Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज किरावली के स्थित गांव नहचानी मेला एवं दंगल का आयोजन किया गया आज किरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नहचानी में मेले का भव्य आयोजन एवं दंगल रखा गया दंगल में दूर दराज से पहलवानों ने शिरकत की जिसमें किरावली के एक पहलवान ने ₹2100 की कुश्ती जीती जो मोनी बाबा खड़े से बताया गया
शाहरुख बेग मिर्जा
आज किरावली के स्थित गांव नहचानी मेला एवं दंगल का आयोजन किया गया आज किरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नहचानी में मेले का भव्य आयोजन एवं दंगल रखा गया दंगल में दूर दराज से पहलवानों ने शिरकत की जिसमें किरावली के एक पहलवान ने ₹2100 की कुश्ती जीती जो मोनी बाबा खड़े से बताया गया
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अखिल भारत वासियों ब्राह्मण महासभा ने जनपद की ऋणकता ग्रामीण पंचायत नगर पंचायत घोषित करने की प्रयास किए जैन जैन अनेक संस्कृति धरोहर हूं कि समैटे रन कथा का अर्थ शहरी कारण हो चुका है और यह नगर पंचायत घोषित किया जाने नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत2
- पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में अजंता डेरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अनिल पुत्र मायाराम, निवासी महुआ साला, थाना खेड़ा राठौर (मध्य प्रदेश) स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अजंता डेरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही बसई अरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को देखते हुए घायल को अपने वाहन से सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- पूर्व मंत्री उदयभान चौधरी ने ब्राह्मण बुद्धिजीवियों से मुलाकात के दौरान कहा - रुनकता का विकास मेरे दिल के करीब. आगरा संवाददाता बहादुर सिंह अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने जनपद की रुनकता ग्राम पंचायत नगर पंचायत घोषित करने के प्रयास किये जायें, अनेक सांस्कृतिक धरोहरों को समेटे रुनकता का अर्ध शहरी करण हो चुका है और यह नगर पंचायत घोषित किये जाने के सर्वथा अनुकूल है। उपरोक्त मांग अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान से सिरकी मंडी स्थित उनके निवास पर मुलाकात के दौरान की। उनसे मिलने पहुंचे द्विज महानुभावों ने चौ उदयभान सिंह को याद दिलाया कि नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की कोशिश करने की शुरुआत उन्होंने ही की थी और इसे राजस्व परिषद के नोटिफिकेशन करने की स्थिति तक पहुंचाय है।वर्तमान में यह मामला शासन ने ठंडे बस्ते में डाला हुआ है,क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही ब्राह्मण समाज चाहता है कि ग्राम सभा को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाये। ब्राह्मणों ने राजस्थान सरकार के द्वारा बृज क्षेत्र के प्राचीन ग्रामीण क्षेत्र ‘नगर’ को’ बृनगर’ घोषित किये जाने को प्रेरक प्रसंग माना है।कहा है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पडने वाले डीग (Deeg) जिले के 'नगर' (Nagar) कस्बे का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से 'बृज नगर' (Brij Nagar) कर दिया है। ब्राह्मण बुद्धिजीवियों ने भाजपा नेता को बताया कि रुनकता में परशुराम जी के पिता जमदग्नि ऋषि का आश्रम और मंदिर है,यही नहीं रावण के पिता ऋषि विश्रवा (Rishi Vishrava) था कुबेर से जुड़ा स्थान है, पूर्व में यहां पवित्र ज्यामितीय उपकरण कुबेर यंत्र भी यहां स्थापित था,जिसे कि आक्रांताओं के द्वारा क्षतिग्रस्त करने के उपरांत अपने साथ ही ले जाया गया था।बृहामण प्रबुद्धो ने बताया कि रुनकता बृज की चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को आगरा की ओर से सबसे सुदूर गांव है।यहां के रेणुका घाट पर बृजवास करने आने वाले आस्था से स्नान करते हैं। श्री उदय भान ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में यह कार्य पूरा नहीं हो सका।वह सोचते हैं कि अब इसे पूरा करने का समय आ गया है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मणें के द्वारा बृज संस्कृति को समृद्ध करने वाली इस अपेक्षा को शासन खास कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी तक यह मामला पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण प्रबुद्धो से कहा कि अगर संभव हो सके तो संगठन के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री जी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष भी मामला उठाने का प्रयास करेंगे . उन्होंने कहा के रुनकता से पुराना नाता है और उनके दिल के करीब है. पूर्व मंत्री को बताया कि रुनकता जनपद महत्वपूर्ण और ब्रजमंडल का सबसे प्राचीन गांव है।