। दीपावली के त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग अपनी जरूरत के अनुसार फूलों की माला, मिट्टी के दीये और घर की सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। इस त्योहार की सबसे खास बात यह है कि मिट्टी के दीये बनाने और बेचने वाले कुम्हारों की मेहनत भी बाजारों में दिखाई दे रही है। उनके हाथों से बने दीये दीपावली की परंपरा और हमारी संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। वहीं फूलों की मालाओं से घरों और मंदिरों को सजाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। शालीमार गार्डन में दीपावली की रौनक, फूलों और मिट्टी के दीयों से सजे बाजार जनपद गाजियाबाद। दीपावली के पावन पर्व को लेकर शालीमार गार्डन के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में जगह-जगह दुकानें रंग-बिरंगी सजावट के साथ सजी हुई हैं। फूलों की दुकानों पर गेंदे के पीले और नारंगी फूलों की मालाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं मिट्टी के पारंपरिक दीये, सजावटी सामान और पूजा-पाठ की सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है। दीपावली के त्योहार को लेकर सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल बनी हुई है। महिलाएं, बच्चे और परिवार के लोग अपनी जरूरत के अनुसार फूलों की माला, मिट्टी के दीये और घर की सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं। इस त्योहार की सबसे खास बात यह है कि मिट्टी के दीये बनाने और बेचने वाले कुम्हारों की मेहनत भी बाजारों में दिखाई दे रही है। उनके हाथों से बने दीये दीपावली की परंपरा और हमारी संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं। वहीं फूलों की मालाओं से घरों और मंदिरों को सजाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि यह छोटे दुकानदारों, फूल विक्रेताओं, कुम्हारों और स्थानीय व्यापारियों के लिए रोजगार और खुशहाली का अवसर भी लेकर आता है। शालीमार गार्डन के बाजारों में उमड़ रही भीड़ और लोगों के चेहरों पर दिखाई दे रही खुशी यह संदेश दे रही है कि दीपावली का उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उजाले की कामना के साथ लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं। संवाददाता — रेनू पुरी2
- दीपावली पर काठा गांव में समाजसेवा की अनोखी पहल, बांटे 3 हजार डस्टबिन। BAGHPAT DESK : दीपावली के मौके पर बागपत के काठा गांव में समाजसेवा की एक अनोखी पहल देखने को मिली है। यहां समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच करीब 3 हजार डस्टबिन वितरित किए और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ डस्टबिन बांटना नहीं, बल्कि गांव के हर घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस बार वह ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि चुनाव जीतने पर गांव की शिक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल वह गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।1
- भाजपा सहयोगी दल प्रचारक प्रदेश सचिव प्रमोद कश्यप निषाद पार्टी1
- लोनी में पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल धारदार दांव बरामद। गाजियाबाद :- लोनी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को लोनी थाने पर शिकायत प्राप्त हुई थी कि उमर उर्फ शाहवेज ने अपने पिता मोहम्मद इरफान, उम्र 58 वर्ष, की सिर पर धारदार हथियार दांव से वार कर हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी उमर उर्फ शाहवेज, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी अशोक विहार, लोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार दांव भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते थे और बहनों का पक्ष लेते थे। फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।1