द्वापर कृष्ण काल का युग था,जबकि राम और रामायण का काल त्रेता युग (Treta Yuga)माना जाता है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रुनकता उनके लिये आस्था स्थल है,जब तक यमुना नदी का प्रवाह गोकुल बैराज के नियंत्रण से मुक्त रहा,यमुना नदी की पौराणिक विशिष्टियां विद्यमान रहीं। उल्लेखनिय है कि ग्राम पंचायत रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने का मार्ग प्रशस्त है,लेकिन प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के बाद उसके क्रियान्वयन के लिये अब तक कुछ ठोस नहीं किया गया। 14 सितंबर 2019 को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने रुनकता को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव दिया था। स्थानीय प्रशासन ने उनके इस प्रस्ताव पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी थी।तत्क्रम में शासन ने रुनकता को आगरा जनपद की नई नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ।तत्कालीन नगर विकास के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस संबंध में बीती 16 जुलाई को आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित करने के लिए कहा है। विज्ञापन जारी होने के 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। अपने प्रयासों को गति दिये जाने के लिए तत्कालीन विधायक चौ उदयभान सिंह ने उ0प्र0 विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली-1058 के नियम 51 के अन्तर्गत विधान सभा में प्रश्न पूछा जिस पर सरकार के द्वारा बताया गया कि जनपद-आगरा के तहसील किरावली की ग्राम पंचायत रुनकता को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी किरावली की जांच आख्या संस्तुति सहित नगर विकास अनुभाग-1, उ0प्र0 शासन को प्रेषित की जा चुकी है। रुनकता के विकास में तेजी होगी. अगर रुनकता टाउन एरिया बन सका तो यहां व्यवस्थित विकास कार्य संभव हो सकेगा। शुद्ध पेयजल और सीवर के व्यवस्थित निस्तारण के लिये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना भी टाउन एरिया बन जाने के बाद ही संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि रुनकता पर मथुरा जनपद की सीमा समाप्त होती है,इसे बृज का सीमांत और बृज प्रभावी संस्कृति का अभिन्न भाग माना जाता है।गांव के यमुना तटीय रेणुका घाट पर पी ए सी की स्थायी चौकी है। माना जाता है कि यमुना नदी में चाहे जितना भी कम पानी हो किंतु रेणुका घाट पर जल की भरपूरता बनी रहती है। वर्तमान में यमुना नदी पार बलदेव (जनपद मथुरा ) आने जाने के लिये घाट पर नाव संचालन होता है। पूर्व मंत्री से मिलने वालों में डॉ महेश शर्मा, डॉ मधु भारद्वाज , के एन अघनोत्री और अनिल शर्मा शामिल थे . डॉ मधु भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष - महिला प्रकोष्ट अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा -पंजीकृत cell- 9412813819 फोटो और विडियो ,बाइट के साथ संग्लांक2
- आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवरी का काम करता था, जबकि आरोपी छोटा भाई शादी-ब्याह में कैमरामैन का काम करता है। सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों के बीच हिस्से के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान बड़े भाई की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- Post by Soni Verma1
- 15 साल तक की बच्चियों को शुरू हुआ फ्री HPV वैक्सीनेशन कैंपेन1
- आज किरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नहचानी में मेले का भव्य आयोजन एवं दंगल रखा गया दंगल में दूर दराज से पहलवानों ने शिरकत की जिसमें किरावली के एक पहलवान ने ₹2100 की कुश्ती जीती जो मोनी बाबा खड़े से बताया गया1
- पिनाहट। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मारपीट, पथराव और धारदार हथियार से हुए हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। घायल किशोरी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदीप पुत्र रामगोपाल (55 वर्ष) का अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सामने पक्ष के एक युवक ने धारदार हथियार से प्रदीप की पुत्री भावना (17 वर्ष) के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि विवाद के दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें प्रदीप और उनकी पत्नी सुनीता (45 वर्ष) भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।2
- आगरा नगर निगम के ताजगंज जोन में उस समय हंगामा हो गया जब एक संविदा सफाई नायक ने सैनिटरी इंस्पेक्टर पर जातिसूचक शब्दों और गाली-गलौज का आरोप लगाया। पीड़ित सफाई नायक बौबी पुत्र महावीर सिंह ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 13 मार्च 2026 को जब वह रोज की तरह वार्ड कार्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद सैनिटरी इंस्पेक्टर लक्की शर्मा ने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया और नौकरी खत्म करने की धमकी दी। इस घटना के विरोध में ताजगंज जोन पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।1